समयसार – आचार्य कुन्दकुन्द (1AD)Samayasara

श्री कुंदकुंद स्वामी समयसार ग्रंथ के प्रारंभ में मंगलाचरण करते हुए ग्रंथ कहने की प्रतिज्ञा करते हैं –
वंदित्तु सव्वसिद्धे, 1धुवमचलमणोवमं गइं2 पत्ते ।
वोच्छामि समयपाहुडमिणमो3 4सुयकेवलीभणियं ।।1।।Samayasara-2
मैं ध्रूव, अचल अथवा निर्मल और अनुपम गति को प्राप्त हुए समस्त सिद्धों को नमस्कार कर हे भव्यजीवो! श्रुतकेवलियों के द्वारा कहे हुए इस समयप्राभृत नामक ग्रंथ को कहूँगा ।।1।।
आगे समय के स्वसमय और परसमय के भेद से दो भेद बतलाते हैं
स्वसमय और परसमय की अपेक्षा दो भेद
जीवो चरित्तदंसण, णाणटि्ठउ5 तं हि ससमयं जाण ।
पुग्गलकम्म6 पदेसटि्ठयं च तं जाण परसमयं ।।2।।Samayasara-2
जो जीव दर्शन, ज्ञान और चारित्र में स्थित है निश्चय से उसे स्वसमय जानो और जो पुद्गल कर्म के प्रदेशों में स्थित है उसे परसमय जानो ।।2।।
आगे अपने गुणों के साथ एकत्व के निश्चय को प्राप्त हुआ शुद्ध आत्मा ही उपादेय है और कर्मबंध के साथ एकत्व को प्राप्त हुआ आत्मा हेय है अथवा स्वस्थान ही शुद्धात्मा का स्वरूप है पर समय नहीं ….यह अभिप्राय रखकर कहते हैं –
एकत्व के निश्चय को प्राप्त स्वसमय सुंदर है और बंध कथा विसंवादिनी है
एयत्तणिच्छयगओ7, समओ सव्वत्थ सुदरो लोए ।
बंधकहा एयत्ते, तेण विसंवादिणी होई8 ।।3।।Samayasara-2
स्वकीय शुद्धगुणपर्यायरूप परिणत अथवा अभेदरत्नत्रयरूप परिणमन करने वाला एकत्वनिश्चय को प्राप्त हुआ समय ही – आत्मा ही समस्त लोक में सुंदर है । अत: एकत्व के प्रतिष्ठित होने पर उस आत्मपदार्थ के साथ बंध की कथा विसंवादपूर्ण है — मिथ्या है ।
जबकि संसार के समस्त पदार्थ स्वस्वरूप में निमग्न होकर पर पदार्थ से भिन्न हैं तब जीवद्रव्य पुद्गलद्रव्य के साथ संबंध को कैसे प्राप्त हो सकता है?।।3।।
——————————————————————————————————————-
- अमलं अथवा अचलं इति पाठान्तरे ज. वृ. । 2 गदिं ज. वृ. 3. ओ अहो भव्या: ज. वृ. 4. सुदकेवलीभणिदं ज. वृ. । 5. ….णाणटि्ठद ज. वृ. । 6. कम्मुवदेशटि्ठदं (पुदगलकर्मोंपदेशस्थितं । ) ज. वृ. 7. गदो ज. वृ. । 8. होदि ज. वृ. ।………………
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
आत्मद्रव्य का एकत्वपना सुलभ नहीं है
आगे आत्मद्रव्य का एकत्वपना सुलभ नहीं है यह प्रकट करते हैं
सुपरिचिदाणुभूदा, सव्वस्स वि कामभोगबंधकहा ।
एयत्तस्सुवलंभो, णवरि ण सुलहो विहत्तस्स1 ।।4।।Samayasara-2
कामभोग और बंध की कथा सभी जीवों के श्रुत है, परिचित है, और अनुभूत है, परन्तु पर पदार्थों से पृथक् एकत्व की प्राप्ति सुलभ नहीं है ।
यह जीव काम भोग और बंधसंबंधी चर्चा अनादिकाल से सुनता चला आ रहा है, अनादि से उसका परिचय प्राप्त कर रहा है और अनादि से ही उसका अनुभव करता चला आ रहा है, इसलिए उसकी सहसा प्रतीति हो जाती है । परन्तु यह जीव संसार के समस्त पदार्थों से जुदा है और अपने गुणपर्यायों के साथ एकता को प्राप्त हो रहा है — यह कथा इसने आजतक नहीं सुनी, न उसका परिचय प्राप्त किया और न अनुभव ही । इसलिए वह दुर्लभ वस्तु बनी हुई है ।।4।।
आगे आचार्य उस एकत्व विभक्त आत्मा का निर्देश करने की प्रतिज्ञा करते हुए अपनी लघुता प्रकट करते हैं—
स्वसमय के दिखाने की प्रतिज्ञा
तं एयत्तविहत्तं2, दाएहं अप्पणो सविहवेण ।
जदि दाएज्ज पमाणं, चुक्किज्ज छलं ण घेत्तव्वं3 ।।5।।Samayasara
मैं अपने निजविभव से उस एकत्व विभक्त आत्मा का दर्शन कराता हूँ । यदि दर्शन करा सकूँ – उसका उल्लेख करा सकूँ तो प्रमाण मानना और कहीं चूक जाऊँ तो मेरा छल नहीं ग्रहण करना ।।5।।
आगे वह शुद्धात्मा कौन है? यह कहते हैं –
शुद्ध आत्मा कौन है ?
ण वि होदि अप्पमेत्तो, ण पमत्तो जाणओ दु जो भावो।
एवं भणंति सुद्धं4, णाओ5 जो सो उ सो चेव ।।6।।Samayasara
जो ज्ञायक भाव है, अर्थात् ज्ञानस्वरूप शुद्ध जीव द्रव्य है, वह न अप्रमत्त है और न प्रमत्त ही है । इस प्रकार उसे शुद्ध कहते हैं, वह तो जैसा जाना गया है उसी रूप है ।
जो जीव पर पदार्थ के संबंध से अशुद्ध हो रहा है उसी में प्रमत्त और अप्रमत्त का विकल्प सिद्ध होता है, परन्तु जो परपदार्थ के संबंध से विविक्त है वह केवल ज्ञायक ही है – ज्ञाता-दृष्टा ही है ।।6।।
ज्ञानी के ज्ञानदर्शन चारित्र व्यवहार से है –
आगे जिस प्रकार प्रमत्त अप्रमत्त के विकल्प से जीव में अशुद्धपना आता है उसी प्रकार दर्शन, ज्ञान और चारित्र आत्मा के हैं इस कथन से भी आत्मा में अशुद्धपना सिद्ध होता है इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं —
————————————————————————————————–
- विभत्तस्स ज. वृ. । 2. …विभत्तं ज. वृ. । 3. घित्तव्वं ज. वृ. । 4. सुद्धा ज. वृ. । 5. णादा ज. वृ. ।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
ववहारेणुवदिस्सइ1, णाणिस्स चरित्तदंसणं णाणं ।
णावि णाणं व चरित्तं, ण दंसणं जाणगो सुद्धो ।।7।।Samayasara
ज्ञानी जीव के चारित्र है, दर्शन है, ज्ञान है, यह व्यवहार नय से कहा जाता है । निश्चयनय से न ज्ञान है न चारित्र है और न दर्शन है । वह तो एक ज्ञायक ही है इसलिए शुद्ध कहा गया है ।।7।।
आगे यदि व्यवहार नय से पदार्थ का वास्तविक स्वरूप नहीं कहा जाता तो उसे छोड़कर केवल निश्चय नय से ही कथन करना चाहिए इस प्रश्न का उत्तर देते हैं –
व्यवहार के बिना परमार्थ का उपदेश अशक्य है
जह णवि सक्कमणज्जो, अणज्जभासं विणा ण गाहेउ2 ।
तह ववहारेण विणा, परमत्थुवएसण3 मसक्कं ।।8।।Samayasara
जिस प्रकार म्लेच्छजन म्लेच्छ भाषा के बिना वस्तु का स्वरूप ग्रहण कराने के लिये शक्य नहीं है, उसी प्रकार व्यवहार के बिना परमार्थ उपदेश शक्य नहीं है ।।8।।
व्यवहारनय परमार्थ का प्रतिपादक किस प्रकार है –
आगे व्यवहार नय परमार्थ का प्रतिपादक किस प्रकार है? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं—
जो हि 4सुएणहिगच्छइ, अप्पाणमिणं तु केवलं सुद्धं ।
तं 5सुयकेवलिमिसिणो, भणंति लोयप्पईवयरा ।।9।।Samayasara
जो 6सुयणाणं सव्वं, जाणइ 7सुयकेवलिं तमाहु जिणा ।
णाणं अप्पा सव्वं, जम्हा 8सुयकेवली तम्हा9 ।।10।।Samayasara
जो निश्चय कर श्रतुज्ञान से इस अनुभव गोचर केवल एक शुद्ध आत्मा को जानता है उसे लोक को प्रकाशित करने वाले ऋषीकेश ज्ञुतकेवली कहते हैं । (यह निश्चय नय से श्रुतकेवली का लक्षण है । अब व्यवहार नय से श्रुतकेवली का लक्षण कहते हैं ।) जो समस्त श्रतुज्ञान को जानता है जिनेन्द्रदेव उसे श्रुतकेवली कहते हैं । यत: सब ज्ञान आत्मा है अत: आत्मा को ही जानने से श्रुतकेवली कहा जा सकता है ।।10।।
व्यवहार नय का अनुसरण क्यों नहीं करना चाहिये-
आगे व्यवहार नय का अनुसरण क्यों नहीं करना चाहिये? इसका समाधान कहते हैं-
ववहारोअभूयत्थो, भूयत्थो देसिदो दु सुद्धणओ।
भूयत्थमस्स्दिो खलु, सम्माइट्ठी हवइ जीवो ।।11।।Samayasara
————————————————————————————————
- दिस्सदि ज. वृ. 2. गाहेदुं ज. वृ. 3. देसण….ज. वृ. 4. सुदेण । 5. सुद — । 6. सुद । 7. सुद । 8. सुद – ज. वृ. । 9. जयसेन वृत्ति में 10 वीं गाथा के आगे निम्नांकित दो गाथाएँ अधिक व्याख्यात हैं—
णाणम्हि भावणा खलु कादव्वा दंसणे चरित्ते य ।
ते पुण तिण्णि वि आदा तम्हा कुण भावणं आदे ।।
जो आदभावणमिणं णिच्चुवजुत्तो मुणी समाचरदि ।
सो सव्वदुक्खमोक्खं पावदि अचिरेण कालेण ।।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
व्यवहार नय अभूतार्थ है– असत्यार्थ है और शुद्ध नय भूतार्थ – सत्यार्थ कहा गया है । जो जीव भूतार्थ नय का आश्रय करता है वह निश्चय से सम्यग्दृष्टि होता है ।।11।।
किन्हीं जीवों के किसी समय व्यवहार भी प्रयोजनवान है-
आगे किन्हीं जीवों के किसी समय व्यवहार भी प्रयोजनवान है ऐसा कहते हैं–
सुद्धो सुद्धादेसो, णायव्वो1 परमभावदरिसीहिं2 ।
ववहारदेसिदा पुण, जे दु अपरमे टि्ठदा भावे ।।12।।
जो परमभाव अर्थात् उत्कृष्ट दिशा में स्थित हैं उनके द्वारा शुद्ध तत्व का उपदेश करने वाला शुद्ध निश्चय नय जानने योग्य है और जो अपरम भाव में स्थित है अर्थात अनुत्कृष्ट दशा में विद्यमान हैं वे व्यवहार नय से उपदेश करने योग्य हैं ।।12।।
शुद्ध निश्चय नय से जाने हुए जीवादि पदार्थ ही सम्यक्त्व है –
आगे शुद्ध निश्चय नय से जाने हुए जीवादि पदार्थ ही सम्यक्त्व है ऐसा कहते हैं –
भूयत्थेणाभिगदा, जीवाजीव य पुण्यपावं च ।
आसवसंवरणिज्जरबंधो मोक्खो सम्मतं ।।13।।
निश्चय नय से जाने हुए जीव, अजीव, पुण्य, पाप, आस्रव, संवर, निर्जरा, बंध और मोक्ष ही सम्यक्त्व हैं । यहाँ विषय-विषयी में अभेद की विवक्षा कर जीवाजीवादि पदार्थों को ही सम्यक्त्व कह दिया है ।।13।।
शुद्धनय का स्वरूप-
आगे शुद्ध नय का स्वरूप कहतें है–
जो पस्सदि अप्पाणं, अबद्धपुट्ठं अणण्णयं णियदं ।
अविसेसमसंजुत्तं, तं सुद्धणयं वियाणीहि ।।14।।
जो नय आत्मा को बंध रहित, परके स्पर्श से रहित, अन्यपने रहित, चंचलता रहित, विशेष रहित और अन्य पदार्थ के संयोग रहित अवलोकन करता है — जानता है उसे शुद्ध नय जानो ।।14।।
आत्मा को अबद्धस्पृष्ट जानने वाला ही जिनशासन को जानता है-
उक्त प्रकार कर आत्मा को जानता है वही जिनशासन को जानता है-
आगे जो उक्त प्रकार कर आत्मा को जानता है वही जिनशासन को जानता है ऐसा कहते हैं –
जो पस्सदि अप्पाणं, अबद्धपुटठं अणण्णमविसेसं ।
3अपदेससुत्तमज्झं, पस्सदि जिणसासणं सव्वं4 ।।15।।
………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………
- णादव्वो…… ज.वृ. । 2. दरसीहिं…… ज.वृ. । 3. अपदिश्यतेअर्थो येन स भवत्यपदेश शब्दो द्रव्यश्रुतमिति यातत्, सूत्रपरिच्छित्तिरूपं भावश्रुतं ज्ञानसमय इति, तेन शब्दसमयेन वाच्यं ज्ञानमयेन परिच्छेद्वमपदेशसूत्रमध्यं भण्यते इति । ज. वृ. ।
- 15 वीं गाथा के आगे ज. वृत्ति में निम्नांकित गाथा अधिक व्याख्यात है—
आदा खु मज्झ णाणे आदा में दंसणे चरित्ते य ।
आदा पच्चक्खाणे आदा मे संवरे जोगे ।।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………
जो पुरूष आत्मा को अबद्धस्पृष्ट, अनन्य अविशेष तथा उपलक्षण से नियत और असंयुक्त देखता है वह द्रव्यश्रुत और भावश्रुतरूप समस्त जिनशासन को देखता है – जानता है ।।15।।
ज्ञान, दर्शन और चारित्र निरन्तर सेवन करने योग्य है-
आगे ज्ञान, दर्शन और चारित्र निरन्तर सेवन करने योग्य है यह कहते हैं
दंसणणाणचरित्ताणि, सेविदव्वाणि साहुणा णिच्चं।
ताणि पुण जाण तिण्णिवि1, अप्पाणं चेव णिच्छयदो ।।16।।Samayasara
साधु पुरूष के द्वारा सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यकचारित्र निरंतर सेवन करने योग्य है और उन तीनों को ही निश्चय से आत्मा जानो । यहाँ अभेद नय से गुणगुणी में अभेद विभक्षा कर सम्यग्दर्शनादि को तथा आत्मा को एक रूप कहा है ।।16।।
उक्त बात का दृष्टांत और दृष्टांत द्वारा स्पष्टीकरण-
आगे इसी बात को दृष्टांत और दार्ष्टांत द्वारा स्पष्ट करते हैं –
जह णाम को वि पुरिसो, रायाणं जाणिऊण सद्दहदि ।
तो तं अणुचरदि पुणो, अत्थत्थीओ पयत्तेण ।।17।।
एवं हि जीवराया, णादव्वो तह य सद्दहेदव्वो ।
अणुचरिदव्वो य पुणो, सो चेव दु मोक्खकामेण ।।18।। जुम्मंSamayasara
जिस प्रकार धन का चाहने वाला कोई पुरूष पहले राजा को जानकर उसका श्रद्धान करता है और उसके बाद प्रयत्नपूर्वक उसी की सेवा करता है । इसी प्रकार मोक्ष को चाहने वाले पुरूष के द्वारा जीवरूपी राजा जानने योग्य है, श्रद्धान करने योग्य है और फिर सेवा करने योग्य है ।
भावार्थ – जिस प्रकार राजा के ज्ञान, श्रद्धान और अनुचरण – सेवा के बिना धन सुलभ नहीं है उसी प्रकार आत्मा के ज्ञान, श्रद्धान और अनुचरण के बिना मोक्ष सुलभ नहीं हैं ।।17-18।।
आत्मा कितने समय तक अप्रतिबद्ध-अज्ञानी रहता है?-
यह आत्मा कितने समय तक अप्रतिबद्ध–अज्ञानी रहता है? इस प्रश्न का उत्तर देते हैं —
कम्मे णोकम्मम्हि य, अहमिदि अहकं च कम्म णोकम्मं ।
जा एसा खलु बुद्धी, अप्पडिबुद्धो हवदि ताव2 ।।19।।
जब तक इस जीव के कर्म और नोकर्म में ‘मैं कर्म नोकर्मरूप हूँ और ये कर्म नोकर्म मेरे हैं’ निश्चय से ऐसी बुद्धि रहती है तब तक वह अप्रतिबद्ध–-अज्ञानी रहता है ।।19।।
————————————————————————————————————–
- तिण्णवि ज. वृ. । उन्नीसवीं गाथा के आगे ज. वृ. में निम्न गाथाएँ अधिक व्याख्यात हैं
जीवेव अजीवे वा संपदि समयम्हि जत्थ उवजुत्तो ।
तत्थेव बंध्मोक्खो होदि समासेण णिदि्दट्ठो ।।
जं कुणदि भावमादा कत्ता सो होदि तस्स् भावस्स।
णिच्छयदो ववहारा पोग्गलकम्मण कत्तारं ।।
…………………………………………………………………………………………………………………………..
अप्रतिबुद्ध और प्रतिबुद्ध जीव का लक्षण-
आगे अप्रतिबुद्ध और प्रतिबुद्ध जीव का लक्षण कहते हैं–
अहमेदं एदमहं, अहमेदस्सेव होमि मम एदं ।
अण्णं जं परदव्वं,चचित्ताचित्तमिस्सं वा ।।20।।
आसि मम पुव्वमेदं, अहमेदं चावि पुव्व्कालम्हि ।
होदिदि पुणोवि मज्झं, अहमेदं चावि होस्सामि ।।21।।
एयत्तु असंभूदं, आदवियप्पं करेदि संमूढो ।
भूदत्थं जाणंतो, ण करेदि दु तं असंमूढो ।।22।।
‘चेतन, अचेतन अथवा मिश्र रूप जो कुछ भी परपदार्थ हैं मैं उनरूप हूँ, वे मुझरूप हैं, मैं उनका हूँ, वे मेरे हैं, पूर्व समय में वे मेरे थे, मैं उनका था, भविष्यत् में वे फिर मेरे होंगे और मैं उनका होऊँगा’ जो पुरूष इस प्रकार मिथ्या आत्मविकल्प करता है वह मूढ़ है – अप्रतिबुद्ध है – अज्ञानी है और जो परमार्थ वस्तु स्वरूप को जानता हुआ उस मिथ्या आत्मविकल्प को नहीं करता है वह अमूढ़ है – प्रतिबुद्ध है – ज्ञानी है ।
भावार्थ – जो आत्मा को अन्यरूप अथवा अन्य का स्वामी मानता है वह अज्ञानी है और जो आत्मा को आत्मस्वरूप तथा पर को पररूप जानता है वह ज्ञानी है ।।20-22।।
अप्रतिबद्ध को समझाने के लिये उपाय-
आगे अप्रतिबद्ध को समझाने के लिये उपाय कहते हैं —
अण्णाणमोहिदमदी, तज्झमिणं भणदि पुग्गलं दव्वं ।
बद्धमबद्धं च तहा, जीवो1 2बहुभावसंजुत्तो ।।23।।
सव्वण्हुणाणदिट्ठो, जीवो उवओगलक्खणो णिच्चं ।
किह सो पुग्गलदव्वीभूदो जं भणसि मज्झमिणं ।।24।।
जदि सो पुग्गलदव्वीभुदो जीवत्तमागदं इदरं।
तो 3सत्तो 4वत्तुं जे, मज्झमिणं पुग्गलं दव्वं ।।25।।
जिसकी बुद्धि अज्ञान से मोहित हो रही है ऐसा पुरूष कहता है कि यह शरीरादि बद्ध तथा धनधान्यादि अबद्ध पुद्गल द्रव्य मेरा है और यह जीव अनेक भावों से संयुक्त है । इसके उत्तर में आचार्य कहते हैं कि सर्वज्ञ के ज्ञान के द्वारा देखा हुआ तथा निरन्तर उपयोगलक्षण वाला जीव पुद्गल द्रव्य रूप किस प्रकार हो सकता है? जिससे कि तू कहता है कि यह पुद्गल द्रव्य मेरा है । यदि जीव पुद्गल द्रव्यरूप होता है तो पुद्गल भी जीवपने को प्राप्त हो जावेगा और तभी यह कहा जा सकेगा कि यह पुद्गल द्रव्य मेरा है । पर ऐसा
—————————————————————————————————————
- जीवे ज. वृ. । 2. बहुभावसंजुत्ते ज. वृ. । 3. सक्का । 4. वुत्तुं ज. वृ. ।
है नहीं ।।23-24।।
……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….
अज्ञानी का प्रश्न और आचार्य का उत्तर-
आगे अज्ञानी जीव कहता है —
जदि जीवो ण सरीरं, तित्थयरायरियसंथुदी चेव ।
सव्वा वि हवदि मिच्छा, तेण दु आदा हवदि देहो ।।26।।
यदि जीव शरीर नहीं है तो तीर्थंकर तथा आचार्यों की जो स्तुति है वह सभी मिथ्या होती है । इसलिए हम समझते हैं कि आत्मा शरीर ही है ।।26।।
आगे आचार्य समझाते हैं–
ववहारणयो भासदि, जीवो देहो य हवदि खलु इक्को ।
ण दु णिच्छयस्स जीवो, देहो य कदावि एकट्ठो ।।27।।
व्यवहार नय कहता है कि जीव और शरीर एक हैं परन्तु निश्चयनय का कहना है कि जीव और शरीर एक पदार्थ कभी नहीं हो सकते ।।27।।
व्यवहारनय की अपेक्षा शरीर के स्तवन से आत्मा का स्तवन-
आगे व्यवहारनय से शरीर का स्तवन और शरीर के स्तवन से आत्मा का स्तवन होता है यह कहते हैं –
इणमण्णं जीवादो, देहं पुग्गलमयं थुणित्तु मणी ।
मण्णदि हु संथुदो, वंदिदो मए केवली भयवं ।।28।।
जीव से भिन्न पुद्गलमय शरीर की स्तुति कर मुनि यथार्थ में ऐसा मानता है कि मैंने केवली भगवान की स्तुति की और वंदना की ।।28।।
व्यवहार स्तवन निश्चय की दृष्टि से ठीक नहीं है-
आगे शरीर के स्तवन से आत्मा का स्तवन मानना निश्चय की दृष्टि में ठीक नहीं है –
तं णिच्छये ण जुज्जदि, ण सरीरगुणा हि होंति केवलिणो ।
केवलीगुणे थुणदि जो, सो तच्चं केवलिं थुणदि ।।29।।
उक्त स्तवन निश्चय की दृष्टि में ठीक नहीं है, क्योंकि शरीर के गुण केवली के गुण नहीं है । जो केवली के गुणों की स्तुति करता है वही यथार्थ में केवली की स्तुति करता है ।।29।।
आगे प्रश्न है कि जब आत्मा शरीर का अधिष्ठाता है तब शरीर के स्तवन से आत्मा का स्तवन निश्चय नय की दृष्टि में ठीक क्यों नहीं है ? ‘‘इस प्रश्न के उत्तर में कहते हैं कि –
णयरम्म्िा वण्णिदे जह, ण वि रण्णो वण्णणा कदा होदि ।
देहगुणे थुव्वंते, ण केवलिगुणा थुदा होंति ।।३०।।
जिस प्रकार नगर का वर्णन करने पर राजा का वर्णन किया हुआ नहीं होता उसी प्रकार शरीर के गुणों का स्तवन होने पर केवली के गुण स्तुत नहीं होते ।।
—————————————————————————————————————-
जिस प्रकार नगर जुदा है, राजा जुदा है, उसी प्रकार शरीर जुदा है और उसमें रहने वाला केवली जुदा है अत: शरीर के स्तवन से केवली का स्तवन निश्चय नय ठीक नहीं मानता है ।।३०।।
निश्चय नय से स्तुति किस प्रकार होती है-
आगे निश्चय नय से स्तुति किस प्रकार होती है यह कहते हैं –
जो इंदिये जिणत्ता, णाणसहावाधिअं मुणदि आदं ।
तं खलु जिदिंदियं ते, भणंति जे णिच्छिदा साहू ।।३१।।
जो इंद्रियों को जीतकर ज्ञानस्वभाव से अधिक आत्मा को जानता है उसे नियम से जो निश्चय नय में स्थित साधु हैं वे जितेंद्रिय कहते हैं ।
यही बात फिर कहते हैं –
जो मोहं तु जिणित्ता, णाणसहावाधियं मुणइ आदं ।
तं जिदमोहं साहुं, परमट्ठवियाणया विंति ।।३२।।
जो मोह को जीतकर ज्ञानस्वभाव से अधिक आत्मा को जानता है उस साधु को परमार्थ के जानने वाले मुनि जितमोह कहते हैं ।।३२।।
यही बात फिर कहते हैं –
जिदमोहस्स दु जइया, खीणो मोहो हविज्ज साहुस्स ।
तइया हु खीणमोहो, भण्णदि सो णिच्छयविदूहिं ।।३३।।
मोह को जीतने वाले साधु का मोह जिस समय क्षीण हो जाता है – नष्ट हो जाता है उस समय निश्चय के जानने वाले मुनियों के द्वारा वह क्षीण मोह कहा जाता है।।३३।।
ज्ञान ही प्रत्याख्यान है इसका दृष्टांत सहित कथन-
आगे ज्ञान ही प्रत्याख्यान है यह कहते हैं –
सव्वे भावा जम्हा, पच्चक्खाई परेत्त्िा 1णादूणं ।
तम्हा पच्चक्खाणं, णाणं णियमा मुणेयव्वं2 ।।३४।।
चूँकि ज्ञानी जीव अपने सिवाय समस्त भावों को पर हैं ऐसा जानकर छोड़ता है इसलिए ज्ञान को ही नियम से प्रत्याख्यान जानना चाहिए ।।३५।।
आगे इस विषय को दृष्टांत द्वारा स्पष्ट करते हैं –
जह णाम कोवि पुरिसो, परदव्वमिणंति जाणिदुं चयदि ।
तह सव्वे परभावे, णाऊण विमुंचदे णाणी ।।३५।।
जिस प्रकार कोई पुरुष ‘यह परद्रव्य है’ ऐसा जानकर उसे छोड़ देता है उसी प्रकार ज्ञानी जीव समस्त परभावों को ये पर हैं ऐसा जानकर छोड़ देता है ।३५।।
—————————————————————————————————————
- णादूण ज. वृ. । 2. मुणेदव्वं ज. वृ. ।
……………………………………………………………………………………………………………………………………..
परपदार्थ से भिन्नपना किस प्रकार प्राप्त होता है-
आगे परपदार्थ से भिन्नपना किस प्रकार प्राप्त होता है यह कहते हैं –
णत्थि मम को वि मोहो, बुज्झदि उवओग एव अहमिक्को ।
तं मोहिणिम्ममत्तं, समयस्स वियाणया विंति ।।36।।
जो ऐसा जाना जाता है कि मोह मेरा कोई भी नहीं है, मैं तो एक उपयोगरूप ही हूँ उसे आगम के जानने वाले मोह से निर्ममत्वपना कहते हैं ।।36।।
आगे इसी बात को फिर से कहते हैं–
णत्थि मम धम्मआदी, बुज्झदि उवओग एव अहमिक्को ।
तं धम्मणिम्ममत्तं, समयस्स वियाणया विंति ।।37।।
जो ऐसा जाना जाता है कि धर्म आदि द्रव्य मेरे नहीं हैं, मैं तो एक उपयोगरूप ही हूँ उसे आगम के जानने वाले मोह से निर्ममत्वपना कहते हैं ।।37।।
रत्नत्रयरूप परिणत आत्मा का चिंतन किस प्रकार होता है-
आगे रत्नत्रयरूप परिणत आत्मा का चिंतन किस प्रकार होता है यह कहते हैं –
अहमिक्को खलु सुद्धो, दंसणणाणमइयो सदाअरूवी ।
णावि अत्थि मज्झ किंचिवि, अण्णं परमाणुमित्तं पि ।।38।।
निश्चय से मैं एक हूँ, शुद्ध हूँ, दर्शनज्ञानमय हूँ, सदा अरूपी हूँ, परमाणुमात्र भी अन्य द्रव्य मेरा कुछ नहीं है ।।38।।
इस प्रकार जीवाजीवाधिकार में पूर्वरंग समाप्त हुआ ।
*************
…………………………………………………………………………….
मिथ्यादृष्टि दुर्बुद्धि जीव आत्मा को नहीं जानते-
आगे मिथ्यादृष्टि दुर्बुद्धि जीव आत्मा को नहीं जानते यह कहते हैं —
अप्पाणमयाणंता, मूढा दु परप्पवादिणो केई ।
जीवं अज्झवसाणं, कम्मं च तहा परूविंति ।।39।।
अवरे अज्झवसाणेसु, तिव्वमंदाणुभावगं जीवं ।
मण्णंति तहा अवरे, णोकम्मं चावि जीवोत्ति ।।40।।
कम्मस्सुदयं जीवं, अवरे कम्माणुभायमिच्छंति ।
तिव्वत्तणमंदत्तण, गुणेहिं जो सो हवदि जीवो ।।41।।
जीवो कम्मं उहयं, दोण्णि वि खलु केवि जीवमिच्छंति ।
अवरे संजोगेण दु, कम्माणं जीवमिच्छंति ।।42।।
एवंविहा बहुविहा, परमप्पाणं वदंति दुम्मेहा ।
ते ण परमट्ठवाइहि, णिच्छयवाईहिं णिद्दट्ठा ।।43।।
आत्मा को न जानने वाले और पर को आत्मा कहने वाले कितने ही पुरूष अध्यवसान को तथा कर्म को जीव कहते हैं । अन्य कितने ही पुरूष अध्यवसान भावों में तीव्र अथवा मंद अनुभागगत को जीव कहते हैं । अन्य लोग नोकर्म को जीव मानते हैं । कोई कर्म के उदय को जीव मानते हैं । कोई ऐसी इच्छा करते हैं कि कर्मों का जो अनुभाग तीव्र अथवा मंद भाव से युक्त है वह जीव है । कोई जीव तथा कर्म दोनों मिले हुए को ही जीव मानते हैं और अन्य कोई कर्मों के संयोग से ही जीव इष्ट करते हैं – मानते हैं । इस प्रकार बहुत से दुर्बुद्धि जन पर को आत्मा कहते हैं परन्तु वे निश्चयवादियों के द्वारा परमार्थवादी नहीं कहे गये हैं ।।39-43।।
ऐसा कहने वाले सत्यार्थवादी क्यों नहीं हैं ? इसका उत्तर कहते हैं-
एए सव्वे भावा, पुग्गलदव्वपरिणामणिप्पण्णा ।
केवलिजिणेहिं भणिया, कह ते जीवो त्त्िा 1वच्चंति ।।44।।
ये सभी भाव पुद्गल द्रव्य के परिणमन से उत्पन्न हुए हैं ऐसा केवली जिनेन्द्र भगवान के द्वारा कहा गया है । फिर वे जीव है । यह किस प्रकार कहा जा सकता है? ।।44।।
रागादि भाव चैतन्य से संबद्ध होने पर भी पुद्गल के किस प्रकार कहे जाते हैं?
जबकि रागादि भाव चैतन्य से संबंध रखते हैं तब उन्हें पुद्गल के किस प्रकार कहा जाता है? इसका उत्तर कहते हैं —
अट्ठविहं पि य कम्मं, सव्वं पुग्गलमयं जिणा विंति ।
जस्स फलं तं 2वुच्चइ, दुक्खं ति विपच्चमाणस्स ।।45।।
पककर उदय में आने वाले जिस कर्म का प्रसिद्ध फल दु:ख कहा जाता है वह आठों प्रकार का कर्म सब पुग्गलमय है ऐसा जिनेन्द्रदेव कहते हैं ।
भावार्थ – यह आत्मा कर्म का उदय होने पर दु:ख रूप परिणमता है और जो दु:ख रूप भाव है वह अध्यवसान है । इसलिए दु:ख रूप भाव में चेतनपने का भ्रम उपजता है । वास्तव में दु:ख रूप भाव चेतन नहीं है, कर्मजन्य है अत: जड़ ही है ।।45।।
अध्यवसान भाव व्यवहार से जीव के हैं इसका दृष्टांत सहित कथन-
आगे शिष्य प्रश्न करता है कि यदि अध्यवसानादि भाव पुद्गल स्वभाव हैं तो उन्हें दूसरे ग्रंथों में जीव रूप क्यों कहा गया है? इसका उत्तर कहे हैं-
ववहारस्स दरीसण, मुवएसो वण्णिदो जिणवरेहिं ।
जीवा एदे सव्वे, अज्झवसाणादओ भावा ।।46।।
- उच्चंति ज.वृ. । 2. वुच्चदि ज.वृ. ।
ये सब अध्यवसानादिक भाव जीव हैं ऐसा जिनेंद्रदेव ने वर्णन किया है वह व्यवहार नय का मत है ।।46।।
आगे यह व्यवहार किस दृष्टांत में प्रवृत्त हुआ यह कहते हैं –
राया हु णिग्गदो त्तिय, एसो बलसमुदयस्स आदेसो ।
ववहारेण दु उच्चदि, तत्थेको णिग्गदो राया ।।47।।
एमेव य ववहारो, अज्झवसाणादि अण्णभावाणं ।
जीवोत्ति कदो सुत्ते, तत्थेको णिच्छिदो जीवो ।।48।।
जैसे कोई राजा सेना सहित निकला । यहॉं सेना के समूह को यह कहना कि ‘यह राजा निकला है’ व्यवहार नय से कहा जाता है । यथार्थ में उनमें राजा तो एक ही निकला है । इसी प्रकार अध्यवसानादि भावों को ‘यह जीव है’ ऐसा जो आगम में कहा गया है वह व्यवहार नय से कहा गया है, निश्चय से तो उनमें जीव एक ही है ।।47-48।।
जीव का वास्तविक स्वरूप क्या है?
तो फिर जीव का वास्तविक स्वरूप क्या है? इसका उत्तर कहते हैं-
अरसमरूवमगंधं, अव्वत्तं चेदणागुणमसद्दं ।
जाण अलिंगग्गहणं, जीवमणिदि्दट्ठसंठाणं ।।49।।
जो रसरहित है, रूपरहित है, गंधरहित है, अव्यक्त है, चेतनागुण से सहित है, शब्द रहित है, जिसका किसी चिन्ह अथवा इंद्रिय द्वारा ग्रहण नहीं होता और जिसका आकार कहने में नहीं आता उसे जीव जीव जानो ।।49।।
जीव के रसादि नहीं हैं-
आगे जीव के रसादि नहीं हैं यह कहते हैं-
जीवस्स णत्थि वण्णो, णवि गंधो णवि रसो णवि य फासो ।
णवि रूवं ण सरीरं, ण वि संठाणं ण संहणणं ।।50।।
जीवस्स णत्थि रागो, णवि दोसो णेव विज्जदे मोहो ।
णो पच्चया ण कम्मं, णोकम्मं चावि से णत्थि ।।51।।
जीवस्स णत्थि वग्गो, ण वग्गणा णेव फड्ढया केई ।
णो अज्झप्पट्ठाणा, णेव य अणुभायठाणाणि ।।52।।
जीवस्स णत्थि केई, जोयट्ठाणा य बंधठाणा केई ।
णेव य उदयट्ठाणा, ण मग्गणट्ठाणया केई ।।53।।
णो ठिदिबंधट्ठाणा, जीवस्स ण संकिलेसठाणा वा ।
णेव विसोहिट्ठाणा, णो संजमलद्धिठाणा वा ।।
णेव य जीवट्ठाणा, ण गुणट्ठाणा य अत्थि जीवस्स ।
जेण दु एदे सव्वे, पुग्गलदव्वस्स परिणामा ।।54।।
जीव के न वर्ण है, न गंध, न रस है न स्पर्श है, न 1रूप है न शरीर है, न संस्थान है, न संहनन है, न राग है, न द्वेष है, न मोह है, न 2प्रत्यय है, न कर्म है, न वर्ग है, न वर्गणा है, न कोई स्पर्धक है, न अध्यवसाय स्थान है, न अनुभाग स्थान है, न कोई योगस्थान है, न बंधस्थान है, न उदय स्थान है, न मार्गणास्थान है, न स्थितिबंध स्थान है, न संक्लेश स्थान है, न संयमलब्धि स्थान है, न जीव समास है और न गुणस्थान है । क्योंकि ये सब पुद्गल द्रव्य के परिणाम हैं ।।50-55।।
वर्णादिक व्यवहार से जीव के हैं निश्चय से नहीं-
आगे शिष्य प्रश्न करता है कि यदि ये वर्णादि भाव जीव के नहीं हैं तो अन्य ग्रंथों में उन्हें जीव का क्यों कहा है? इसका समाधान करते हैं-
ववहारेण दु एदे, जीवस्स हवंति वण्णमादीया ।
गुणठाणंताभावा, ण दु केई णिच्छयणयस्स ।।56।।
ये वर्ण को आदि लेकर गुण स्थान पर्यंत भाव व्यवहारनय से जीव के होते हैं, परंतु निश्चयनय से कोई भी भाव जीव के नहीं हैं ।।56।।
निश्चयनय से वर्णादि जीव के क्यों नहीं हैं?
आगे निश्चयनय से वर्णादि जीव के क्यों नहीं हैं? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं-
एएहि य संबंधो, जहेव खीरोदयं मुणेदव्वो ।
ण य हुंति तस्स ताणि दु, उव ओगगुणाधिगो जम्हा ।।57।।
इन वर्णादि भावों के साथ जीव का संबंध दूध और पानी के समान जानना चाहिए अर्थात् जिस प्रकार दूध और पानी पृथक पृथक होने पर भी एक क्षेत्रावगाह होने से एकरूप मालूम होते हैं उसी प्रकार जीव और वर्णादि भाव पृथक पृथक होने पर भी एक क्षेत्रावगाह होने से एकरूप जान पड़ते हैं । वास्तव में वे उसके नहीं हैं, क्योंकि जीव उपयोग गुण से अधिक है अर्थात् वर्णादि की अपेक्षा जीव के उपयोग गुण अधिक रहता है जो कि जीव को वर्णादि से पृथक सिद्ध करता है ।।57।।
दृष्टांत के द्वारा व्यवहार और निश्चयनय का अविरोध-
आगे दृष्टांत के द्वारा व्यवहार और निश्चयनय का अविरोध प्रकट करते हैं-
पंथे मुस्संतं पस्सिदूण लोगा भणंति ववहारी ।
मुस्सदि एसो पंथो, ण य पंथो मुस्सदे कोई ।।58।।
तहजीवे कम्माणं, णोकम्माणं च पस्सिदुं वण्णं ।
जीवस्स एस वण्णो, जिणेहि ववहारदो उत्तो ।।59।।
- यत्स्पर्शादिसामान्यपरिणाममात्रं रूपं तन्नस्ति जीवस्य – अमृताख्याति ।
- मिथ्यात्वाविरतिकषाययोगलक्षणा: प्रत्यया: ।।
1गंधरसफासरूवा, देहो संठायणमाइया जे य ।
सव्वे ववहारस्स य, णिच्छयदण्हू ववदिसंति ।।60।।
जैसे मार्ग में लुटते पुरूष को देखकर लोग कहने लगते हैं कि यह मार्ग लुटता है । यथार्थ में विचार किया जाय तो कोई मार्ग नहीं लुटता । उसमें जाने वाले पुरूष ही लुटते हैं । वैसे ही जीव में कर्मों और नोकर्मों का वर्ण देखकर ‘जीव का यह वर्ण है’ ऐसा व्यवहारनय से जिनदेव ने कहा है । इसी प्रकार गंध, रस, स्पर्श, रूप, शरीर, संस्थान आदि जो कुछ हैं वे सब व्यवहार नय से जीव के हैं ऐसा निश्चय के देखने वाले कहते हैं ।।60।।
वर्णादि के साथ जीव का तादात्म्य क्यों नहीं है?
आगे वर्णादि के साथ जीव का तादात्म्य क्यों नहीं है? इसका उत्तर कहते हैं-
तत्थभवे जीवाणं, संसारत्थाण होंति वण्णादी ।
संसारपमुक्काणं, णत्थि हु2 वण्णादओ केई ।।61।।
वर्णादिक संसार में स्थित जीवों के उस संसारी दशा में होते हैं । संसार के छूटे हुए जीवों के निश्चय से वर्णादिक कुछ भी नहीं हैं ।।
भावार्थ- यदि वर्णादि के साथ जीव का तादात्म्य संबंध रहता तो मुक्त अवस्था में भी उसका सद्भाव पाया जाना चाहिए, परंतु पाया नहीं जाता । इससे सिद्ध है कि जीव के साथ वर्णादि का तादात्म्य संबंध नहीं है, किंतु संयोग संबंध है जो कि पृथक् सिद्ध दो वस्तु में होता है ।।61।।
आगे वर्णादि के साथ जीव का तादात्म्य संबंध मानने में अन्य दोष प्रकट करते हैं-
जीवो चेव हि एदे, सव्वे भावात्ति मण्णसे जदि हि।
जीवस्साजीवस्स य, णत्थि विसेसो दु दे कोई ।।62।।
यदि तू ऐसा मानता है कि ये वर्णादिक भाव सभी जीव हैं तो तेरे मत में जीव और अजीव का कुछ भेद नहीं रहेगा ।।62।।
आगे संसार अवस्था में ही जीव का वर्णादि के साथ तादात्म्य है ऐसा अभिप्राय होने पर भी यही दोष आता है यह कहते हैं –
जदि संसारत्थाणं, जीवाणं तुज्झ होंति वण्णादी ।
तम्हा संसारत्था, जीवा रूवित्तमावण्णा ।।63।।
एवं पुग्गलदव्वं, जीवो तह लक्खणेण मूढमदी ।
णिव्वाणमुवगदो वि य, जीवत्तं पुग्गलो पत्तो ।।64।।
- एवं रसगंधफासा संठाणादीय जे समुदि्दट्ठ ज.वृ. ।
- दु ज. वृ. ।
यदि संसार में स्थित जीवों के तेरे मत में वर्णादिक तादात्म्य रूप से होते हैं तो इस कारण संसार स्थित जीव रूपीपने प्राप्त हो गये और ऐसा होने पर पुद्गल द्रव्य जीव सिद्ध हुआ । तथा हे दुर्बुद्धे! लक्षण की समानता से निर्वाण को प्राप्त हुआ पुद्गल ही जीवपने को प्राप्त हो जावेगा ।
भावार्थ– जिसका ऐसा अभिप्राय है कि संसार अवस्था में जीव का वर्णादि के साथ तादात्म्य संबंध है उसके मत में जीव संसारी दशा में रूपी हो जावेंगे और चूँकि रूपीपना पुदगल द्रव्य का असाधारण लक्षण है इसलिए पुदगल द्रव्य जीवपने को प्राप्त हो जायेगा । इतना ही नहीं, ऐसा होने पर मोक्ष अवस्था में भी पुद्गल द्रव्य ही स्वयं जीव हो जायेगा, क्योंकि द्रव्य सभी अवस्थाओं में अपने अविनश्वर स्वभाव से उपलक्षित रहता है । इस प्रकार पुद्गल से भिन्न जीवद्रव्य का अभाव होने से जीव का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा । अत: निश्चित हुआ कि वर्णादिक भाव पुद्गल द्रव्य के हैं । जीव का उनके साथ तादात्म्य संबंध न मुक्त दशा में सिद्ध होता और न संसारी दशा में ।।63-64।।
आगे इसी बात को स्पष्ट करते हैं—
एक्कं च दोण्णि तिण्णि य, चत्तारि य पंच इंदिया जीवा ।
बादर पज्जत्तिदरा, पयडीओ णामकम्मस्स ।।65।।
एदेहिं य णिव्वत्ता, जीवट्ठाणाउ करणभूदाहिं ।
पयडीहिं पुग्गलमइहिं, ताहिं कहं भण्णदे जीवो ।।66।।
एकेंद्रिय, द्वींद्रिय, त्रींद्रिय, चतुरिंद्रिय, पंचेंद्रिय जीव तथा बादर, सूक्ष्म, पर्याप्त, अपर्याप्त ये सभी नामकर्म की प्रकृतियॉं हैं । करण स्वरूप इन प्रकृतियों के द्वारा ही जीव समास रचे गये हैं । अत: उन पुद्गलरूप प्रकृतियों के द्वारा रचे हुए को जीव कैसे कहा जा सकता है? ।।65-66।।
ज्ञानधन आत्मा को छोड़कर अन्य को जीव कहना सो सब व्यवहार है-
आगे कहते हैं कि ज्ञानधन आत्मा को छोड़कर अन्य को जीव कहना सो सब व्यवहार है-
पज्जत्तापज्जत्ता, जे सुहुमा बादरा य जे चेव ।
देहस्स जीवसण्णा, सुत्ते ववहारदो उत्ता ।।67।।
जो पर्याप्त और अपर्याप्त तथा सूक्ष्म और बादर आदि जितनी शरीर की जीव संज्ञाऍं हैं वे सभी आगम में व्यवहार नय से कही गयी हैं ।।67।।
रागादि भाव जीव नहीं हैं-
आगे यह भी निश्चित ही है कि रागादि भाव जीव नहीं हैं यह कहते हैं –
मोहण कम्मस्सुदया, दु वण्णिया1 जे इमे गुणट्ठाणा ।
ते कह हवंति जीवा, जे2 णिच्चमचेदणा उत्ता ।।68।।
————————————————————————————————
- वण्णिदा ज. वृ. । 2. ते ज. वृ. ।
जो ये गुणस्थान हैं वे मोहकर्म के उदय से होते हैं इस प्रकार वर्णन किये गये हैं । जो निरंतर अचेतन कहे गये हैं वे जीव कैसे हो सकते हैं?।।68।।
इस प्रकार जीवाजीवाधिकार पूर्ण हुआ ।
”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””’
****
कर्तृकर्माधिकार:
जब तक यह जीव आत्मा और आस्त्रव की विशेषता को नहीं जानता है तब तक कर्मबंध करता है-
आगे कहते हैं कि जब तक यह जीव, आत्मा और आस्रव की विशेषता को नहीं जानता है तब तक अज्ञानी हुआ आस्रव में लीन रहता हुआ कर्मबंध करता है—
जाव ण वेदि विसेसंतरं तु आदाअसवाण दोण्हं पि ।
अण्णाणी तावदु सो, कोधादिसु वट्ठदे जीवा ।।69।।
कोधादिसु वट्ठंतस्स, तस्स कम्मस्स संचओ होदी ।
जीवस्सेवं बंधो, भणिदो खलु सव्वदरसीहिं ।।70।।
यह जीव जब तक आत्मा और आस्रव इन दोनों में विशेष अंतर नहीं जानता है तब तक वह अज्ञानी हुआ क्रोधादि आस्रवों में प्रवृत्त रहता है और क्रोधादि आस्रवों में प्रवृत्त रहने वाले जीव के कर्मों का संचय होता है । इस प्रकार जीव के कर्मों का बंध सर्वज्ञ जिनेंद्रदेव ने निश्चय कहा है ।।69-70।।
कर्ता कर्म की प्रवृत्ति का अभाव कब होता है?-
आगे, इस कर्ताकर्म की प्रवृत्ति का अभाव कब होता है? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं—
जइया इमेण जीवेण, अप्पणो आसवाण य तहेव ।
णादं होदि विसेसंतरं तु तइया ण बंधो से ।।71।।
जिस समय इस जीव को आत्मा तथा कर्मों का विशेष अंतर ज्ञात हो जाता है उसी समय उसके बंध नहीं होता है ।।71।।
ज्ञान भाव से बंध का अभाव किस प्रकार होता है ?
आगे पूछते हैं कि ज्ञान भाव से ही बंध का अभाव किस प्रकार हो जाता है? इसका उत्तर कहते हैं—
णादूण आसवाणं, असुचित्तं च विवरीयभावं च ।
दुक्खस्स कारणं ति य, तदो णियत्तिं कुणदि जीवो ।।72।।
आस्रवों का अशुचिपना और विपरीतपना तथा ये दु:ख के कारण हैं ऐसा जानकर यह जीव उनसे निवृत्ति करता है ।।72।।
यह जीव आस्त्रवों से किस विधि से निवृत्त होता है?
आगे यह जीव विविध विधि से निवृत्त होता है यह कहते हैं—
अहमिक्को खलु सुद्धो, णिम्मओ णाणदंसण-समग्गो ।
तम्हि ठिओ1 तच्चित्तो, सव्वे एए2 खयं णेमि ।।73।।
ज्ञानी जीव ऐसा विचार करता है कि मैं निश्चय से एक हूँ, शुद्ध हूँ, मतारहित हूँ और ज्ञान-दर्शन से परिपूर्ण हूँ । उसी ज्ञान-दर्शन स्वभाव में स्थिर होता हुआ तथा उसी में चित्त लगाता हुआ मैं इन सब क्रोधादि आस्रवों को क्षय प्राप्त करता हूँ अर्थात् इसका नाश करता हूँ ।।73।।
भेदज्ञान और आस्त्रव की निवृत्ति एक ही समय होती है-
आगे भेदज्ञान और आस्रव की निवृत्ति एक ही समय होती है यह कहते हैं—
जीवणिबद्धा एए, अधुव अणिच्चा तहा असरणा य ।
दुक्खा दुक्खफला त्ति य, णादूण णिवत्तए3 तेहिं ।।74।।
जीव के साथ बँधे हुए ये आस्रव अध्रव हैं, अनित्य हैं, शरणरहित हैं, दु:ख हैं और दु:ख के फलस्वरूप हैं । ऐसा जानकर ज्ञानी जीव उनसे निवृत्ति करता है ।।74।।
ज्ञानी आत्मा की पहचान-
आगे ज्ञानी आत्मा की पहचान बतलाते हैं—
कम्मस्स य परिणामं, णोकम्मस्स य तहेव परिणामं ।
ण करेइ एयमादा, जो जाणादि सो हवदि णाणी4।।75।।
जो आत्मा कर्म के परिणाम को और नोकर्म के परिणाम को नहीं करता है, केवल जानता है, वह ज्ञानी है ।
मोह तथा रागद्वेष आदि अंतर्विकार कर्म के परिणाम हैं और स्पर्श, रस, गंध, वर्ण, शब्द, नोकर्म के परिणाम हैं । ज्ञानी जीव अपने आपको इनका करने वाला कभी नहीं मानता, वह सिर्फ उदासीन भाव से इसको जानता मात्र है । ज्ञानी जीव कर्म तथा नोकर्म क परिणाम को जानता ही है, उनमें राग द्वेष आदि की कल्पना नहीं करता है । यही उसकी पहचान है ।।75।।
पौद्गलिक कर्म को जानने वाले जीव का पुद्गल के साथ कर्ता कर्मभाव है या नहीं?
आगे पौद्गलिक कर्म को जानने वाले जीव का पुद्गल के साथ कर्तृ कर्मभाव है कि नहीं? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं—
णवि परिणमइ ण गिण्हइ, उप्पज्जदि ण परदव्वपज्जाये ।
णाणी जाणंतो वि हु, पुग्गलकम्मं अणेयविहं ।।76।।
- किदो ज.वृ. । 2. एदे ज.वृ. । 3. णिवदत्ते तेसु ज.वृ. ।
- 75 वीं गाथा के बाद ज.वृ. में निम्न गाथा अधिक मिलती है—
कत्ता आदा भणिदो ण य कत्ता केण सो उवाएण ।
धम्मादी परिणाम में जो जाणदि सो हवहि णाणी ।।
ज्ञानी जीव अनेक प्रकार के पौद्गलिक कर्मों को जानता हुआ भी निश्चय से परद्रव्य तथा परपर्याय स्वरूप न परिणमन करता है, न उन्हें ग्रहण करता है और न उनमें उत्पन्न ही होता है ।।76।।
अपने परिणाम को जानने वाले जीव का पुद्गल के साथ कर्तृकर्मभाव है या नहीं?
आगे अपने परिणाम को जानने वाले जीव का पुद्गल के साथ कर्तृ-कर्मभाव है अथवा नहीं? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं—
णवि परिणमदि ण गिण्हदि, उप्पज्जदि ण परदव्वपज्जाये ।
णाणी जाणंतो वि हु, सगपरिणामं अणेयविहं ।।77।।
ज्ञानी जीव अनेक प्रकार के अपने परिणामों को जानता हुआ भी परद्रव्य तथा पर पर्यायरूप न परिणमन करता है, न उन्हें ग्रहण करता है और न उनमें उत्पन्न होता है ।।77।।
पुद्गल कर्म के फल को जानने वाले जीव पुद्गल के साथ कर्ता कर्मभाव है या नहीं?
आगे पुद्गल कर्म के फल को जानने वाले जीव का पुदगल के साथ कर्तृकर्म भाव है अथवा नहीं? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं—
णवि परिणमदि ण गिण्हदि, उप्पज्जदि ण परदव्वपज्जाए ।
णाणी जाणंतो वि हु, पुग्गलकम्मप्फलमणंतं ।।78।।
ज्ञानी जीव अनंत पुद्गल कर्म के फल को जानता हुआ भी पर द्रव्य और पर पर्याप स्वरूप न परिणमन करता है, न उन्हें ग्रहण करता है और न उनमें उत्पन्न ही होता है ।।78।।
जीव के परिणाम को, अपने परिणाम को और अपने परिणाम के फल को नहीं जानने वाले पुद्गल द्रव्य का जीव के साथ कर्तृकर्मभाव है या नहीं?
आगे जीव के परिणाम को, अपने परिणाम को और अपने परिणाम के फल को नहीं जानने वाले पुद्गल द्रव्य का जीव के साथ कर्तृकर्मभाव है अथवा नहीं? इस प्रश्न का उत्तर कहते हैं—
णवि परिणमदि ण गिण्हदि, उप्पज्जदि ण परदव्वपज्जाए ।
पुग्गलदव्वं पि तहा, परिणमइ सएहिं भावेहिं ।।79।।
पुद्गल द्रव्य भी परद्रव्य तथा परपर्यायरूप न परिणमन करता है, न उन्हें ग्रहण करता है और न उनमें उत्पन्न होता है । वह जीव के ही समान अपने भावों से परिणमन करता है ।।79।।
जीव और पुद्गल में परस्पर निमित्तपना होने पर भी कर्तृकर्मभाव नहीं है-
आगे कहते हैं कि यद्यपि जीव और पुद्गल के परिणाम में परस्पर निमित्तमात्रपना है तथापि उन दोनों में कर्तृकर्मभाव नहीं है—
जीवपरिणामहेदुं, कम्मत्तं पुग्गला परिणमंति ।
पुग्गलकम्मणिमित्तं, तहेव जीवो वि परिणमइ।।80।।
णवि कुव्वइ कम्मगुणे, जीवो कम्मं तहेव जीवगुणे ।
अण्णोण्णणिमित्तेण दु, परिणामं जाण दोण्हंपि ।।81।।
एएण कारणेण दु, कत्ता आदा सएण भावेण ।
पुग्गलकम्मकयाणं, ण दु कत्ता सव्वभावाणं ।।82।।
जिस प्रकार पुद्गल द्रव्य, जिसमें जीव के रागादिक परिणाम निमित्त हैं ऐसे कर्मपनेरूप परिणमन करते हैं उसी प्रकार जीव भी, जिनमें पुद्गलादिक दर्शनमोह तथा चारित्रमोह आदि कर्म निमित्त हैं ऐसे रागादिभावरूप परिणमन करते हैं । फिर भी जीव कर्म के गुणों को नहीं करता है और कर्म जीव के गुणों को नहीं करता है । दोनों का परिणमन परस्पर के निमित्त से होता है, ऐसा जानो । इस कारण से आत्मा अपने भावों कर्ता है, पुद्गल कर्म के द्वारा किये हुए समस्त भावों का कर्ता नहीं है ।।80-82।।
निश्चयनय से आत्मा के कर्तृकर्मभाव और भोक्तृभोग्य भाव का वर्णन-
आगे निश्चय नय से आत्मा के कर्तृकर्म भाव और भोक्तृभोग्य भाव का वर्णन करते हैं –
णिच्छयणयस्स एवं, आदा अप्पाणमेव हि करेदि ।
वेदयदि पुणो तं चेव, जाण अत्ता दु अत्ताणं ।।83।।
निश्चय नय का ऐसा मत है कि आत्मा अपने को ही करता है और अपने को ही भोगता है ऐसा जानो ।।83।।
व्यवहार नय से आत्मा के कर्तृकर्मभाव और भोक्तृभोग्यभाव का वर्णन-
आगे व्यवहार नय से आत्मा के कर्तृकर्म भाव और भोक्तृकर्म भाव का उल्लेख करते हैं—
ववहारस्स दु आदा, पुग्गलकम्मं करेइ णेयविहं ।
तं चेव पुणो वेयइ, पुग्गलकम्मं अणेयविहं ।।84।।
व्यवहार नय का यह मत है कि आत्मा अनेक प्रकार के पुद्गल कर्म को करता है और अनेक प्रकार के उसी पुद्गल कर्म को भोगता है ।।84।।
व्यवहार नय का मत दोषयुक्त क्यों है?
आगे व्यवहारनय के मत को दूषित ठहराते हैं—
जदि पुग्गलकम्ममिणं, कुव्वदि तं चेव वेदयदि आदा ।
1दोकिरियावादित्तं, पसजदि सम्मं जिणावमदं ।।85।।
यदि जीव इस पुदगल कर्म को करता है और उसी को भोगता है तो द्विक्रियावादित्व का प्रसंग आता है और वह प्रसंग जिनेंद्रदेव को संमत नहीं ।
भावार्थ—दो द्रव्यों की क्रियाऍ भिन्न ही होती हैं । जड़ की क्रिया चेतन नहीं करता और चेतन जड़ की क्रियाऍ नहीं करता । जो पुरूष एक द्रव्य को दो क्रियाओं का कर्ता मानता है वह मिथ्यादृष्टि है, क्योंकि दो द्रव्यों की क्रिया एक द्रव्य के मानना यह जिनता मत नहीं है ।।85।।
दो क्रियाओं का अनुभव करने वाला जीव मिथ्यादृष्टि क्यों है?
आगे दो क्रियाओं का अनुभव करने वाला पुरूष मिथ्या दृष्टि क्यों है? इसका समाधान करते हैं—
जम्हा दु अत्तभावं, पुग्गलभावं च दोवि कुव्वंति ।
तेण दु मिच्छादिट्ठी, दोकिरियावादिणो हुंति ।।86।।
……………………………………………………….
- दो किरिया ।
जिस कारण आत्मभाव और पुद्गल भाव दोनों को आत्मा करता है ऐसा कहते हैं इसलिए द्विक्रियावादी मिथ्यादृष्टि हैं ।
भावार्थ– जो ऐसा मानते हैं कि आत्मा आत्मपरिणाम और पुदगल परिणाम दोनों का ही कर्ता है व एक के दो क्रियाओं के कहने वाले हैं । ऐसा नियम है कि उपादान रूप से एक द्रव्य एक द्रव्य का ही कर्ता हो सकता है, अनेक द्रव्यों का नहीं । जो एक द्रव्य को अनेक कर्ता मानते हैं वे वस्तुमर्यादा के लोपी होने से मिथ्यादृष्टि हैं ।।86।।
मिथ्यात्व आदि का जीव-अजीव के भेद से दो भेद हैं-
आगे मिथ्यात्व आदि के जीव-अजीव के भेद से दो भेद हैं ऐसा वर्णन करते हैं—
मिच्छत्तं पुण दुविहं, जीवमजीवं तहेव अण्णाणं ।
अविरदि जोगो मोहो, कोधादीया इमे भावा ।।87।।
और वह मिथ्यात्व दो प्रकार का है—एक जीव मिथ्यात्व और दूसरा अजीव मिथ्यात्व । इसी प्रकार अज्ञान, अविरति, मोह तथा क्रोधादि कषाय ये सभी भाव जीव अजीव के भेद से दो प्रकार के हैं ।
भावार्थ— द्रव्यकर्म के उदय से जीव में जो मिथ्यात्व आदि का विभाव भावरूप परिणमन होता है वह जीव चेतन का विकार होने से जीव रूप है तथा उस विभाव भाव का कारण जो द्रव्यकर्म है वह पुद्गलात्मक होने से अजीव रूप है ।।87।।
मिथ्यात्वादिक अजीव और जीव का पृथक् पृथक् वर्णन-
आगे जो मिथ्यात्वादिक जीव अजीव कहे गये हैं वे कौन हैं? उनका पृथक पृथक वर्णन करते हैं—
पुग्गल कम्मं मिच्छं, जोगो अविरदि अण्णाणमज्जीवं ।
उवओगो अण्णाणं, अविरइ मिच्छं च जीवो दु ।।88।।
जो मिथ्यात्व, योग, अविरति तथा अज्ञान अजीव हैं वे पुदगल कर्म हैं और जो अज्ञान, अविरति तथा मिथ्यात्व जीव हैं वे उपयोग रूप हैं ।।88।।
मिथ्यात्व आदि भाव चैतन्य परिणाम के विकार क्यों हैं?
मिथ्यात्व आदि भाव चैतन्य परिणाम के विकार क्यों हैं? इसका उत्तर कहते हैं –
उवओगस्स अणाई, परिणामा तिण्णि मोहजुत्तस्स ।
मिच्छत्तं अण्णाणं, अविरदिभावो य णायव्वो ।।89।।
मोह से युक्त उपयोग के तीन परिणाम अनादिकालीन हैं । वे मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरति भाव जानना चाहिए ।।89।।
—————————————————————————————————————
- 86 वीं गाथा के आगे ज.वृ. में निम्नांकित गाथा अधिक व्याख्यात है—
पुग्गलकम्मणिमित्तं जह आदा कुणदि अप्पणो भावं ।
पुग्गलकम्मणिमित्तं तह वेददि अप्प्णो भावं ।।
आगे आत्मा इन तीन प्रकार के परिणाम रूप विकारों का कर्ता है यह कहते हैं—
एएसु य उवओगो, विविहो सुद्धो णिरंजणो भावो ।
जं सो करेदि भावं, उवओगो तस्स सो कत्ता ।।90।।
मिथ्यात्व, अज्ञान और अविरति इन तीनों का अनादि निमित्त होने पर आत्मा का उपयोग निश्चय नय से शुद्ध, निरंजन तथा एक होकर मिथ्यात्व आदि तीन भावरूप परिणमन करता है । वह आत्मा इन तीनों में से जिस भाव को करता है वह उसी का कर्ता होता है ।।90।।
जब आत्मा मिथ्यात्वादि तीन विकाररूप परिणमन करता है तब पुद्गल स्वयं कर्मरूप परिणत हो जाता है-
आगे कहते हैं कि जब आत्मा मिथ्यात्व आदि तीन विकार रूप परिणमन करता है तब पुदगल द्रव्य स्वयं कर्मरूप परिणमन हो जाता है—
जं कुणइ भावमादा, कत्ता सो होदि तस्स भावस्स ।
कम्मत्तं परिणमदे, तम्हि सयं पुग्गलं दव्वं ।।91।।
आत्मा जिस भाव को करता है वह उस भाव का कर्ता होता है और आत्मा के कर्ता होने पर पुद्गल द्रव्य स्वयं कर्मरूप परिणत हो जाता है ।।91।।
अज्ञान ही कर्मों का करने वाला है-
आगे अज्ञान ही कर्मों का करने वाला है यह कहते हैं-
परमप्पाणं कुव्वं, अप्पाणं पि य परं करिंतो सो ।
अण्णाणमओ जीवो, कम्माणं कारगो होदि ।।92।।
परको अपना और अपने को परका करता हुआ अज्ञानी जीव ही कर्मों का कर्ता होता है ।।92।।
ज्ञान से कर्म उत्पन्न नहीं होते अज्ञान से कर्म क्यों उत्पन्न होते हैं?
आगे ज्ञान से कर्म नहीं उत्पन्न होता यह कहते हैं –
परमप्पाणमछुव्वं, अप्पाणं पि य परं अकुव्वंतो ।
सो णाणमओ जीवो, कम्माणमकारओ होदि ।।93।।
जो जीव परको अपना नहीं करता और अपने को पर नहीं करता वह ज्ञानमय है । ऐसा जीव कर्मों का कर्ता नहीं होता है ।।93।।
आगे अज्ञान से कर्म क्यों उत्पन्न होते हैं? इसका उत्तर देते हैं—
तिविहो एसुवओगो, 1अप्पवियप्पं करेइ कोहो हं ।
कत्ता तस्सुव ओगस्स, होइ सो अत्तभावस्स ।।94।।
यह तीन प्रकार का उपयोग अपने में विकल्प करता है कि मैं क्रोधरूप हूँ 2उस अपने उपयोग भाव का वह कर्ता होता है ।।94।।
——————————————————————————————————————-
- अस्स वियप्पं ज.वृ. । 2. एवमेव च क्रोधपदपरिवर्तनेनमानमायालोभमोहरागद्वेषकर्म नोकर्ममनोवचनकाय-श्रोत्रचक्षुघ्राणिरसनस्पर्शसूत्राणि षोडश व्याख्येयानि ज.वृ. ।
आगे इसी प्रकार और भी विकल्प करता है यह कहते हैं—
तिविहो एसुवओगो, 1अप्पवियप्पं करेदि धम्माई ।
कत्ता तस्सुवओगस्स, होदि सो अत्तभावस्स ।।95।।
यह तीन प्रकार का उपेयाग धर्मादि आत्म विकल्प करता है । अर्थात् उन्हें अपना मानता है उस अपने उपयोग भाव का वह कर्ता होगा ।।95।।
आगे यह सब अज्ञान की महिमा है यह कहते हैं–
एवं पराणि दव्वाणि, अप्पयं कुणदि मंदबुद्धीओ ।
अप्पाणं अवि य परं, करेइ अण्णाणभावेण ।।96।।
इस प्रकार अज्ञानी जीव अज्ञानभाव से परद्रव्यों को अपनी करता है और आत्मद्रव्य को पररूप करता है ।।96।।
ज्ञान से जीव का कर्तापन नष्ट होता है-
आगे इस कारण यह निश्चित हुआ कि ज्ञान से जीव का कर्तापन नष्ट होता है, यह कहते हैं—
एदेण दु सो कत्ता, आदा णिच्छयविदूहिं परिकहिदो ।
एवं खलु जो जाणदि, सो मुंचदि सव्वकत्तित्तं ।।97।।
निश्चय के जाननेवालों ने कहा है कि इस अज्ञानभाव से ही जीव कर्ता होता है । इसे जो जानता है वह यथार्थ में सब प्रकार का कर्तृत्व छोड़ देता है ।।97।।
व्यवहारी लोगों के कथन का निरूपण-
व्यवहारी लोग जो ऐसा कहते हैं कि—
ववहारेण दु 2एवं, करेदि घडपडरथाणि दव्वाणि ।
करणाणि य कम्माणि य, णोकम्माणीह विविहाणि ।।98।।
आत्मा व्यवहार से घट पट रथ इन वस्तुओं को, चक्षुरादि इंद्रियों को, ज्ञानावरणादि कर्मों को और इस लोक में स्थित अनेक प्रकार के नोकर्मों को—शरीरों को करता है ।।98।।
वह ठीक नहीं है—
जदि सो परदव्वाणि य, करिज्ज णियमेण तम्मओ होज्ज ।
जम्हा ण तम्मओ तेण, सो ण तेसिं हवदि कत्ता ।।99।।
यदि वह आत्मा पर द्रव्यों को करे तो नियमपूर्वक तन्मय हो जाय, परंतु चूँकि तन्मय नहीं होता इसलिए वह उनका कर्ता नहीं है ।
—————————————————————————————————————–
- अस्स वियप्पं—असद्विकल्पं ज.वृ. । 2. अत्र आदा इत्यपि पाठ: ।
भावार्थ—जिसका जिसके साथ व्याप्य-व्यापक भाव होता है वही उसका कर्ता होता है । आत्मा का घट पटादि परवस्तुओं के साथ व्याप्य-व्यापक भाव त्रिकाल में भी नहीं होता अत: वह उनका कर्ता व्यवहार से भी कैसे हो सकता है? ।।99।।
निमित्तनैमित्तिक भाव से भी आत्मा घटादि परद्रव्यों का कर्ता नहीं है-
आगे कहते हैं कि निमित्त नैमित्तिक भाव से भी आत्मा घटादि पर द्रव्यों का कर्ता नहीं है-
जीवो ण करेदि घडं, णेव पडं णेव सेसगे दव्वे ।
जोगुवओगा उप्पादगा य 1तेसिं हवदि कत्ता ।।100।।
जीव न घटको करता है न पटको करता है और न शेष –अन्य द्रव्यों को करता है । जीव के योग और उपयोग ही घट पदादि के कर्ता हैं—उनके उत्पादन में निमित्त हैं । यह जीव उन्हीं योग और उपयोग का कर्ता है ।।100।।
ज्ञानी ज्ञान का ही कर्ता है-
आगे ज्ञानी ज्ञान का ही कर्ता है यह कहते हैं—
जो पुग्गल दव्वाणं, परिणामा होंति णाणआवरणा ।
ण करेदि ताणि आदा, जो जाणदि सो हवदि णाणी ।।101।।
जो ज्ञानावरणादिक पुदगल द्रव्यों के परिणाम हैं उन्हें आत्मा नहीं करता है । जो उन्हें केवल जानता है वह ज्ञानी है ।।101।।
अज्ञानी भी पराभव का कर्ता है-
आगे अज्ञानी भी परभाव का कर्ता नहीं है यह कहते हैं—
जं भावं सुहमसुहं, करेदि आदा स तस्स खलु कत्ता ।
तं तस्स होदि कम्मं, सो तस्स दु वेदगो अप्पा ।।102।।
आत्मा जिस शुभ अशुभ भाव को करता है निश्चय से वह उसका कर्ता होता है । वह भाव उस आत्मा का कर्म होता है और वह आत्मा उस भाव रूप कर्म का भोक्ता होता है ।।102।।
पराभव किसी के द्वारा नहीं किया जा सकता-
आगे कहते हैं कि परभाव किसी के द्वारा नहीं किया जा सकता–
जे जम्हि 2गुणो दव्वे, सो अण्णम्हि दु ण संकमदि दव्वे ।
सो अण्णमसंकंतो, कह तं परिणामए दव्वं ।।103।।
जो गुण जिस द्रव्य में रहता है वह अन्य द्रव्य में संक्रांत नहीं होता—बदलकर अन्य द्रव्य में नहीं जाता । फिर अन्य द्रव्य में संक्रांत नहीं होने वाला गुण अन्य द्रव्य को कैसे परिणमा सकता है? ।।103।।
आत्मा पुद्गल कर्मों का अकर्ता है-
इस कारण यह सिद्ध हुआ कि आत्मा पुदगल कर्मों का अकर्ता है यह कहते हैं—
दव्वगुणस्स य आदा, ण कुणदि पुग्गलमयम्हि कम्मम्हि ।
तं उभयमकुव्वंतो, तम्हि कहं तस्स सो कत्ता ।।104।।
————————————————————————————————-
- सो तेसिं ज.वृ. । 2. गुणे इत्यात्मख्यातिसम्मत: पाठ: ।
आत्मा पुद्गलमय कर्म में द्रव्य तथा गुण को नहीं करता है फिर उसमें उन दोनों को नहीं करता हुआ वह आत्मा उस पुदगलमय कर्म का कर्ता कैसे हो सकता है? ।।104।।
आत्मा द्रव्य कर्म करता है यह उपचार कथन है-
आगे, आत्मा द्रव्यकर्म करता है यह जो कहा जाता है वह केवल उपचार है ऐसा कहते हैं-
जीवम्हि हेदुभूदे, बंधस्स दु पस्सिदूण परिणामं ।
जीवेणकदं कम्मं, भण्णदि उवयारमेत्तेण ।।105।।
जीव के निमित्त रहते हुए कर्म बंध का परिणाम देखकर उपचार मात्र से ऐसा कहा जाता है कि जीव ने कर्म किये हैं ।105।।
आगे इस उपचार को दृष्टांत द्वारा स्पष्ट करते हैं—
जोधेहिं कदे जुद्धे, राएण कदंति जंपदे लोगो ।
तह ववहारेण कदं, णाणावरणादि जीवेण ।। 106।।
जिस प्रकार से योद्धाओं के द्वारा युद्ध किये जाने पर लोग ऐसा कहते हैं कि युद्ध राजा ने किया है, इसी प्रकार व्यवहार से ऐसा कहा जाता है कि जीव ने ज्ञानावरणादि कर्म किये हैं ।।106।।
इससे यह बात सिद्ध हुई कि—
उप्पादेदि करेदि य, बंधदि परिणामएदि गिण्हदि य ।
आदा पुग्गलदव्वं, ववहारणयस्स वत्तव्वं ।।107।।
आत्मा पुद्गल द्रव्य को उत्पन्न करता है, बॉंधता है, परिणमाता है तथा ग्रहण करता है यह सब व्यवहार नय कहता है ।।107।।
आगे इसी बात को दृष्टांत के द्वारा स्पष्ट करते हैं—
जह राया ववहारा, दोसगुणुप्पादगात्ति आलविदो ।
तह जीवो ववहारा, दव्वगुणुप्पदगो भणिदो ।।108।।Samayasara
जिस प्रकार राजा दोष और गुण का उत्पादक है ऐसा व्यवहार से कहा गया है उसी प्रकार जीव, द्रव्य और गुण का उत्पादक है ऐसा व्यवहार से कहा गया है ।
भावार्थ—जिस प्रकार प्रजा में दोष और गुण स्वयं उत्पन्न होते हैं परंतु व्यवहार ऐसा होता है कि ये दोष और गुण राजा ने उत्पन्न किये हैं, उसी प्रकार पुद्गल द्रव्य में ज्ञानावरणादि कर्मरूप परिणमन स्वयं होता है, परंतु व्यवहार ऐसा होता है कि ये ज्ञानावरणादि कर्म जीव ने किये हैं ।।108।।
यदि पुद्गल कर्म को जीव करता है तो दूसरा कौन करता है?
आगे कोई प्रश्न करता है कि यदि पुदगल कर्म को जीव नहीं करता है तो दूसरा कौन करता है? इसका उत्तर कहते हैं –
सामण्णपच्चया खलु, चउरो भण्णंति बंधकत्तारो ।
मिच्छत्तं अविरमणं, कसायजोगा य बोद्धव्वा ।।109।।
तेसिं पुणो वि य इमो, भणिदो भेदो दु तेरस वियप्पो ।
मिच्छादिट्ठी आदी, जाव सजोगिस्स चरमंतं ।।110।।
एदे अचेदणा खलु, पुग्गलकम्मुदयसंभवा जम्हा ।
ते जदि करंति कम्मं, णवि तेसिं वेदगो आदा ।।111।।
गुणसण्णिदा दु एदे, कम्मं कुव्वंति पच्चया जम्हा ।
तम्हा जीवोअकत्ता, गुणा य कुव्वंति कम्माणि ।।112।।
यथार्थ में चार सामान्य प्रत्यय बंध के करने वाले कहे जाते हैं । वे चार मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योग जानना चाहिए । फिर उन प्रत्ययों का यह भेद तेरह भेदरूप कहा गया है जो कि मिथ्यादृष्टि को आदि लेकर सयोग केवली पर्यंत है । ये सब भेद चॅूंकि पुद्गल कर्म के उदय से होते हैं इसलिए यथार्थ में अचेतन हैं । यदि ये कर्म करते हैं तो आत्मा उका भोक्ता नहीं होता । ये प्रत्यय गुणसंज्ञावाले हैं क्योंकि कर्म करते हैं । इससे यह सिद्ध हुआ कि जीव कर्मों का अकर्ता है और गुण ही कर्म करते हैं ।।109-112।।
जीव और प्रत्ययों में एकपना नहीं है-
आगे कहते हैं कि जीव और प्रत्ययों में एकपना नहीं है—
जह जीवस्स अणण्णुवओगो कोहो वि तह जदि अणण्णो ।
जीवस्साजीवस्स य, एवमणण्णत्तमावण्णं ।।113।।
एवमिह जो दु जीवो, सो चेव दु णियमदो तहाजीवो ।
अयमेयत्ते दोसो, पच्चयणोकम्मकम्माणं ।।114।।
अह दे अण्णो कोहो, अण्णुवओगप्पगो हवदि चेदा ।
जह कोहो तह पच्चय, कम्मं णोकम्ममवि अण्णं ।।115।।
जिस प्रकार उपयोग जीव से अनन्य है—अभिन्न है—एक रूप है उसी प्रकार यदि क्रोध भी अनन्य माना जावे तो ऐसा मानने से जीव तथा अजीव में एकता की आपत्ति आती है और इस आपत्ति से इस लोक में जो जीव है वही नियम से अजीव हो जायेगा । क्रोध के साथ जीव की एकता मानने में जो दोष आता है वही दोष मिथ्यात्वादि चार प्रत्यय, नोकर्म तथा कर्मों के साथ एकता मानने में भी आता है । इस दोष से बचने के लिए यदि तुम्हारा यह मत हो कि क्रोध अन्य है और उपयोगत्मक आत्मा अन्य है तो जिस प्रकार क्रोध को अन्य मानते हो उसी प्रकार प्रत्यय, कर्म तथा नोकर्म को भी अन्य मानो ।।113-115।।
सांख्यमतानुयायी शिष्य के प्रति पुद्गल द्रव्य का परिणाम स्वभाव किस प्रकार सिद्ध होता है?
आगे सांख्य मतानुयायी शिष्य के प्रति पुद्गलद्रव्य का परिणाम स्वभाव सिद्ध करते हैं—
जीवेण सयं बद्धं, ण सयं परिणमदि कम्मभावेण ।
जइ पुग्गलदव्वमिणं, अप्परिणामी तदा होदि ।।116।।
कम्मइयवग्गणासु य, अपरिणमंतीसु कम्मभावेण ।
संसारस्स अभावो, पसज्जदे संखसमओ वा ।।117।।
जीवो परिणामयदे, पुग्गलदव्वाणि कम्मभावेण ।
ते सयमपरिणमंते, कहं तु परिणामयदि चेदा1 ।।118।।
अह सयमेव हि परिणमदि कम्मत्तमिदि मिच्छा ।
णियमा कम्मपरिणदं, कम्मं चि य होदि पुग्गलं दव्वं ।।119।।
तह तं णाणावरणाइपरिणदं मुणसु तच्चेव ।।120।।
पुद्गल द्रव्य जीव में न तो स्वयं बँधा है और न कर्म भाव से स्वयं परिणमन करता है, यदि ऐसा माना जाय तो वह अपरिणामी हो जायेगा और कार्मण वर्गणाऍ जब कर्मरूप परिणमन नहीं करेंगी तो संसार का अभाव हो जायेगा अथवा सांख्यमत का प्रसंग आ जायेगा । इससे बचने के लिए यदि यह मानो कि जीव, पुद्गल द्रव्य को कर्मरूप परिणमन कराता है तो जो पुद्गल द्रव्य स्वयं परिणमन नहीं करता है उसे आत्मा कैसे परिणमन करा सकता है? यदि यह कहो कि पुद्गल द्रव्य कर्मरूप स्वयं परिणमन करता है तो यह कहना मिथ्या हो जायेगा कि जीव कर्म को कर्मत्व रूप से परिणमन कराता है । इससे यह सिद्ध हुआ कि पुद्गल द्रव्य कर्मरूप परिणत हुआ नियम से कर्मरूप होता है । ऐसा होने पर ज्ञानावरणादिरूप परिणत पुद्गल द्रव्य को ही कर्म जानो ।।116-120।।
सांख्य मतानुयायी शिष्य के प्रति जीवका परिणामीपना किस प्रकार सिद्ध होता है?
आगे सांख्यमतानुयायी शिष्य के प्रति जीव का परिणामीपना सिद्ध करते हैं—
ण सयं बद्धो कम्मे, ण सयं परिणमदि कोहमादीहिं ।
जइ एस तुज्झ जीवो, अप्परिणामी तदा होदी ।।121।।
अपरिणमंतम्हि सयं, जीवे कोहादिएहिं भावेहिं ।
संसारस्स अभावो, पसज्जदे संखसमओ वा ।।122।।
पुग्गलकम्मं कोहो, जीवं परिणामएदि कोहत्तं ।
तं सयमपरिणमंतं, कहं णु परिणामयदि कोहो ।।123।।
- णाणी इत्यपि पाठ: ।
अह समयप्पा परिणमदि, कोहभावेण एस दे बुद्धी ।
कोहो परिणामयदे, जीवं कोहत्तमिदि मिच्छा ।।124।।
कोहुवजुत्तो कोहो, माणुवजुत्तो य माणमेवादा ।
माउवजुत्तो माया, लोहुवजुत्तो हवदि लोहो1 ।।125।।
यदि तेरा ऐसा मत है कि यह जीव कर्मों में न स्वयं बँधा है और न क्रोधादिरूप स्वयं परिणमन करता है तो अपरिणामी हो जायेगा और जब जीव क्रोधादिरूप स्वयं परिणमन नहीं करेगा तो संसार का अभाव हो जायेगा अथवा सांख्यमत का प्रसंग आ जायेगा । इससे बचने के लिए यदि यह कहेगा कि पुदगलकर्मरूप क्रोध, जीव को क्रोधरूप परिणमाता है तो उसके उत्तर में कहना यह है कि जब जीव स्वयं परिणमन नहीं करता है तब उसे क्रोध कैसे परिणमायेगा? अथवा तुम्हारा यह अभिप्राय हो कि आत्मा स्वयं क्रोधभाव से परिणमन करता है तो क्रोध नामक द्रव्य कर्म, जीव को क्रोधरूप परिणमाता है यह कहना मिथ्या सिद्ध होगा । इस कथन से यह बात सिद्ध हुई कि जब आत्मा क्रोध से उपयुक्त होता है तब क्रोध ही है, जिस समय मान से उपयुक्त होता है उस समय मान ही है, जब माया से उपयुक्त होता है तब माया ही है और जब लोभ से उपयुक्त होता है तब लोभ ही है ।।121-125।।
आत्मा जिस समय जो भाव करता है उस समय वह उसका कर्ता होता है-
आगे कहते हैं कि आत्मा जिस समय जो भाव करता है उस समय वह उसका कर्ता होता है –
जं कुणदि भावमादा, कत्ता सो होदि तस्स कम्मस्स2 ।
णाणिस्स दु णाणमओ, अण्णाणमओ अणाणिस्स ।।126।।
आत्मा जिस भाव को करता है उस भावरूप कर्म का कर्ता होता है । वह भाव ज्ञानी जीव के ज्ञानमय होता है और अज्ञानी जीव के अज्ञानमय होता है ।।126।।
अज्ञानमय भाव से क्या होता है और ज्ञानमय भाव से क्या होता है ?
आगे ज्ञानमय भाव से क्या होता है और अज्ञानमय भाव से क्या होता है? इसका उत्तर कहते हैं—
————————————————————————————————-
- 125 वीं गाथा के आगे ज.वृ. में निम्नलिखित 3 गाथाओं की व्याख्या अधिक की गयी है—
जो संगं तु मुइत्ता जाणदि उवओगमप्पगं सुद्धं ।
तं णिसंगं साहुं परमट्ठवियाणया विंति ।।
जो मोहं तु मुइत्ता णाणसहावाधियं मुणदि आदं ।
तं जिदमोहं साहुं परमट्ठवियाणया विंति ।।
जो धम्मं तु मुइत्ता जाणदि उवओगमप्पगं सुद्धं ।
तं धम्मसंगमुक्कं परमट्ठवियाणया विंति ।।
- भावस्स ज.वृ.
अण्णाणमओ भावो, अण्णाणिओ कुणदि तेण कम्माणि ।
णाणमओ णाणिस्स दु, ण कुणदि तम्हा दु कम्माणि ।।127।।
अज्ञानी जीव के अज्ञानमय भाव होता है इसलिए वह कर्मों को करता है और ज्ञानी जीव के ज्ञानमय भाव होता है इसलिए कर्मों को नहीं करता है ।।127।।
ज्ञानी जीव के ज्ञानमय भाव होता है और अज्ञानी जीव के अज्ञानमय भाव, इसका कारण-
आगे ज्ञानी जीव के ज्ञानमय ही भाव होता है, अन्य नहीं । इसी प्रकार अज्ञानी जीव के अज्ञानमय ही भाव होता है, अन्य नहीं । ऐसा नियम क्यों है? इसका उत्तर कहते हैं—
णाणमया भावाओ, णाणमया चेव जायदे भावो ।
जम्हा तम्हा णाणिस्स, सव्वे भावा हु णाणमया ।।128।।
अण्णाणमया भावा, अण्णाणो चेव जायए भावो ।
जम्हा तम्हा भावा, अण्णाणमया अणाणिस्स ।।129।।
चूँकि ज्ञानमय भाव से ज्ञानमय भाव ही उतपन्न होता है इसलिए ज्ञानी जीव के सभी भाव ज्ञानमय ही होते हैं और अज्ञानमय भाव से अज्ञानमय भाव ही उतपन्न होता है इसलिए अज्ञानी जीव के सभी भाव अज्ञानमय ही होते हैं ।।128-129।।
आगे यही बात दृष्टांत से सिद्ध करते हैं—
कणयमया भावादो, जायंते कुंडलादयो भावा ।
अयमयया भावादो, तह जायंते तु कडयादी ।।130।।
अण्णाणमया भावा, अणाणिणो बहुविहा वि जायंते ।
णाणिस्स दु णाणमया, सव्वे भावा तहा होंति ।।131।।
जिस प्रकार सुवर्णमय भाव से सुवर्णमय कुंडलादि भाव होते हैं और लोहमय भाव से लोहमय कटकादि भाव होते हैं उसी प्रकार अज्ञानमय भाव से अनेक प्रकार के अज्ञानमय भाव होते हैं और ज्ञानी के ज्ञानमय भाव से सभी ज्ञानमय भाव होते हैं ।।130-131।।
आगे अज्ञान आदि का स्वरूप बतलाते हुए उक्त बात को स्पष्ट करते हैं—
अण्णाणस्स स उदओ, जं जीवाणं अतच्चउवलद्धी ।
मिच्छत्तस्स दु उदओ, जीवस्स असद्दहाणत्तं ।।132।।
उदओ असंजमस्स दु, जं जीवाणं हवेइ अविरमणं ।
जो दु कलुसोवओगो, जीवाणं सो कसाउदओ ।।133।।
तं जाण जोगउदअं, जो जीवाणं तु चिट्ठउच्छाहो ।
सोहणमसोहणं वा, कायव्वो विरदिभावो वा ।।134।।
एदेसु हेदुभूदेसु, कम्मइयवग्गणागयं जं तु ।
परिणमदे अट्ठविहं, णाणावरणादिभावेहिं ।।135।।
तं खलु जीवणिबद्धं, कम्मइयवग्गणागयं जइया ।
तइया दु होदि हेदू, जीवो परिणामभावाणं ।।136।।
जीवों के जो अतत्तवोपलब्धि है—तत्तवों का मिथ्या जानना है वह अज्ञान का उदय है और जीव के जो तत्तव का अश्रद्धानपना है वह मिथ्यात्व का उदय है । जीवों के जो विरति का अभाव है—अत्यागभाव है वह असंयम का उदय है । जीवों के जो मलिन उपयोग है वह कषाय का उदय है और जीवों के जो शुभ अशुभ कार्यरूप अथवा उनकी निवृत्ति रूप चेष्टा का उत्साह है उसे योग का उदय जानो । हेतुभूत इन प्रत्ययों के रहने पर कार्मण वर्गणा रूप से आया हुआ जो द्रव्य है वह ज्ञानावरणादि भावों से आठ प्रकार परिणमन करता है । कार्मण वर्गणा में आया हुआ द्रव्य जिस समय निश्चय से जीव के साथ बँधता होता है उस समय उन अज्ञानादि भावों का कारण जीव होता है ।।132-136।।
जीव का परिणाम पुद्गल द्रव्य से जुदा है-
आगे कहते हैं कि जीव का परिणाम पुदगल द्रव्य से जुदा है—
जीवस्स दु कम्मेण य, सह परिणामा हु होंति रागादी ।
एवं जीवो कम्मं, च दो वि रागादिमावण्णा ।।137।।
एकस्स दु परिणामा, जायदि जीवस्स रागमादीहिं ।
ता कम्मोदयहेदूहिं, विणा जीवस्स परिणामो ।।138।।
यदि ऐसा माना जाय कि जीव के जो रागादि परिणाम हैं वे कर्म के साथ होते हैं तो ऐसा मानने से जीव तथा कर्म दोनों ही रागादि भाव को प्राप्त हो जायेंगे और ऐसा होने पर पुदगल में भी चेतनपना प्राप्त हो जायेगा जो कि प्रत्यक्ष विरूद्ध है । यदि इस दोष से बचने के लिए ऐसा माना जाय कि रागादि परिणाम एक जीव के होते हैं तो कर्मोंदय रूप हेतु के बिना जीव के परिणाम हो जायेंगे और उस दशा में मुक्त जीव के भी उनका सदभाव अनिवार्य हो जायेगा ।
इन गाथाओं का द्वितीय व्याख्यान इस प्रकार है—
यदि ऐसा माना जाय कि जीव के रागादि परिणाम कर्मों के साथ ही होते हैं तो ऐसा मानने से जीव तथा कर्म दोनों ही रागादिभाव को प्राप्त होते हैं । इसलिए यह सिद्ध हुआ कि रागादिरूप परिणाम एक जीव के ही उत्पन्न होता है । वह कर्म का उदयरूप निमित्त कारण से पृथक एक जीव का ही परिणाम है ।।137-138।।
पुद्गल द्रव्य का कार्यरूप परिणमन जीव से जुदा है-
आगे कहते हैं कि पुदगल द्रव्य का कर्मरूप परिणमन जीव से जुदा है—
जइ जीवेण सहच्चिय, पुग्गलदव्वस्स कम्म्परिणामो ।
एवं पुग्गलजीवा, हु दोवि कम्म्त्तमावण्णा ।।139।।
एकस्स दु परिणामो, पुग्गलदव्वस्स कम्मभावेण ।
ता जीव भावहेदूहिं, विणा कम्मस्स परिणामो ।।140।।
यदि ऐसा माना जाय कि पुदगल द्रव्य का जो कर्मरूप परिणाम है वह जीव के साथ ही होता है तो ऐसा मानने पर पुद्गल और जीव दोनों ही कर्मभाव को प्राप्त हो जायेंगे इसलिये यह सिद्ध हुआ कि कर्मरूप से परिणाम एक पुद्गल द्रव्य के ही होता है और वह परिणाम जीवभावरूप निमित्त कारण से पृथक पुद्गल कर्म का ही है ।।139-140।।
कर्म आत्मा में बद्धस्पृष्ट है या अबद्धस्पृष्ट? इसका नयविवक्षा से उत्तर-
आगे पूछते हैं कि कर्म आत्मा में बद्ध स्पृष्ट है या अबद्ध स्पृष्ट? इसका उत्तर नयविभाग से कहते हैं—
जीवे कम्मं बद्धं, पुट्ठं चेदि ववहारणयभणिदं ।
सुद्धणयस्स दु जीवे, अबद्धपुट्ठं हवइ कम्मं ।।141।।
जीव से कर्म बद्ध है तथा स्पृष्ट है यह व्यवहार नय का कहना है और कर्म जीव से अबद्ध स्पृष्ट है यह शुद्ध नय—निश्चय नय का वचन है ।।141।।
समयसार नयपक्षों से परे है-
आगे कहते हैं कि ये दोनों नयपक्ष हैं । समयसार इन नयपक्षों से परे है—
कम्मं बद्धमबद्धं, जीवे एवं तु जाण णयपक्खं ।
पक्खातिक्कंतो पुण, भण्णदि जो सो समयसारो ।।142।।
जीव में कर्म बँधे हुए हैं अथवा नहीं बँधे हुए हैं ऐसा तो नयपक्ष जानो और जो इस पक्ष से अतिक्रांत – दूरवर्ती कहा जाता है वह समयसार है ।।142।।
पक्षातिक्रांत का स्वरूप-
आगे पक्षातिक्रांत का क्या स्वरूप है? यह कहते हैं—
दोण्हवि णयाण भणियं, जाणइ णवरं तु समयपडिबद्धो ।
ण दु णयपक्खं गिण्हदि, किंचिवि णयपक्खपरिहीणो ।।143।।
जो पुरूष अपने शुद्ध आत्मा से प्रतिबद्ध हो दोनों ही नयों के कथन को केवल जानता है किंतु किसी भी नय पक्ष को ग्रहण नहीं करता वह नयपक्ष से परिहीन है—पक्षातिक्रांत है ।।143।।
पक्षातिक्रांत ही समयसार है-
आगे पक्षातिक्रांत ही समयसार है यह कहते हैं—
सम्मद्दंसणणाणं, एदं लहदित्ति णवरि ववदेसं ।
सव्वणयपक्खरहिदो, भणिदो जो सो समयसारो ।।144।।
जो सब नयपक्षों से रहित है वही समयसार कहा गया है । यह समयसार ही केवल सम्यग्दर्शन ज्ञान इस नाम को प्राप्त होता है ।।144।।
इस प्रकार कर्तृकर्म नाम का द्वितीय अधिकार पूर्ण हुआ ।
****
पुण्यपापाधिकार:
शुभाशुभ कर्मों का स्वभाव
अपने शुभाशुभ कर्म के स्वभाव का वर्णन करते हैं—
कम्ममसुहं कुसीलं, सुहकम्मं चावि जाणह सुसीलं ।
किह तं होदि सुसीलं, जं संसारं पवेसेदि ।।145।।
अशुभ कर्म को कुशील और शुभ कर्म को सुशील जानो । परंतु जो जीव को संसार में प्रवेश कराता है वह सुशील कैसे हो सकता है? ।।145।।
शुभाशुभ कर्मबंध के कारण हैं-
आगे दोनों ही कर्म सामान्य रूप से बंध के कारण हैं यह सिद्ध करते हैं-
सौवण्णियम्हि णियलं, बंधदि कालायसं च जह पुरिसं ।
बंधदि एवं जीवं,सुहमसुहं वा कदं कम्मं ।।146।।
जिस प्रकार लोहे की बेड़ी पुरूष को बॉंधती है और सुवर्ण को भी बॉंधती है इसी प्रकार किया हुआ शुभ अथवा अशुभ कर्म जीव को बॉंधता ही है ।।146।।
आगे दोनों ही कर्मों का निषेध करते हैं–
तम्हा दु कुसीले हिय, रायं मा कुणह मा व संसग्गं ।
साधीणो हि विणासो, कुसीलसंसग्गरायेण ।।147।।
इसलिए हे मुनिजन हो! उन दोनों कुशीलों से राग मत करो अथवा संसर्ग भी मत करो, क्योंकि कुशील के संसर्ग और राग से स्वाधीनता का विनाश होता है ।147।।
आगे इसी बात को दृष्टांत द्वारा सिद्ध करते हैं—
जह णाम कोवि पुरिसो, कुच्छियसीलं जणं वियाणित्ता ।
वज्जेदि तेण समयं, संसग्गं रायकरणं च ।।148।।
एमेव कम्मपयडी, सील सहावं हि कुच्छिदं णाउं ।
वज्जंति परिहरंति य, तस्संसग्गं सहावरया ।।149।।
जिस प्रकार कोई मनुष्य निंदित स्वभाव वाले किसी मनुष्य को जानकर उसके साथ संगति और राग करना छोड़ देता है उसी प्रकार स्वभाव में रत रहने वाले मनुष्य कर्म प्रकृतियों के शील स्वभाव को निंदनीय जानकर उसके साथ राग छोड़ देते हैं और उसकी संगति का भी परिहार कर देते हैं ।।148-149।।
राग बंध का कारण है-
आगे राग ही बंध का कारण है यह कहते हैं—
रत्तो बंधदि कम्मं, मुंचदि जीवो विरागसंपत्तो1 ।
एसो जिणोवदेसो, तम्हा कम्मेसु मा रज्ज ।।150।।
रागी जीव कर्म को बॉंधता है और वैराग्य को प्राप्त हुआ कर्म से छूटता है यह जिनेंद्र भगवान का उपदेश है, इसलिए कर्मों में राग मत करो ।।150।।
ज्ञान ही मोक्ष का हेतु है-
आगे ज्ञान ही मोक्ष का हेतु है यह सिद्ध करते हैं—
परमट्ठो खलु समओ, सुद्धो जा केवली मुणी णाणी ।
तम्हि ठिदा सहावे, मुणिणो पावंति णिव्वाणं ।।151।।
निश्चय से परमार्थ रूप जीव का स्वरूप यह है कि जो शुद्ध है, केवली है, मुनि है, ज्ञानी है ये जिसके नाम हैं उस स्वभाव में स्थित हुए मुनि निर्वाण को प्राप्त होते हैं ।
भावार्थ—मोक्ष का उपादान कारण आत्मा है और आत्मा परमार्थ से ज्ञानस्वभावलावा है, इसलिए ज्ञान ही मोक्ष का हेतु है ।।151।।
परमार्थ में स्थित न रहने वाले पुरुषों का तपश्चरण बालतप है-
आगे परमार्थ में स्थित नहीं रहने वाले पुरूषों का तपश्चरणादिक बालतप तथा बालव्रत है ऐसा कहते हैं—
परमट्ठम्हि दु अट्ठिदो, जो कुणदि तवं वदं च धारेई ।
तं सव्वं बालतवं, बालवदं विंति सव्वण्हू ।।152।।
जो मुनि ज्ञान स्वरूप आत्मा में स्थित न होकर तप करते हैं और व्रत धारण करते हैं उस सब तप और व्रत को सर्वज्ञ देव बालतप और बालव्रत कहते हैं ।
ज्ञान मोक्ष का और अज्ञान बंध का कारण है-
आगे ज्ञान मोक्ष का और अज्ञान बंध का कारण है यह नियम करते हैं –
वदणियमाणि धरंता, सीलाणि तहा तवं च कुव्वंता ।
परमट्ठबाहिरा जे2, णिव्वाणं ते ण विंदंति ।।153।।
जो मनुष्य परमार्थ से बाह्र हैं वे व्रत और नियमों को धारण करते हुए तथा शील और तप को करते हुए भी मोक्ष को नहीं पाते हैं ।।153।।
परमार्थ से बाह्य पुरुष अज्ञान से पुण्य की इच्छा करते हैं-
आगे फिर भी पुण्यकर्म का पक्षपात करने वालों को समझाने के लिए कहते हैं –
परमट्ठबाहिरा जे, ते अण्णाणेण पुण्णामिच्छंति ।
संसारगमणहेदुं, वि मोक्खहेउं अजाणंता ।।154।।
जो मनुष्य परमार्थ से बाह्र हैं अर्थात परमार्थ भूत ज्ञानस्वरूप आत्मा के अनुभव से दूर हैं वे
—————————————————————————————————————–
- संपण्णो ।
- जेण तेण ते होंति अण्णाणी ज.वृ. ।
अज्ञान से पुण्य की इच्छा करते हैं । यद्यपि वह पुण्य संसारगमन का कारण है तो भी उसकी इच्छा करते हैं । ऐसे जीव मोक्ष का हेतु जो ज्ञानस्वरूप आत्मा है उसे नहीं जानते हैं ।।
परमार्थ भूत मोक्ष का कारण-
आगे ऐसे जीवों को परमार्थ भूत मोक्ष का कारण दिखलाते हैं—
जीवादीसद्दहणं, सम्मत्तं तेसिमधिगमो णाणं ।
रायादीपरिहरणं, चरणं एसो दु मोक्खपहो ।।155।।
जीवादि पदार्थों का श्रद्धान करना सम्यक्त्व है, उनका ठीक ठीक जानना ज्ञान है और रागादि का त्याग करना चारित्र है । यह सम्यक्त्व, ज्ञान तथा चारित्र ही मोक्ष का मार्ग है ।।155।।
व्यवहार मार्ग से कर्मों का क्षय नहीं होता-
आगे व्यवहार मार्ग से कर्म का क्षय नहीं होता यह कहते हैं –
मोत्तूण णिच्छयट्ठं, ववहारेण विदुसा पवट्ठंति ।
परमट्ठमस्सिदाण दु, जदीण कम्मक्खओ विहिओ ।।156।।
विद्वान निश्चयनय के विषय को छोड़कर व्यवहार से प्रवृत्ति करते हैं, परंतु कर्मों का क्षय परमार्थ का आश्रय करने वाले यतीश्वरों के ही कहा गया है ।156।।
कर्म मोक्ष के कारण भूत सम्यग्दर्शनादि गुणों का आच्छादन करते हैं इसका दृष्टांत द्वारा समर्थन-
आगे कर्म मोक्ष के कारणभूत सम्यग्दर्शनादि गुणों का आच्छादन करते हैं यह दृष्टांत द्वारा सिद्ध करते हैं—
वत्थस्स सेदभावो, जह णासेदि मलमेलणासत्तो ।
मिच्छत्तमलोच्छण्णं, तह सम्मत्तं खु णायव्वं ।।157।।
वत्थस्स सेदभावो, जह णासेदि मलमेलणासत्तो ।
अण्णाणमलोच्छण्णं, तह णाणं होदि1 णायव्वं ।।158।।
वत्थस्स सेदभावो, जह णासेदि मलमेलणासत्तो ।
कसायमलोच्छण्णं, तह चारित्तं होदि णायव्वं ।।159।।
जिस प्रकार वस्त्र का श्वेतपना मल के मिलने से लिप्त हुआ नष्ट हो जाता है उसी प्रकार सम्यग्दर्शन मिथ्यादर्शन रूपी मल से आच्छादित हो नष्ट हो जाता है यह निश्चय से जानना चाहिए । जिस प्रकार वस्त्र का श्वेतपना मल के मिलने से आसक्त हुआ नष्ट हो जाता है उसी प्रकार अज्ञानरूपी मल से आच्छादित हुआ जीव का ज्ञान नष्ट हो जाता है ऐसा जानना चाहिए । तथा जिस प्रकार वस्त्र का श्वेतपना मल के मिलने से आसक्त हुआ नष्ट हो जाता है उसी प्रकार कषायरूपी मल से आच्छादित चारित्र गुण नष्ट हो रहा है यह भी जानना चाहिए ।।157-159।।
————————————————————————————————————-
- होदिं ज.वृ.
आगे कर्म का स्वयमेव बंधपना सिद्ध करते हैं—
सो सव्वणाणदरिसी, कम्मरएण णियेण वच्छण्णो ।
संसारमसावण्णो, ण विजाणादि सव्वदो सव्वं ।।160।।
वह सबको जानने देखनेवाला आत्मा अपने कर्मरूपी रज से आच्छादित हुआ संसार दशा को प्राप्त हो रहा है और सब तरह से सब वस्तुओं को नहीं जानता है ।।160।।
आगे कर्म सम्यग्दर्शनादि मोक्ष के कारणों को घातते हैं ऐसा निरूपण करते हैं—
सम्मत्तपडिणिबद्धं, मिच्छत्तं जिणवरेहिं परिकहियं ।
तस्सोदयेण जीवो, मिच्छादिटिठत्ति णायव्वो ।।161।।
णाणस्स पडिणिबद्धं, अण्णाणं जिणवरेहिं परिकहियं ।
तस्सोदयेण जीवो, अण्णाणी होदि णायव्वो ।।162।।
चारित्तपडिणिबद्धं, कसायं जिणवरेहि परिकहियं ।
तस्सोदयेण जीवो, अचरित्तो होदि णायव्वो ।।163।।
सम्यक्त्व को रोकने वाला मिथ्याकर्म है ऐसा जिनेंद्र भगवान ने कहा है, उस के उदय से जीव मिथ्यादृष्टि हो जाता है ऐसा जानना चाहिए । ज्ञान को रोकने वाला अज्ञान है ऐसा जिनेंद्र भगवान ने कहा है, उसके उदय से जीव अज्ञानी होता है ऐसा जानना चाहिए ।।161-163।।
इस प्रकार पुण्यपाप का प्ररूपण करने वाला तीसरा अधिकार पूर्ण हुआ ।
****
आस्रवाधिकार
आस्त्रव का स्वरूप-
आगे आस्रवाधिकार का स्वरूप कहते हैं—
मिच्छत्तं अविरमणं, कसायजोगा य सण्णसण्णा दु ।
बहुविहभेया जीवे, तस्सेव अणण्णपरिणामा ।।164।।
णाणावरणादीयस्स, ते दु कम्मस्स कारणं होंति ।
तेहिंपि होदि जीवो, य रागदोसादिभावकरो ।।165।।
मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योग ये चेतन अचेतन के भेद से दो प्रकार के हैं । उनमें जो चेतनरूप हैं वे जीव में बहुत भेदों के लिये हुए हैं तथा जीव के अभिन्न परिणामस्वरूप हैं । और जो अचेतनरूप हैं वे ज्ञानावरणादि कर्मों के कारण होते हैं । तथा उन मिथ्यात्वादि अचेतन भावों का कारण रागद्वेषादि भावों का करने वाला जीव है ।।164-165।।
ज्ञानी जीव के आस्त्रवों का अभाव होता है-
आगे ज्ञानी जीव के उन आस्रवों का अभाव होता है ऐसा कहते हैं—
णत्थि दु आसवबंधो, सम्मादिटि्ठस्स आसवणिरोहो ।
संते पुव्वणिबद्धे, जाणदि सो ते अबंधंतो ।।166।।
सम्यग्दृष्टि जीव के आस्रवाधिकार बंध नहीं है, किंतु आस्रवाधिकार का निरोध है । वह सत्ता में स्थित पहले के बँधे हुए कर्मों को केवल जानता है, नवीन बंध नहीं करता है ।।166।।
राग, द्वेष, मोह ही आस्त्रव हैं-
आगे राग द्वेष मोह ही आस्रवाधिकार हैं ऐसा नियम करते हैं—
भावो रागादिजुदो, जीवेण कदो दु बंधगो भणिदो ।
रायादिविप्पमुक्को, अबंधगो जाणगो णवरिं ।।167।।
जीव के द्वारा किया हुआ जो भाव रागादि से सहित है वह बंध का करने वाला कहा गया है और जो रागादि से रहित है वह बंध का नहीं करने वाला है, किंतु जानने वाला है ।।167।।
रागादि रहित शुद्ध भाव असंभव नहीं हैं-
आगे रागादि रहित शुद्ध भाव असंभव नहीं है यह दिखलाते हैं—
पक्के फलम्हि पडिए, जह ण फलं वज्झए पुणो विंटे ।
जीवस्स कम्मभावे, पडिए ण पुणोदयमुवेई1 ।।168।।
जिस प्रकार किसी वृक्षादि का फल पककर जब नीचे गिर जाता है तब वह फिर बोंडी के साथ संबंध को प्राप्त नहीं होता इसी प्रकार जीव का कर्मभाव जब पककर गिर जाता है—निर्जीर्ण हो चुकता है तब फिर उदय को प्राप्त नहीं होता ।।168।।
ज्ञानी जीव के द्रव्यास्त्रव का अभाव है-
आगे ज्ञानी जीव के द्रव्यास्रव का अभाव दिखलाते हैं-
पुहवीपिंडसमाणा, पुव्वणिबद्धा दु पच्चया तस्स ।
कम्मसरीरेण दु ते, बद्धा सव्वेपि णाणिस्स ।।169।।
उस पूर्वोक्त ज्ञानी जीव के अज्ञान अवस्था से बँधे हुए द्रव्यास्रवरूप सभी प्रत्यय पृथिवी के पिंड के समान हैं और कार्मण शरीर के साथ बँधे हुए हैं ।।
————————————————————————————————
- मुवेहि ज.वृ. ।
80,81 पेज नहीं है पी.डी.एफ. फाइल में
ज्ञानी जीव निरास्त्रव क्यों है?
आगे ज्ञानी जीव निरास्रव क्यों है? यह कहते हैं—
जह पुरिसेणाहारो, गहिओ परिणमइ सो अणेयविहं ।
मंसवसारूहिरादी, भावे उयरग्गिसंजुत्तो ।।179।।
तह णाणिस्स दु पुव्वं, जे बद्धा पच्चया बहुवियप्पं ।
बज्झंते कम्मं ते, णय परिहीणा उ ते जीवा ।।180।।
जिस प्रकार पुरूष के द्वारा ग्रहण किया हुआ आहार उदराग्नि से संयुक्त होकर अनेक प्रकार मांस, चर्बी, रूधिर आदि भावों रूप परिणमन करता है उसी प्रकार ज्ञानी के पहले बँधे हुए जो प्रत्यय द्रव्यास्रव हैं वे बहुत भेदोंवाले कर्मों को बॉंधते हैं । वे जीव शुद्ध नय से छूट जाते हैं ।।179-180।।
इस प्रकार आस्रवाधिकार का प्ररूपण करने वाला चतुर्थ अंक पूर्ण हुआ ।
संवराधिकार
संवर का श्रेष्ठ उपाय भेद विज्ञान है-
आगे संवराधिकार में सर्व प्रथम कर्मों के संवर का श्रेष्ठ उपाय जो भेद विज्ञान है उसकी प्रशंसा करते हैं—
उवओए उवओगो, कोहादिसु णत्थि कोवि उवआगो ।
कोहे कोहो चेव हि, उवओगे णत्थि खलु कोहो ।।181।।
अट्ठवियप्पे कम्मे, णोकम्मे चावि णत्थि उवओगो ।
उवओगम्हि य कम्मं, णोकम्मं चावि णो अत्थि ।।182।।
एयं तु अविवरीदं, णाणं जइआ उ होदि जीवस्स ।
तइया ण किंचि कुव्वदि, भावं उवओगसुद्धप्पा ।।183।।
उपयोग में उपयोग है, क्रोधादि में कोई उपयोग नहीं है । क्रोध में क्रोध ही है, निश्चय से उपयोग में क्रोध नहीं है । आठ प्रकार के कर्म में और नोकर्म में उपयोग नहीं है तथा उपयोग में कर्म और नोकर्म नहीं है । जिस समय जीव के यह अविपरीत ज्ञान होता है उस समय वह उपयोग से शुद्धात्मा होता हुआ उपयोग के बिना अन्य कुछ भी भाव नहीं करता है ।181-183।।
भेद विज्ञान से शुद्धात्मा की उपलब्धि किस प्रकार होती है? इसका उत्तर-
आगे भेदविज्ञान से ही शुद्धात्मा की उपलब्धि किस प्रकार होती है? इसका उत्तर कहते हैं—
जह कणयमग्गितवियं, पि कणयहावं ण तं परिच्चयइ ।
तह कम्मोदयतविदो, ण जहदि णाणी उ णाणित्तं ।।184।।
एवं जाणइ णाणी, अण्णाणी मुणदि रायमेवादं ।
अण्णाणतमोच्छण्णो, आदसहावं अयाणंतो ।।185।।
जिस प्रकार सुवर्ण अग्नि से तपाये जाने पर भी सुवर्णपने को नहीं छोड़ता है उसी प्रकार कर्मोदय से तप्त हुआ ज्ञानी ज्ञानीपने को नहीं छोड़ता है । ज्ञानी इस प्रकार जानता है परंतु अज्ञानी चूँकि अज्ञानरूपी अंधकार से आच्छादित है अत: आत्मस्वभाव को नहीं जानता हुआ राग को ही आत्मा मानता है ।184-185।।
शुद्धात्मा की उपलब्धि से ही संवर क्यों होता है? इसका उत्तर-
आगे शुद्धात्मा की उपलब्धि से ही संवर क्यों होता है? इसका उत्तर कहते हैं—
सुद्धं तु वियाणंतो, सुद्धं चेवप्पयं लहदि जीवो ।
जाणंतो दु असुद्धं, असुद्धमेवप्पयं लहइ ।।186।।
शुद्ध आत्मा को जानता हुआ जीव शुद्ध ही आत्मा को पाता है और अशुद्ध आत्मा को जानता हुआ जीव अशुद्ध ही आत्मा को पाता है ।।186।।
संवर किस प्रकार होता है? इसका उत्तर-
आगे संवर किस प्रकार होता है? इसका उत्तर कहते हैं—
अप्पाणमप्पणा रूंधिऊण दो पुण्णपावजोएसु ।
दंसणणाणम्हि ठिदो, इच्छाविरओ य अण्णम्हि ।।187।।
जो सव्वसंगमुक्को, झायदि अप्पाणमप्पणो अप्पा ।
णवि कम्मं णोकम्मं, चेदा चिंतेदि एयत्तं ।।188।।
अप्पाणं झायंतो, दंसणणाणमओ अणण्णमओ ।
लहइ अचिरेण अप्पाणमेव सो कम्मपविमुक्कं ।।189।।
जो जीव अपने आत्मा को आपके द्वारा शुभ अशुभ रूप दोनों योगों से रोककर दर्शनज्ञान में स्थित हुआ अन्य पदार्थों में इच्छारहित है तथा समस्त परिग्रह से रहित होता हुआ आत्मा के द्वारा आत्मा का ही ध्यान करता है । कर्म और नोकर्म का ध्यान नहीं करता, किंतु चेतनारूप होकर एकत्व1 भाव का चिंतन करता है वह आत्मा का ध्यान करने वाला, दर्शनज्ञानमय तथा अन्यवस्तुरूप नहीं होने वाला जीव शीघ्र ही कर्मों से रहित आत्मा को ही प्राप्त करता है ।।187-189।।
——————————————————————————————————————
- एकोअहं निर्मम: शुद्धो ज्ञानी योगीन्द्रगोचर: ।
बाह्रा: संयोगजा भावा मत्त: सर्वेअपि सर्वथा । ज.वृ. ।
- 189 गाथा के आगे ज.वृ. में निम्नांकित दो गाथाओं की व्याख्या अधिक की गयी है—
उवदेसेण परोक्खं रूवं जह पस्सिदूण णादेदि ।
भण्णदि तहेव घिप्पदि जीवो दिट्ठो य णादो य ।।
कोविदिदच्छो साहू संपडिकाले भणिज्ज रूवमिणं ।
पच्चक्खमेव दिट्ठं परोक्खणाणे पवट्ठंतं ।। ज.वृ. ।
संवर किस क्रम से होता है?
आगे किस क्रम से संवर होता है यह कहते हैं—
तेसिं हेऊ1 भणिदा, अज्झवसाणाणि सव्वदरिसीहिं ।
मिच्छत्तं अण्णाणं, अविरयभावो य जोगो य ।।190।।
हेउ अभावे णियमा, जायदि कम्मस्स वि णिरोहो ।
आसव भावेण विणा, जायदि कम्मस्स वि णिरोहो ।।191।।
कम्मस्साभावेण य, णोकम्माणं पि जायइ णिरोहो ।
णोकम्मणिरोहेण य, संसारणिरोहणं होइ ।।192।।
पूर्व में कहे हुए उन रागद्वेषादि आस्रवों के हेतु सर्वज्ञ मिथ्यात्व, अज्ञान, अविरतभाव और योग ये चार अध्यवसानभाव कहे हैं । ज्ञानी जीव के इन हेतुओं का अभाव होने के कारण नियम से आस्रवाधिकार का निरोध होता है, आस्रवाधिकार भाव के बिना कर्मों का भी निरोध हो जाता है, कर्मों का अभाव होने से नोकर्मों का भी निरोध हो जाता है और नोकर्मों का निरोध होने से संसार का निरोध हो जाता है ।।190-192।।
इस प्रकार पाँचवॉं संवर अधिकार पूर्ण हुआ ।
******
——————————————————————————————————————-
निर्जराधिकार:
निर्जरा का स्वरूप
आगे निर्जरा का स्वरूप कहते हैं—
उवभोगमिंदियेहिं, दव्वाणं चेदणाणमिदराणं ।
जं कुणदिसम्मदिट्ठी, तं सव्वं णिज्जरणिमित्तं ।।193।।
सम्यग्दृष्टि जीव जो इंद्रियों के द्वारा चेतन और अचेतन द्रव्यों का उपभोग करता है वह सब ही निर्जरा का निमित्त है ।।193।।
भाव निर्जरा का स्वरूप-
आगे भावनिर्जरा का स्वरूप बतलाते हैं—
दव्वे उवभुंजंते, णियमा जायदि सुहं च दुक्खं वा ।
तं सुहदुक्खमुदिण्णं, वेददि अहणिज्जरं जादि ।।194।।
जब जीव उदयागत द्रव्यकर्म का उपभोग करता है तब नियम से सुख दु:ख उत्पन्न होते हैं । सम्यग्दृष्टि जीव उत्पन्न हुए उस सुख दु:ख का सिर्फ वेदन करता है, किंतु तन्मय नहीं होता है इसलिए वह निर्जरा को प्राप्त होता है ।।194।।
ज्ञान की सामर्थ्य-
आगे ज्ञान की सामर्थ्य दिखाते हैं—
जस विसमुवभुज्जंतो, वेज्जो पुरिसो ण मरणमुवयादि ।
पोग्गलकम्मस्सुदयं, तह भुंजदि णेव बज्झए णाणी ।।195।।
जिस प्रकार वैद्य विष का उपभोग करता हुआ भी मरण को प्राप्त नहीं होता है उसी प्रकार ज्ञानी जीव यद्यपि पुदगल कर्म के उदय का उपभोग करता है तो भी बंध को प्राप्त नहीं होता ।।195।।
वैराग्य की सामर्थ्य-
आगे वैराग्य की सामर्थ्य दिखाते हैं—
जह मज्जं पिवमाणो, अरदिभावेण मज्जदि ण पुरिसो ।
दव्वुवभोगे अरदो, णाणी विण बज्झदि तहेव ।।196।।
जिस प्रकार अरतिभाव से प्रीति के बिना ही मदिरा को पीने वाला पुरूष मत्त नहीं होता है उसी प्रकार द्रव्यकर्म के उपभोग में रत नहीं होने वाला ज्ञानी पुरूष बंध को प्राप्त नहीं होता है ।।196।।
आगे यही बात दिखलाते हैं –
सेवंतोवि ण सेवइ, असेवमाणोवि सेवगो कोई ।
पगरणचेट्ठा कस्सवि, ण य पायरणोत्ति सो होई1 ।।197।।
———————————————————————————————–
कोई पुरूष विषयों का सेवन करता हुआ भी सेवन नहीं करता है और कोई सेवन न करता हुआ भी सेवन करने वाला है । जैसे किसी मनुष्य के कार्य करने की चेष्टा तो है अर्थात् प्रकरण संबंधी समस्त कार्य करता है परंतु वह प्रकरण का स्वामी है ऐसा नहीं होता ।।197।।
सम्यग्दृष्टि जीव सामान्य रूप से निज और पर को इस प्रकार जानता है-
आगे सम्यग्दृष्टि जीव सामान्यरूप से निज और पर को इस प्रकार जानता है यह कहते हैं—
उदयविवागो विविहो, कम्माणं वण्णिओ जिणवरेहिं ।
ण दु ते मज्झ सहावा, जाणगभावो दु अहमिक्को ।।198।।
कर्मों के जो विविध प्रकार के उदय रस जिनेंद्र भगवान ने कहे हैं वे मेरे स्वभाव नहीं है, मैं तो एक ज्ञायकभावरूप हूँ ।।198।।
सम्यग्दृष्टि जीव विशेषरूप से निज और पर को इस प्रकार जानता है-
आगे सम्यग्दृष्टि जीव विशेषरूप से निज और पर के उदय को इस प्रकार जानता है यह कहते हैं—
पुग्गलकम्मं 1रागो, तस्स विवागोदओ हवदि एसो ।
ण दु एस मज्झ भावो, जाणगभावो हु अहमिक्को ।।199।।
राग नाम का पुदगल कर्म है । यह रागभाव उसी के विपाक का उदय है । यह मेरा स्वभाव नहीं है, मैं तो एक ज्ञायकभावरूप हूँ ।।199।।
आगे इसका फलितार्थ कहते हैं—
एवं 3सम्मदिदटिठ, अप्पाणं मुणदि जाणयसहावं ।
उदयं कम्मविवागं, य मुअदि तच्चं वियाणंतो ।।200।।
इस प्रकार सम्यग्दृष्टि जीव अपने आप को ज्ञायक स्वभाव जानता है और तत्व को—वस्तु के यथार्थ स्वरूप को जानता हुआ उदयागत रागादिभाव को कर्म का विपाक जानकर छोड़ता है ।।200।।
समदृष्टि रागी क्यों नहीं होता है-
आगे सम्यग्दृष्टि रागी क्यों नहीं होता है? इसका उत्तर कहते हैं—
परमाणुमित्तयं पि हु, रायादीणं तु विज्जदे जस्स ।
ण वि सो जाणदि अप्पाणयं तु सव्वागमधरोवि ।।201।।
———————————————————————————————–
- कोहो ज.वृ. । एवमेवचरागपदपरिवर्तनेनद्वेषमोहक्रोधमानमायालोभकर्मनोकर्ममनोवचनकायकायश्रोत्रचक्षुर्घ्राणरसनस्पर्शनसूत्राणि षोडश व्याख्येयानि ।। ज.वृ.
- ज.वृ. में 199 के आगे निम्न गाथा अधिक उपलब्ध है –
कह एस तुज्झ ण हवदि विविहो कम्मोदयफलविवागो ।
परदव्वाणुवओगो ण दु देहो हवदि अण्णाणी ।। 3. सम्माइट्ठं ज.वृ. ।
अप्पाणमयाणंतो, अणप्पयं चावि सो अयाणंतो ।
कह होदि सम्मदिट्ठी, जीवाजीवे अयाणंतो ।। २०२।। जुम्मं
निश्चय से जिस जीव के रागादिका परमाणु मात्र भी—लेशमात्र भी विद्यमान है वह सर्वागम का धारी होकर भी आत्मा को नहीं जानता है। और जो आत्मा को नहीं जानता है वह आत्मा से भिन्न परपदार्थ को भी नहीं जानता है । इस प्रकार जो जीव अजीव दोनों को नहीं जानता है वह सम्यग्दृष्टि कैसे हो सकता है? ।।२०१-२०२ ।।
आगे वह पद क्या है? इसका उत्तर देते हैं—
आदम्हि दव्वभावे, १अपदे मोत्तूण गिण्ह २तह णियदं ।
थिरमेगमिमं भावं, उवलब्भंतं सहावेण ।।२०३।।
आत्मा में पर निमित्त से हुए अपदरूप द्रव्यभाव रूप सभी भावों को छोड़कर निश्चिंत स्थिर एक तथा स्वभाव द्वारा उपलभ्यमान इस चैतन्यमात्र भाव को तू ग्रहण कर ।।२०३।।
ज्ञान में भेद क्षयोपशमनिमित्तक है-
आगे कहते हैं कि ज्ञान सामान्य रूप से एक प्रकार का ही है । उसमें जो भेद हैं वे क्षयोपशम निमित्त से हैं —
आभिणिसुदोहिमणकेवलं च तं होदि एक्कमेव पदं ।
सो एसो परमट्ठो, जं लहिदुं णिव्वुदिं जादि ।।२०४।।
मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन:पर्ययज्ञान और केवलज्ञान ये जो ज्ञान के भेद हैं वे वास्तव में एक ही पद हैं—एक ही सामान्य ज्ञान स्वरूप हैं। और यही परमार्थ है जिसे पाकर जीव निर्वाण को प्राप्त होता है ।।२०४।।
आगे इसी अर्थ का उपदेश करते हैं–
णाणगुणेण विहीणा, एयं तु पयं बहुवि ण लहंति ।
तं गिण्ह ३णियदमेदं, जदि इच्छसि कम्मपरिमोक्खं ।।२०५।।
यदि तू कर्मसे सर्वथा छुटकारा चाहता है तो इस निश्चित ज्ञान को ग्रहण कर, क्योंकि ज्ञानगुण से रहित बहुत पुरूष इस पदको नहीं पाते हैं।।२०५।।
आगे फिर इसी बात को पुष्ट करते हैं–
एदम्हि रदो णिच्चं, संतुट्ठो होहि णिच्चमेदम्हि।
एदेण होहि तित्तो, होहहि तुह उत्तमं सोक्खं।।२०६।।
१. अथिरे ज. वृ.। २. तव ज. वृ.। ३. सुपदमेदं ज. वृ.।
हे भव्य! तू निरंतर इस ज्ञान में रत हो, इसी में निरंतर संतुष्ट रह, इसी से तृप्त हो, क्योंकि ऐसा करने से तुझे उत्तम सुख होगा।।२०६।।
ज्ञानी परद्रव्य को ग्रहण क्यों नहीं करता-
आगे ज्ञानी परद्रव्य को क्यों नहीं ग्रहण करता? इसका उत्तर कहते हैं –
को णाम भणिज्ज बुहो, परदव्वं मम१ इमं हवदि दव्वं।
अप्पाणमप्पणो परिगहं तु णियदं वियाणंतो।।२०७।।
नियम आत्मा को ही अपना परिग्रह माननेवाला कौन विद्वान् ऐसा कहेगा कि यह परद्रव्य मेरा द्रव्य है? ।।२०७।।
आगे युक्ति द्वारा इसका समर्थन करते हैं–
मज्झं परिग्गहो जइ, तदो अहमजीवदं तु गच्छेज्ज।
णादेव अहं जम्हा, तम्हा ण परिग्गहो मज्झ ।।२०८।।
यदि परद्रव्य मेरा परिग्रह हो तो मैं अजीवपने को प्राप्त हो जाऊॅं, पर चूँकि मैं ज्ञाता हूँ अत: परद्रव्य मेरा परिग्रह नहीं है।।२०८।।
शरीरादि परद्रव्य मेरा परिग्रह किसी भी प्रकार नहीं हो सकता-
आगे शरीरादि परद्रव्य मेरा परिग्रह किसी भी प्रकार नहीं हो सकता यह कहते हैं–
छिज्जदु वा भिज्जदु वा, णिज्जदु वा अहव जादु विप्पलयं। जम्हा तम्हा गच्छदु, लहवि हु ण परिग्गहो मज्झ।।२०९।।
ज्ञानी जीव ऐसा विचार करता है कि शरीरादि परद्रव्य छिद जावे, भिद जावे, कोई इसे ले जावे, अथवा विनाश को प्राप्त हो जावे अथवा जिस तिस तरह चली जावे तो भी मेरा परिग्रह नहीं हैं।।२०९।।
आगे इस अपरिग्रह रहित भाव को दृढ़ करने के लिए पृथक् पृथक् वर्णन करते हैं–
अपरिग्गहो अणिच्छो, भणिदो णाणी य णिच्छदे धम्मं।
अपरिग्गहो दु धम्मस्स जाणगो तेण सो होर्इ।।२१०।।
ज्ञानी परिग्रह रहित है इसलिए इच्छा से रहित कहा गया है। वह चूँकि इच्छारहित है अत: धर्म की इच्छा नहीं करता। इसीलिए उसके धर्म का परिग्रह नहीं है, वह केवल धर्म का ज्ञायक है।।२१०।।
अपरिग्गहो अणिच्छो, भणिदो णाणी य णिच्छदि अधम्मं।
अपरिग्गहो अधम्मस्स, जाणगो तेण सो होर्इ।।२११।।
ज्ञानी परिग्रहहीन तथा इच्छारहित कहा गया है इसलिए वह अधर्म की इच्छा नहीं करता। उसके अधर्म का परिग्रह नहीं है, वह तो सिर्फ अधर्म का ज्ञायक है।।२११।।२
१. मममिदं ज. वृ.। २. २११ वीं गाथा के आगे ज. वृ. में निम्नांकित गाथा अधिक है –
धम्मच्छि अधम्मच्छी आयासं सुत्तमंगपुव्वेसु।
संगं च तहा णेयं देवमणुअत्तिरिय णेरइयं।।
अपरिग्गहो अणिच्छो, भणिदो१ णाणी य णिच्छदे असणं।
अपरिग्गहो दु असणस्स, जाणगो तेण सो होर्इ।।२१२।।
ज्ञानी परिग्रहहीन तथा इच्छारहित कहा गया है इसलिए वह भोजन की इच्छा नहीं करता। उसके भोजन का परिग्रह नहीं है, वह तो सिर्फ भोजन का ज्ञायक है।।२१२।।
अपरिग्गहो अणिच्छो, भणिदो णाणी य णिच्छदे पाणं।
अपरिग्गहो दु पाणस्स, जाणगो तेण सो होर्इ।।२१३।।
ज्ञानी परिग्रहहीन तथा इच्छारहित कहा गया है इसलिए वह पानकी इच्छा नहीं करता। उसके पानका परिग्रह नहीं है, वह तो सिर्फ पानका ज्ञायक है।।२१३।।
आगे कहते हैं कि ज्ञानी जीव इसी प्रकार अन्य परजन्य भावों की इच्छा नहीं करता है–
एमादिए२ दु विविहे, सव्वे भावे य णिच्छदे णाणी।
जाणगभावो णियदो, णीरालंबो दु सव्वत्थ।।२१४।।
इनको आदि लेकर विविध प्रकार के समस्त भावों को ज्ञानी जीव नहीं चाहता है। वह नियम से ज्ञायक भाव है और अन्य सब वस्तुओं में आलंबनरहित है।।२१४।।
उप्पण्णोदयभोगी३, विओगबुद्धीए तस्स सो णिच्चं।
कंखामणागयस्स य, उदयस्स ण कुव्वए णाणी।।२१५।।
ज्ञानी जीव के वर्तमानकालीन उदय का भोग निरंतर वियोग बुद्धि से उपलक्षित रहता है अर्थात् वर्तमान भोग को नश्र्वर समझकर वह उसमें परिग्रहबुद्धि नहीं करता और अनागत—भविष्यत्कालीन भोग की वह आकांक्षा नहीं करता।
भावार्थ- भोग तीन प्रकार का है— १. अतीत २. वर्तमान और ३. अनागत। उनमें जो अतीत हो चुका है उसमें परिग्रह बुद्धि होना शक्य नहीं हैं। वर्तमान भोग को ज्ञानी जीव वियुक्त हो जाने वाला मानता है इसलिए उसमें परिग्रहभाव धारण नहीं करता तथा अनागत भोग में आकांक्षारहित होता है। इसलिए तत्संबंधी परिग्रह भी उसके संभव नहीं है। इस प्रकार स्वसंवेदन ज्ञानी जीव निष्परिग्रह है यह बात सिद्ध होती है।।२१५।।
ज्ञानी जीव अनागत भोगों की आकांक्षा क्यों नहीं करता?
आगे ज्ञानी जीव भोग की आकांक्षा क्यों नहीं करता? इसका उत्तर देते हैं–
जो वेददि वेदिज्जदि, समए-समए विणस्सदे उहयं।
तं जाणगो दु णाणी, उभयं पि ण कंखइ कयावि।।२१६।।
- भणिदो असणं तु णिच्छदे णाणी। ज. वृ.। २. इव्वादु एदु ज. वृ.। ३. उप्प्णोदयभोगे ज. वृ.।
जो वेदन करता है और जिसका वेदन किया जाता है वे दोनों भाव समय समय में नष्ट होते रहते हैं। अर्थात् वेद्य-वेदक भाव क्रम से होते हैं, अत: एक समय से अधिक देर तक अवस्थित नहीं रहते। ज्ञानी जीव उन दोनों भावों को जाननेवाला ही है, वह उनकी कभी भी आकांक्षा नहीं करता है।।२१६।।
ज्ञानी जीव सभी उपभोगों से विरक्त रहता है-
आगे इस प्रकार के सभी उपभोगों से ज्ञानी विरक्त रहता है यह कहते हैं–
बंधुवभोगणिमित्ते, अज्झवसाणोदएसु णाणिस्स।
संसारदेहविसएसु, णेव उप्पज्जदे रागो।।२१७।।
बंध और उपभोग के निमित्तभूत, संसार और शरीर विषयक अध्यवसान के जो उदय हैं उनमें ज्ञानी जीव के राग उत्पन्न नहीं ही होता है।।२१८।।
ज्ञानी कर्मबंध से रहित होता है-
आगे ज्ञानी कर्मबंध से रहित होता है यह कहते हैं–
णाणी रागप्पजहो, सव्वदव्वेसु कम्ममज्झगदो।
णो लिप्पदि रजएण दु, कद्दममज्झे जहा कणयं।।२१८।।
अण्णाणी पुण रत्तो, सव्वदव्वेसु कम्ममज्झगदो।
लिप्पदि कम्मरएण दु, कद्दममज्झे जहा लोहं।।२१९।।१
ज्ञानी सब द्रव्यों में राग का छोड़ने वाला है, इसलिए कर्म के मध्यगत होने पर भी कर्मरूपी रजसे उस प्रकार लिप्त नहीं होता जिस प्रकार कि कीचड़ के बीच में पड़ा हुआ सोना। परंतु अज्ञानी सब द्रव्यों में रागी है अत: कर्मो के मध्यगत होता हुआ कर्मरूपी रजसे उस प्रकार लिपा होता है जिस प्रकार कि कीचड़ के बीच में पड़ा हुआ लोहा।।२१८-२१९।।१
आगे इसी बात को शंख के दृष्टांत से स्पष्ट करते हैं–
भुंजंतस्सवि विविहे, सच्चित्ताचित्तमिस्सिए दव्वे।
संखस्स सेदभावो, णवि सक्कदि किण्णगो काउं।।२२०।।
तह णाणिस्स वि विविहे, सच्चित्ताचित्तमिस्सिए दव्वे।
भुंजंतस्सवि णाणं, ण सक्कमण्णाणदं णेदुं।।२२१।।
- २१९ वीं गाथाके आगे ज. वृ. में निम्नलिखित श्लोकों की व्याख्या अधिक उपलब्ध है—
णागफलीए मूलं णाइणितोएण गब्भणागेण।
णागं होइ सुवण्णं धम्मंतं भच्छवाएण।।
कम्मं हवेइ किट्टं रागादि कालिया अह विभाओ।
सम्मंणाणचरणं परमोसहमिदि वियाणाहि।।
झाणं हवेइ अग्गी तवमरणं भत्तली समक्खादो।
जीवो हवेइ लोहं धमियव्वो परम जोईहिं।। ९१
जइया स एव संखो, सेद सहावं तयं पजहिदूण।
गच्छेज्ज किण्हभावं, तइया सुक्कत्तणं पजहे।।२२२।।१
तह णाणी वि हु जइया, णाणसहावं तयं पजहिऊण।
अण्णाणेण परिणदो, तइया अण्णाणदं गच्छे।।२२३।।
जिस प्रकार यद्यपि शंख विविध प्रकार के सचित्त अचित्त और मिश्र द्रव्यों का भक्षण करता है तो भी उसका श्वेतपना काला नहीं किया जा सकता, उसी प्रकार यद्यपि ज्ञानी विविध प्रकार के सचित्त अचित्त और मिश्र द्रव्यों का उपभोग करता है तो भी उसका ज्ञान अज्ञानता को प्राप्त नहीं कराया जा सकता। और जिस समय वही शंख उस श्वेत स्वभाव को छोड़कर कृष्ण भाव को प्राप्त हो जाता है उस समय वह जिस श्वेतपने को छोड़ देता है उसी प्रकार ज्ञानी जिस समय उस ज्ञानस्वभाव को छोड़कर अज्ञानस्वभाव से परिणत होता है उस समय अज्ञानभाव को प्राप्त हो जाता है।
भावार्थ—ज्ञानी के परकृत बंध नहीं है, वह आपही जब अज्ञानरूप परिणमन करता है तब स्वयं निज के अपराध से बंधदशा को प्राप्त होता है।।२२०-२२३।।
सराग परिणामों से बंध और वीतराग परिणामों से मोक्ष होता है-
आगे सराग परिणामों से बंध और वीतराग परिणामों से मोक्ष होता है यह दृष्टांत तथा दार्ष्टांत के द्वारा स्पष्ट करते हैं–
पुरिसो जह कोवि इह, वित्तिणिमित्तं तु सेवए रायं।
तो सोवि देदि राया, विविहे भोए सुहुप्पाए।।२२४।।
एमेव जीवपुरिसो, कम्मरयं सेवदे सुहणिमित्तं।
तो सोवि देइ कम्मो, विविहे भोए सुहुप्पाए।।२२५।।
जह पुण सो चिय पुरिसो, वित्तिणिमित्तं ण सेवदे रायं।
तो सो ण देइ राया, विविहे भोए सुहुप्पाए।।२२६।।
एमेव सम्मदिट्ठी, विसयत्थं सेवए ण कम्मरयं।
तो सो ण देइ कम्मो, विविहे भोए सुहुप्पाए।।२२७।।
जिस प्रकार इस लोक में कोई पुरूष आजीविका के निमित्त राजा की सेवा करता है तो राजा भी उसके लिए सुख उपजाने वाले विविध प्रकार के भोग देता है, इसी प्रकार जीव नामा पुरूष सुख के निमित्त
- २२२ और २२३ के मध्य ज. वृ. में निम्न गाथा अधिक उपलब्ध है—
जह संखो पोग्गलदो जइया सुक्कत्तणं पजाहेदूण।
गज्छेज्ज किण्हभावं तइया सुक्कत्तणं पजहे।।
कर्मरूपी रजकी सेवा करता है तो वह कर्मरूपी रज भी उसके लिए सुख उपजाने वाले विविध प्रकार के सुख देता है। जिस प्रकार वही पुरूष वृत्ति के निमित्त राजा की सेवा नहीं करता है तो राजा उसके लिए सुख उपजाने वाले विविध प्रकार के भोग नहीं देता है इसी प्रकार सम्यग्दृष्टि जीव विषयों के लिए कर्मरूपी रज की सेवा नहीं करता है तो वह कर्मरूपी रज भी उसके लिए सुख उपजाने वाले विविध प्रकार के भोग नहीं देता है।२२४-२२७।।
सम्यग्दृष्टि जीव नि:शंक तथा निर्भर होता है-
आगे सम्यग्दृष्टि जीव नि:शंक तथा निर्भय होता है यह कहते हैं—
सम्मद्दिट्ठी जीवा, णिस्संका होंति णिब्भया तेण।
सत्तभयविप्पमुक्का, जम्हा तम्हा दु णिस्संका।।२२८।।
सम्यग्दृष्टि जीव चूँकि शंकारहित होते हैं इसलिए निर्भय हैं और चूँकि सप्तभय से रहित हैं इसलिए शंकारहित हैं।
भावार्थ—निर्भयता और नि:शंकपने में परस्पर कार्यकारण भाव है।।२२८।।
नि:शंकित अंग का स्वरूप-
आगे नि:शंकित अंग का स्वरूप कहते हैं–
जो चत्तारिवि पाए, छिंदंति ते १कम्मबंधमोहकरे।
सो णिस्संको चेदा, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो।।२२९।।
जो आत्मा कर्मबंध के कारण मोह के करने वाले उन मिथ्यात्व आदि पापों को काटता है उसे नि:शंक सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए।।२२९।।
आगे नि:कांक्षित अंग का स्वरूप कहते हैं–
२जो दु ण करेदि कंखं, कम्मफलेसु तह सव्वधम्मेसु।
सो णिक्कंखो चेदा, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो।।२३०।।
जो आत्मा कर्मों के फलों में तथा वस्तु के स्वभावभूत समस्त धर्मो में वांछा नहीं करता है उसे नि:कांक्षित सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए।।२३०।।
निर्विचिकित्सिक अंग का स्वरूप-
आगे निर्विचिकित्सित अंग का स्वरूप कहते हैं–
जो ण करेदि जुगुप्पं, चेदा सव्वेसिमेव धम्माणं।
सो खलु णिव्विदिगिच्छो३, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो।।२३१।।
जो जीव वस्तु के सभी धर्मों में ग्लानि नहीं करता उसे निश्चय से निर्विचिकित्सित सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए।।२३१।।
अमूढ़दृष्टि अंग का स्वरूप-
आगे अमूढदृष्टि अंग का स्वरूप कहते हैं–
- मोहबाद करे ज. वृ.। २. जो ण करेदि दु कंखं ज. वृ. ३. गिंछो ज. वृ.
९३
१जो हवइ असंमूढो, चेदा सद्दिट्ठि सव्वभावेसु।
सो खलु अमूढदिट्ठी, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो।।२३२।।
जो जीव सब भावों में मूढ़ नहीं होता हुआ यथार्थ दृष्टिवाला होता है उसे निश्चय से अमूढ़दृष्टि सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए।।२३२।।
उपगूहन अंग का स्वरूप-
आगे उपगूहन अंग का लक्षण कहते हैं–
जो सिद्धभत्तिजुत्तो, उवगूहणगो दु सव्वधम्माणं।
सो २उवगूहणकारी, सम्मादिट्ठी ३मुणेयव्वो।।२३३।।
जो सिद्धभक्ति से युक्त हो समस्त धर्मों का उपगूहन करनेवाला हो उसे उपगूहन अंग का धारी सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए।।२३३।।
स्थितिकरण अंग का स्वरूप-
आगे स्थितिकरण अंगका लक्षण कहते हैं—
उम्मंगं गच्छंतं, ४संगपि मग्गे ठवेदि जो चेदा।
सो ठिदिकरणाजुत्तो, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो ।।२३४।
जो जीव न केवल परको किंतु उन्मार्ग में जाने वाले अपने आत्मा को भी समीचीन मार्ग में स्थापित करता है उसे स्थितिकरण अंग से युक्त सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए ।।२३४।।
आगे वात्सल्य अंग का स्वरूप कहते हैं–
जो कुणदि वच्छलत्तं, तियेह ५साहुण मोक्खमग्गम्मि ।
सो वच्छलभावजुदो, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो ।।२३५।।
जो जीव, आचार्य उपाध्याय तथा साधुरूप मुनियों के त्रिकमें और सम्यग्दर्शन सम्यग्यान सम्यक् चारित्र स्वरूप मोक्षमार्ग में वत्सलता करता है उसे वात्सल्यभाव से युक्त सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए ।।२३५।।
प्रभावना अंग का स्वरूप-
आगे प्रभावना अंग का स्वरूप कहते हैं–
विज्जारहमारूढो, मणोरहपहेसु६ भमइ जो चेदा ।
सो जिणणाणपहावी, सम्मादिट्ठी मुणेयव्वो ।।२३६।।
जो जीव विद्यारूपी रथपर आरूढ होकर मनरूपी रथ के मार्ग में भ्रमण करता है उसे जिनेन्द्रदेव के ज्ञान की प्रभावना करने वाला सम्यग्दृष्टि जानना चाहिए ।।२३६।।
इस प्रकार निर्जराधिकार पूर्ण हुआ ।
*
१. जो हवदि अंमूढो चेदा सव्वेसु कम्मभावेसु। ज.वृ.। २. उपगूहणगारी ज.वृ.। ३. मुणेदव्वो ज.वृ.।
४. शिवमग्गे ज.वृ.। ५. तिण्हे ज.वृ.। ६. मणोहरएसु हणदि जो चेदा ज.वृ.।
बन्धाधिकार
बंध का कारण रागादि भाव हैं-
आगे बंध का कारण कहते हैं
जह णाम कोवि पुरिसो, णेहभत्तो दु रेणुबहुलम्मि ।
ठाणम्मि ठाइदूण य, करेइ सत्थेहि वायामं ।।२३७।।
छिंददि भिंददि य तहा, तालीतलकयलिवंसपिंडीओ ।
सच्चित्ताचित्ताणं, करेइ दव्वाणमुवघायं ।।२३८।।
उवघायं कुव्वंतस्स, तस्स णाणाविहेहिं करणेहिं ।
णिच्छयदो, चिंतिज्ज हु, किं पच्चयगो दु रयबंधो ।।२३९।।
जो सो दु णेहभावो, तम्हि णरे तेण तस्स रसबंधो ।
णिच्छयदो विण्णेयं, ण कायचेट्ठाहिं सेसाहिं ।।२४०।।
एवं मिच्छादिट्ठी, वट्टंतो बहुविहासु चिट्ठासु ।
रायाई उवओगे, कुव्वंतो लिप्पइ रयेण ।।२४१।।
यह प्रकट है कि जिस प्रकार शरीर में तेल लगाये हुये कोई पुरूष बहुत धूलिवाले स्थान में स्थित होकर शस्त्रों द्वारा व्यायाम करता है तथा ताल तमाल केला बाँस अशोक आदि वृक्षों को छेदता है भेदता है, सचित्त अचित्त पदार्थों का उपघात करता है। इस प्रकार नाना प्रकार के कारणों से उपघात करनेवाले उस पुरूष के निश्चय से विचारो कि रजका बंध किंनिमित्तक है? उस मनुष्य में जो स्नेहभाव है अर्थात् तेल के संबंध से जो चिकनाई है उसी से रजका बंध होता है यह निश्चय से जानना चाहिए, शरीर की अन्य चेष्टाओं से रजका बंध नहीं होता है। इसी प्रकार मिथ्यादृष्टि जीव जो कि बहुत प्रकार की चेष्टाओं में वर्तमान है तथा अपने उपयोग में रागादि भावों को कर रहा है कर्मरूपी रजसे लिप्त होता है।।२३७-२४१।।
उपयोग में रागादि भाव न होने से सम्यग्दृष्टि के कर्मबंध नहीं होता-
आगे उपयोग में रागादिभाव न होने से सम्यग्दृष्टि के कर्मबंध नहीं होता है यह उदाहरण द्वारा स्पष्ट करते हैं–
जह पुण सो चेव णरो, णेहे सव्वम्हि अवणिये संते।
रेणुबहुलम्मि ठाणे, करेदि सत्थेहिं वायामं।।२४२।।
छिंददि भिंददि य तहा, तालीतलकयलिवंसपिंडीओ।
सच्चित्ताचित्ताणं, करेइ दव्वाणमुवघायं।।२४३।
उवघायं कुव्वंतस्स, तस्स णाणाविहेहिं करणेहिं।
णिच्छयदो चिंतिज्जहु, किंपच्चयगो ण रयबंधो।।२४४।।
जो सो दुणेहभावो, तम्हि णरे तेण तस्स रयबंधो।
णिच्छयदो विण्णेयं, ण कायचेट्ठाहिं सेसाहिं।।२४५।।
एवं सम्मादिट्ठी, वट्टंतो बहुविहेसु जोगेसु।
अकरंतो उवओगे, रागाइ ण लिप्पइ रयेण।।२४६।।
जिस प्रकार फिर वही पुरूष समस्त चिकनाई के दूर किये जाने पर बहुत धूलि वाले स्थान में शस्त्रों द्वारा व्यायाम करता है तथा ताल तमाल केला बाँस अशोक आदि वृक्षों को छेदता है भेदता है, सचित्त-अचित्त पदार्थों का उपघात करता है। यहाँ नाना प्रकार के कारणों से उपघात करनेवाले उस पुरूष के निश्चय से विचारो कि रजका बंध नहीं हो रहा है सो किंनिमित्तक है? उस मनुष्य में जो चिकनाई थी उसी से रजका बंध होता था, शरीर की अन्य चेष्टाओं से नहीं। यह निश्चय से जानना चाहिए। अब चूँकि उस चिकनाई का अभाव हो गया है अत: रजका बंध भी दूर हो गया है। इसी प्रकार सम्यग्दृष्टि जीव जो कि यद्यपि बहुत प्रकार के योगों में—मन वचन कायके व्यापारों में प्रवर्तमान है तथापि उपयोग में रागादि भाव नहीं करता है इसलिए कर्मरूपी रजसे लिप्त नहीं होता है।।२४२-२४६।।
अज्ञानी और ज्ञानी जीव की विचारधारा-
आगे अज्ञानी और ज्ञानी जीव की विचारधारा प्रकट करते हैं—
जो मण्णदि हिंसामि य, हिंसिज्जामि य परेहिं सत्तेहिं।
सो मूढो अण्णाणी, णाणी एत्तो दु विवरीदो।।२४७।।
जो पुरूष ऐसा मानता है कि मैं पर जीव को मारता हूँ और पर जीवों के द्वारा मैं मारा जाता हूँ वह मूढ़ है, अज्ञानी है और जो इससे विपरीत है वह ज्ञानी है।।२४७।।
’मैं दूसरे की हिंसा करता हूँ’ इत्यादि विचार अज्ञान क्यों हैं?
आगे उक्त विचार अज्ञान क्यों है? इसका उत्तर देते हैं–
आउक्खयेण मरणं, जीवाणं जिणवरेहिं पण्णत्तं।
आउं ण हरेसि तुमं, कह ते मरणं कयं तेसिं।।२४८।।
१आउक्खयेण मरणं, जीवाणं जिणवरेहिं पण्णत्तं।
आउं न हरंति तुहं, कह ते मरणं कयं तेहिं।।२४९।।
जीवों का मरण आयु के क्षय से होता है ऐसा जिनेंद्रदेव ने कहा है, तुम किसी जीव की आयु का हरण नहीं करते हो, फिर तुमने मरण कैसे किया? आयु के क्षय से जीवों का मरण होता है ऐसा जिनेंद्रदेव ने कहा है।
- यह गाथा ज.वृ. में नहीं है।
परजीव तुम्हारी आयु का हरण नहीं कर सकते, तब फिर उनके द्वारा तुम्हारा मरण किस तरह किया जा सकता है?।।२४८-२४९।।
आगे मरण से विपरीत जीवित रहने का जो अध्यवसाय है वह भी अज्ञान है ऐसा कहते हैं–
१जो मण्णदि जीवेमि य, जीविज्जामि य परेहिं सत्तेहिं।
सो मूढो अण्णाणी, णाणी एत्तो दु विपरीदो ।।२५०।।
जो ऐसा मानता है कि मैं पर जीवों को जीवित करता हूँ और पर जीवों के द्वारा मैं जीवित होता हूँ वह मूढ़ है, अज्ञानी है और इससे जो विपरीत है वह ज्ञानी है ।।२५०।।
आगे उक्त विचार अज्ञान क्यों है? इसका उत्तर कहते हैं–
आऊदयेण जीवदि, जीवो एवं भणंति सव्वण्हू।
आउं च ण देसि तुमं, कहं तए जीवियं कयं तेसिं।।२५१।।
२आऊदयेण जीवदि, जीवो एवं भणंति सव्वण्हू।
आउं च ण दिंति तुहं, कहं णु ते जीवियं कयं तेहिं।।२५२।।
जीव आयु के उदय से जीवित रहता है ऐसा सर्वज्ञदेव कहते हैं। तुम किसी को आयु नहीं देते फिर तुमने उसका जीवन कैसे किया? आयु के उदय से जीव जीवित रहता है ऐसा सर्वज्ञदेव कहते हैं। तुम्हें कोई आयु नहीं देता फिर उनके द्वारा तुम्हारा जीवन कैसे किया गया?।।२५१-२५२।।
आगे किसी को दु:खी-सुखी करने का जो विचार है उसकी भी यही गति है यह कहते हैं–
जो अप्पणा दु मण्णदि, दुक्खिदसुहिदे करेमि सत्तेति।
सो मूढो अण्णाणी, णाणी सत्तो दु विवरीदो।।२५३।।
जो ऐसा मानता है कि मैं अपने द्वारा दूसरे जीवों को दु:खी-सुखी करता हूँ, वह मूढ़ है, अज्ञानी है और इससे जो विपरीत है वह ज्ञानी है।।२५३।।
आगे उक्त विचार अज्ञान क्यों है? इसका उत्तर देते हैं–
३कम्मोदएण जीवा, दुक्खिद सुहिदा हवंति जदि सव्वे।
कम्मं च ण देसि तुमं, दुक्खिदसुहिदा कहं कया ते।।२५४।।
कम्मोदएण जीवा, दुक्खिद सुहिदा हवंति जदि सव्वे।
कम्मं च ण दिंति तुहं, कदोसि कहं दुक्खिदो तेहिं।।२५५।।
- यह गाथा ज.वृ. में नहीं है। २. यह गाथा भी ज.वृ. में नहीं है।
३.’कम्मणिमित्तं सव्वे दुक्खिदसुहिवा हवंति जदि सत्ता’ ज.वृ.
कम्मोदएण जीवा, दुक्खिद सुहिदा हवंति जदि सव्वे।
कम्मं च ण दिंति तुहं, कहं तं सुहिदो कदो तेहिं।।२५६।।
सब जीव कर्म के उदय से यदि दु:खी-सुखी होते हैं तो तू उन्हें कर्म नहीं देता है, फिर तेरे द्वारा वे कैसे दु:खी-सुखी किये गये? यदि कर्म के उदय से सब जीव दु:खी-सुखी होते हैं तो अन्य जीव तुझे कर्म तो देते नहीं, फिर उनके द्वारा तू दु:खी कैसे किया गया? यदि समस्त जीव कर्म के उदय से दु:खी-सुखी होते हैं तो अन्य जीव तुझे कर्म तो देते नहीं, फिर तू उनके द्वारा सुखी कैसे किया गया? ।।२५४-२५६।।
आगे इसी अर्थको फिर कहते हैं–
जो मरइ जो य दुहिदो, जायदि कम्मोदयेण सो सव्वो।
तम्हा दु मारिदो दे, दुहाविदो चेदि ण हु मिच्छा।।२५७।।
जो ण मरदि ण य दुहिदो, १सो वि य कम्मोदयेण चेव खलु।
तम्हा ण मारिदो णो, दुहाविदो चेदि ण हु मिच्छा।।२५८।।
जो मरता है और जो दु:खी होता है वह सब अपने कर्मोदय से होता है इसलिए अमुक व्यक्ति तेरे द्वारा मारा गया तथा अमुक व्यक्ति दु:खी किया गया यह अभिप्राय क्या मिथ्या नहीं हैं? मिथ्या ही है। जो नहीं मरता है और नहीं दु:खी होता है वह सब यथार्थ में अपने कर्मोदय से होता है इसलिए अमुक व्यक्ति तेरे द्वारा नहीं मारा गया, नहीं दु:खी किया गया वह अभिप्राय क्या मिथ्या नहीं है? मिथ्या ही है।।२५७-२५८।।
आगे उक्त विचार ही बंध के कारण हैं यह कहते हैं–
एसा दु जा मई दे, दुक्खिद-सुहिदे करेमि सत्तेति।
एसा दे मूढमई, सुहासुहं बंधए कम्मं।।२५९।।
मैं जीवों को दु:खी और सुखी करता हूँ यह जो बुद्धि है सो मूढ़ बुद्धि है। यह मूढ़ बुद्धि ही शुभ अशुभ कर्मों को बाँधती है।।२५९।।
मिथ्याध्यवसाय बंध का कारण है-
आगे मिथ्याध्यवसाय बंधका कारण है यह कहते हैं–
दुक्खिदसुहिदे सत्ते, करेमि जं एवमज्झवसिदं ते।
तं पावबंधगं वा, पुण्णस्स व बंधगं होदि।।२६०।।
मारेमि जीवावेमि य, सत्ते जं एवमज्झवसिदं ते।
तं पावबंधगं वा, पुण्णस्स व बंधगं होदि।।२६१।।
मैं जीवों को दु:खी-सुखी करता हूँ यह जो तेरा अध्यवसाय है सो वह ही पाप का बंध करनेवाला
- सो वि य कम्मोदेण खलु जीवो ज.वृ.
अथवा पुण्य का बंध करनेवाला होता है। मैं सब जीवों को मारता हूँ अथवा जीवित करता हूँ यह जो तेरा अध्यवसाय है वही पाप का बंध करनेवाला अथवा पुण्य का बंध करनेवाला होता है।।२६०-२६१।।
हिंसा का अध्यवसाय ही हिंसा है-
आगे हिंसा का अध्यवसाय ही हिंसा है यह कहते हैं–
अज्झवसिदेण बंधो, सत्ते १मारेउ मा व २मारेउ।
एसो बंधसमासो, जीवाणं णिच्छयणयस्स।।२६२।।
अध्यवसाय से बंध होता है, जीवों को मारो अथवा मत मारो। यह निश्चय नयकी अपेक्षा जीवों के बंध का संक्षेप है।।२६२।।
असत्य वचन आदि का अध्यवसाय भी बंध का कारण है-
आगे हिंसा के अध्यवसाय के समान असत्य वचन आदि का अध्यवसाय भी बंधका कारण है यह कहते हैं–
एवमलिये अदत्ते, अबंभचेरे परिग्गहे चेव।
कीरइ अज्झवसाणं, जं तेण दु बज्झए पावं।।२६३।।
तहवि य सच्चे दत्ते, बंभे अपरिग्गहत्तणे चेव।
कीरइ अजझवसाणं, जं तेण दु बज्झए पुण्णं।।२६४।।
इसी प्रकार असत्य, चौर्य, अब्रह्म और परिग्रह के विषय में जो अध्यवसाय किया जाता है उससे पाप का बंध होता है तथा सत्य, अचौर्य, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रहपने के विषय में जो अध्यवसाय किया जाता है उससे पुण्य का बंध होता है।।२६३-२६४।।
बाह्य वस्तु बंध का कारण नहीं है-
आगे कहते हैं कि बाह्य वस्तु बंधका कारण नहीं है–
वत्थुं पडुच्च जं पुण, अज्झवसाणं तु होइ जीवाणं।
ण य वत्थुदो दु बंधो, अज्झवसाणेण बंधोत्थि।।२६५।।
जीवों के जो अध्यवसान है वह वस्तु के अवलंबन से होता है, वस्तु से बंध नहीं होता है। किंतु अध्यवसान से बंध होता है।।२६५।।
अध्यवसाय के अनुसार कार्य की परिणति नहीं होती है-
आगे जीव जैसा अध्यवसान करता है वैसी कार्य की परिणति नहीं होती यह कहते हैं–
दुक्खिदसुहिदे जीवे, करेमि बंधेमि तह विमोचेमि।
जा एसा मूढमई, णिरत्थया सा हु दे मिच्छा ।।२६६।।Samayasara
मैं जीवों को दु:खी-सुखी करता हूँ, बँधाता हूँ अथवा छुड़ाता हूँ यह जो तेरी मूढ़ बुद्धि है वह निरर्थक है, इसलिए निश्चय से मिथ्या है।।२६६।।
- मारेहि ज.वृ.। २. मारेहि ज.वृ.
आगे अध्यवसान स्वार्थक्रियाकारी किस प्रकार नहीं है यह कहते हैं–
अज्झवसाणणिमित्तं, जीवा बज्झंति कम्मणा जदि हि।
मुच्चंति मोक्खमग्गे, ठिदा य ता किं करोसि तुमं।।२६७।।१Samayasara
यदि जीव अध्यवसान के कारण कर्म से बँधते हैं और मोक्षमार्ग में स्थित हुए कर्म से छुटते हैं तो इसमें तू क्या करता है?
भावार्थ–यह जो बाँधने-छोड़ने का अध्यवसान है उसने पर में कुछ भी नहीं किया। क्योंकि इसके न होने पर जीव अपने सराग-वीतराग परिणामों से ही बंध-मोक्ष को प्राप्त होता है और इसके होने पर भी जीव अपने सराग-वीतराग परिणामों के अभाव में बंध-मोक्ष को प्राप्त नहीं होता। इसलिए अध्यवसान परमें अकिंचित्कर होने से स्वार्थक्रियाकारी नहीं है।।२६७।।
रागादि के अध्यवसाय से मोहित हुआ जीव समस्त परद्रव्यों को अपना समझता है-
आगे रागादिके अध्यवसान से मोहित हुआ जीव समस्त परद्रव्यों को अपना समझता है यह कहते हैं—
सव्वे करेइ जीवो, अज्झवसाणेण तिरियणेरइए।
देवमणुये य सव्वे, पुण्णं पावं च णेयविहं।।२६८।।
धम्माधम्मं च तहा, जीवाजीवे अलोयलोयं च।
सव्वे करेइ जीवो, अज्झवसाणेण अप्पाणं।।२६९।।
जीव अध्यवसान के द्वारा समस्त तिर्यंच, नारकी, देव, मनुष्य पर्यायों को अपना करता है, अनेक प्रकार के पुण्य-पाप को अपना करता है तथा धर्म, अधर्म, जीव, अजीव, अलोक व लोक सभी को अपना करता है।।२६८-२६९।।
अध्यवसाय से रहित मुनि कर्मबंध से लिप्त नहीं है-
आगे कहते हैं कि जिन मुनियों के उक्त अध्यवसान नहीं है वे कर्मबंध से लिप्त नहीं हैं–
१.२६७ की गाथा के आगे ज.वृ. में निम्नांकित गाथा अधिक पाये जाते हैं—
कायेण दुक्खवेमिय, सत्ते एवं जु जं मदिं कुणसि।
सवावि एस मिच्छा, दुहिदा कम्मेण जदि सत्ता।।
वाचाए दुक्खवेनिय, सत्ते एवं तु जं मदिं कुणसि।
सवावि एस मिच्छा, दुहिदा कम्मेण जदि सत्ता।।
मणसावि दुक्खवेमिय, सत्ते एवं तु जं मदिं कुणसि।
सवावि एस मिच्छा, दुहिदा कम्मेण जदि सत्ता।।
सच्छेण दुक्खवेमिय, सत्ते एवं तु जं मदिं कुणसि।
सवावि एस मिच्छा, दुहिदा कम्मेण जदि सत्ता।।
कायेण च वाचा वा मणेण सुहिदे करेमि सत्तेति।
एवं पि हवदि मिच्छा सुहिदा कम्मेण जदि सत्ता।। ज.वृ.
एदाणि णत्थि जेसिं, अज्झवसाणाणि एवमादीणी।
ते असुहेण सुहेण व, कम्मेण मुणी ण लिप्पंति१ ।।२७०।।Samayasara
ये तथा इस प्रकार के अन्य अध्यवसान जिन मुनियों के नहीं होते वे मुनि अशुभ अथवा शुभ कर्म से लिप्त नहीं होते हैं।।२७०।।
अध्यवसान की नामावली-
आगे अध्यवसान की नामावली कहते हैं–
बुद्धी ववसाओ वि य, अज्झवसाणं मई य विण्णाणं।
एकट्ठमेव सव्वं, चित्तं भावों य परिणामो।।२७१।।
बुद्धि, व्यवसाय, अध्यवसान, मति, विज्ञान, चित्त, भाव और परिणाम ये सब एकार्थ ही हैं—इनमें अर्थभेद नहीं है।।२७१।।
व्यवहारनय निश्चयनय के द्वारा प्रतिषिद्ध है-
आगे व्यवहारनय निश्चयनय के द्वारा प्रतिषिद्ध है यह कहते हैं–
एवं ववहारणओ, पडिसिद्धो जाण णिच्छयणयेण।
२णिच्छयणयासिदा पुण, मुणिणो पावंति णिव्वाणं।।२७२।।
इस प्रकार व्यवहार नय निश्चय नय के द्वारा प्रतिषिद्ध है ऐसा जानो। जो मुनि निश्चय नयके आश्रित हैं वे मोक्ष को पाते हैं।।२७२।।
अभव्य के द्वारा व्यवहार नय का आश्रय क्यों किया जाता है?
आगे अभव्य के द्वारा व्यवहार नयका आश्रय क्यों किया जाता है? इसका उत्तर कहते हैं–
वदसमिदीगुत्तीओ, सीलतवं जिणवरेहिं पण्णत्तं।
कुव्वंतोवि अभव्वो, अण्णाणी मिच्छादिट्ठी दु।।२७३।।
अभव्य जीव, जिनेंद्र भगवान के द्वारा कहे हुए व्रत, समिति, गुप्ति, शील तथा तपको करता हुआ भी अज्ञानी और मिथ्यादृष्टि ही रहता है।।२७३।।
अभव्य ग्यारह अंगों का पाठी होकर भी अज्ञानी है-
आगे कोई पूछता है कि अभव्य के तो ग्यारह अंग तक का ज्ञान होता है उसे अज्ञानी क्यों कहते हो? इसका उत्तर देते हैं–
मोक्खं असद्दहंतो, अभवियसत्तो दु जो अधीएज्ज।
पाठो ण करदि गुणं, असद्दहं तस्स णाणं तु ।।२७४।।
मोक्ष तत्व की श्रद्धा न करने वाला अभव्य जो अध्ययन करता है उसका वह अध्ययन उसका कुछ
१.इसके आगे ज.वृ. में निम्न गाथा अधिक है—
जा संकप्पवियप्पो ता कम्मं कुणदि असुहसुहजणयं।
अप्पसरूवा रिद्धी जाव ण हियए परिप्फुरइ।। ज.वृ.
- णिच्छयणसल्लीण ज.वृ.
भी गुण-लाभ नहीं करता है, क्योंकि उसके ज्ञान की श्रद्धा नहीं है।।२७४।।
आगे फिर कोई पूछता है कि उसके धर्म का श्रद्धान तो है, उसका निषेध कैसे करते हो? इसका उत्तर देते हैं–
सद्दहदि य पत्तेदि य, रोचेदि य तह १पुणो य फासेदि ।
धम्मं भोगणिमित्तं, ण दु२ सो कम्मक्खयणिमित्तं ।।२७५।।Samayasara
वह अभव्य जीव धर्मका श्रद्धान करता है, प्रतीति करता है, रूचि करता है और अनुष्ठान रूप से स्पर्श करता है, परंतु भोग में निमित्तभूत धर्म का श्रद्धान आदि करता है । कर्मक्षय में निमित्तभूत धर्म का श्रद्धानादि नहीं करता ।
भावार्थ—अभव्य जीव शुभ-योगरूप धर्मका श्रद्धानादि करता है जो कि सांसारिक भोगों का कारण है । शुद्धोपयोगरूप धर्मका श्रद्धानादि नहीं करता जो कि कर्मक्षय का कारण है ।।२७५।।
व्यवहार और निश्चय का स्वरूप तथा प्रतिषेध्य-प्रतिषेधकपना-
आगे व्यवहार को प्रतिषेध्य और निश्चय को प्रतिषेधक कहा सो इनका क्या स्वरूप है? यह कहते हैं–
आयारादि णाणं, जीवादी दंसणं च विण्णेयं ।
३छज्जीवणिकं च तहा, भणइ चरित्तं तु ववहारो ।।२७६।।
आदा खु मज्झ ४णाणं, आदा में दंसण५ ६चरित्तं च ।
आदा पच्चक्खाणं७, आदा मे संवरो८ जोगो९ ।।२७७।।
आचारांग आदि शास्त्र ज्ञान है, जीवादि तत्त्वों को दर्शन जानना चाहिए, यह निकाय के जीव चारित्र हैं ऐसा व्यवहार नय कहता है । और निश्चय से मेरा आत्मा ही ज्ञान है, मेरा आत्मा ही दर्शन और चारित्र है, मेरा आत्मा ही प्रत्याख्यान है तथा मेरा आत्मा ही संवर और योग है ऐसा निश्चय नय कहता है ।।२७६-२७७।।
रागादि होने का कारण-
आगे रागादि के होने में कारण क्या है? इसका उत्तर देते हैं–
जह फलिहमणी सुद्धो, ण सयं परिणमइ रायमाईहिं ।
रंगिज्जदि अण्णेहिं दु, सो रत्तादीहिं दव्वेहिं ।।२७८।।
एवं णाणी सुद्धो, ण सयं परिणमइ रायमाईहिं ।
राइज्जदि अण्णेहिं दु, सो रागादीहिं दोसेहिं ।।२७९।।
१.पुणो वि ज.वृ.। २. हु ज.वृ.। ३. छज्जीवाणं रक्खा ज.वृ.। ४. णाणे। ५. दंसणे।
६. चरित्ते। ७. पच्चक्खाणे। ८. संवरे। ९. जोगे ज.वृ.
जैसे स्फटिकमणि स्वयं शुद्ध है, वह राग-लालिमा आदिरूप स्वयं परिणमन नहीं करता, किंतु अन्य लाल आदि द्रव्यों से लाल आदि रंग रूप हो जाता है। इसी प्रकार ज्ञानी स्वयं शुद्ध है, वह राग-प्रीति आदि रूप स्वयं परिणमन नहीं करता किंतु अन्य रागादि दोषों से रागादि रूप हो जाता है।।२७८-२७९।।
ज्ञानी रागादि का कर्ता क्यों नहीं है-
आगे ज्ञानी रागादिका कर्ता क्यों नहीं है? इसका उत्तर देते हैं–
ण१ य रायदोस मोहं, कुव्वदि णाणी कसायभावं वा।
सयमप्पणो ण सो तेण कारगो तेसि भावाणं।।२८०।।
ज्ञानी स्वयं राग द्वेष मोह तथा कषाय भाव को नहीं करता है इसलिए वह उन भावों का कर्ता नहीं है।।२८०।।
अज्ञानी रागादिका कर्ता है-
आगे अज्ञानी रागादिका कर्ता है यह कहते हैं–
रायम्हि य दोसम्हि य, कसायकम्मेसु चेव जे भावा।
२तेहिं दु परिणमंतो, रायाई बंधदि पुणोवि।।२८१।।
राग, द्वेष और कषाय कर्म के होने पर जो भाव होते है उनसे परिणमता हुआ अज्ञानी जीव रागादिको बार बार बाँधता है।।२८१।।
ज्ञानी को रागादिका अकर्ता क्यों कहते हैं?
आगे उक्त कथन से जो बात सिद्ध हुई उसे कहते हैं–
रायम्हि य दोसम्हि य, कसायकम्मेसु चेव जे भावा।
३तेहिं दु परिणमंतो, रायाई बंधदे चेदा।।२८२।।
राग, द्वेष और कषाय कर्म के रहते हुए जो भाव होते हैं उनसे परिणमता आत्मा रागादि को बाँधता है।।२८२।।
आगे कोई प्रश्न करता है कि जब अज्ञानी के रागादिक फिर कर्मबंध के कारण हैं तब ऐसा क्यों कहा जाता है कि आत्मा रागादिक का अकर्ता ही है? इसका समाधान करते हैं–
अपडिक्कमणं दुविहं, अपच्चक्खाणं तहेव विण्णेयं।
४एएणुवएसेण य, अकारओ वण्णिओ चेया।।२८३।।
अपडिक्कमणं दुविहं, दव्वे भावे तहा अपच्चक्खाणं।
५एएणुवएसेण य, अकारओ वण्णिओ चेया।।२८४।।
१.णवि ज.वृ. २. ते सम ज.वृ.। ३.ते मम दु ज.वृ.। ४. एदेणुवदेसेण दु अकारगो वण्णिदो चेदा। ज.वृ.। ५.एदेणुवदेसेण दु अकारगो वण्णिदो चेदा। ज.वृ.।
१जावं अपडिक्कमणं, अपच्चखाणं च दव्व्भावाणं।
२कुव्वइ आदा तावं, कत्ता सो होइ णायव्वो।।२८५।।
जिस प्रकार अप्रतिक्रमण दो प्रकार का है उसी प्रकार अप्रत्याख्यान भी दो प्रकार का जानना चाहिए। इस उपदेश से आत्मा अकारक कहा है। अप्रतिक्रमण दो प्रकार है—एक द्रव्य में दूसरा भाव में। इसी प्रकार अप्रत्याख्यान भी दो प्रकार का है—एक द्रव्य में दूसरा भाव में। इस उपदेश से आत्मा अकारक है। जब आत्मा द्रव्य और भाव में अप्रतिक्रमण और अप्रत्याख्यान करता है तब तक वह आत्मा कर्ता होता रहता है यह जानना चाहिए।।२८३-२८५।।
द्रव्य और भाव में निमित्त नैमित्तिकपना का दृष्टांत द्वारा समर्थन-
आगे द्रव्य और भाव में जो निमित्त नैमित्तिकपना है उसे उदाहरण द्वारा स्पष्ट करते हैं–
३आधाकम्माईया, पुग्गलदव्वस्स जे इमे दोसा।
कह ते कुव्वइ णाणी, परदव्वगुणा उ जे णिच्चं।।२८६।।
आधाकम्मं उद्देसियं, च पुग्गलसयं इमं दव्वं।
कह तं मम होइ कयं, जं णिच्चमचेयणं उत्तं।।२८७।।
अध:कर्म को आदि लेकर पुद्गल द्रव्य के जो दोष हैं उन्हें ज्ञानी कैसे कर सकता है? क्योंकि ये निरंतर परद्रव्य के गुण हैं। और यह जो अध:कर्म तथा उद्देशय से उत्पन्न हुआ पुद्गल द्रव्य है वह मेरा कैसे हो सकता है? वह तो निरंतर अचेतन कहा गया है।
भावार्थ- जो आहार पापकर्म के द्वारा उत्पन्न हो उसे अध:कर्मनिष्पन्न कहते हैं और जो आहार किसी के निमित्त बना हो उसे औद्देशिक कहते हैं। मुनिधर्म में उक्त दोनों प्रकार के आहार दोषपूर्ण माने गये हैं। ऐसे आहार को जो सेवन करता है उसके वैसे ही भाव होते हैं, क्योंकि लोक में प्रसिद्ध है कि जो जैसा अन्न खाता है उसकी बुद्धि वैसी ही होती है। इस प्रकार द्रव्य और भाव का निमित्त नैमित्तिकपना जानना चाहिए। द्रव्य कर्म निमित्त हैं और उसके उदय में होने वाले रागादि भाव नैमित्तिक हैं। अज्ञानी जीव परद्रव्य को ग्रहण करता है—उसे अपना मानता है, इसलिए उसके रागादि भाव होते हैं। उनका वह कर्ता भी होता है और उसके फलस्वरूप कर्मका बंध भी करता है, परंतु ज्ञानी जीव किसी परद्रव्य को ग्रहण नहीं करता—अपना नहीं मानता। इसलिए उसके तद्विषयक रागादिभाव उत्पन्न नहीं होते। उनका यह कर्ता नहीं होता और फलस्वरूप नूतन कर्मों का बंध नहीं करता।।२८६-२८७।।
इस प्रकार बंधाधिकार पूर्ण हुआ।
*******
१.जाव ण पच्चक्खाणं अपडिक्कमणं तु दव्वभावाणं २. कुव्वदि आदा तावदु कत्ता सो होदि णादव्वो। ज.वृ.।
३. आधाकम्मादीया पुग्गलदव्वस्स जे इमे दोसा। कहमणुमण्णदि अण्णेण कीरमाणा परस्स गुणा। आधाकम्मं उद्देसियं च पोग्गल मयं इमं सव्वं। कह तं मम कारविदं जं णिच्चं मचेदणं वुत्तं।। ज.वृ.
मोक्षाधिकार
बंध का स्वरूप और कारण जानने मात्र से मोक्ष नहीं होता-
आगे जो पुरूष बंध का स्वरूप जानकर ही संतुष्ट हो जाते हैं, उसके नष्ट करने का प्रयास नहीं करते उनके मोक्ष नहीं होता यह कहते हैं–
जह णाम कोवि पुरिसो, बंधणायम्हि चिरकालपडिबद्धो।
तिव्वं मंदसहावं, कालं च वियाणए तस्स।।२८८।।
जइ णवि कुणइ च्छेदं, ण मुच्चए तेण बंधणवसो सं।
कालेण उ बहुएणवि, ण सो णरो पावइ विमोक्खं।।२८९।।
इय कम्मबंधणाणं, १पएसठिइपयडिमेवमणुभागं।
जाणंतो वि ण मुच्चइ, २मुच्चइ सो चेव जइ सुद्धो।।२९०।।
जिस प्रकार कोई पुरूष बंधन में बहुत कालका बँधा हुआ उस बंधन के तीव्र मंद स्वभाव तथा समय को जानता है, परंतु उसका छेदन नहीं करता है तो वह पुरूष बंधन का वशीभूत हुआ बहुत काल में भी उससे मोक्ष- छुटकारा नहीं पाता है उसी प्रकार जो पुरूष कर्मबंध के प्रदेश, स्थिति, प्रकृति तथा अनुभाग रूप भेदों को जानता हुआ भी उनका छेदन नहीं करता वह कर्मबंधन से मुक्त नही होता है। यदि वह शुद्ध होता है—रागादि भावों को दूर कर अपनी परिणति को निर्मल बनाता है तो मुक्त होता है।।२८८-२९०।।
बंध की चिंता करने पर भी बंध नहीं कटता-
आगे बंध की चिंता करने पर भी बंध नहीं कटता है यह कहते हैं–
जह बंधे चिंतंतो, बंधणबद्धो ण ३पावइ विमोक्खं।
तह बंधे चिंतंतो, जीवोवि ण ४पावइ विमोक्खं।।२९१।।
जैसे बंधन से बँधा हुआ पुरूष बंधन की चिंता करता हुआ भी उससे मोक्ष—छुटकारा नहीं पाता, उसी प्रकार कर्मबंध की चिंता करता हुआ जीव भी उससे मोक्ष को नहीं पाता है।।२९१।।
आगे तो फिर मोक्ष का कारण क्या है? इसका उत्तर देते हैं–
जह बंधे ५छित्तूण य, बंधणबद्धो उ ६पावइ विमोक्खं।
तह बंधे ७चित्तूण य, जीवों ८संपावइ विमोक्खं।।२९२।।
१. पदेशपयडिट्ठिदीय ज.वृ.।
२. मुंचदि सव्वे जदि विसुद्धो। ज.वृ.। (मुंचदि सव्वे जदि स बंधे) पठान्तरम्। ज.वृ.।
३-४ पावदि। ज.वृ.। ५. मुत्तूण य। ६. पावदि। ७. मुत्तूण य। ८. संपावदि ज.वृ.।
जिस प्रकार बंधन से बँधा हुआ पुरूष बंधनों को छेदकर मोक्षको पाता है उसी प्रकार जीव कर्मबंधनों को छेदकर मोक्ष को पाता है ।।२९२।।
आगे क्या यही मोक्ष का हेतु है या अन्य कुछ भी? इसका उत्तर देते हैं—
बंधाणं च सहावं, वियाणिओ अप्पणो सहावं च।
बंधेसु १जो विरज्जदि, सो कम्मविमोक्खणं २कुणई।।२९३।।
जो बंधो का स्वभाव और आत्मा का स्वभाव जानकर बंधो में विरक्त होता है वह कर्मों का मोक्ष करता है।।२९३।।
आत्मा और बंध पृथक् पृथक् किससे किये जाते हैं-
आगे पूछते हैं कि आत्मा और बंध पृथक् पृथक् किससे किये जाते हैं–
जीवों बंधो य तहा, छिज्जंति सलक्खणेहिं णियएहिं।
पण्णाछेदणएण ३उ, छिण्णा णाणत्तमावण्णा ।।२९४।।
जीव और बंध ये दोनों अपने-अपने नियम लक्षणों से बुद्धिरूपी छैनी के द्वारा इस प्रकार छेदे जाते हैं कि वे नानापने को प्राप्त हो जाते हैं।।२९४।।
आगे कोई पूछता है कि आत्मा और बंध को द्विधा करके क्या करना चाहिए? इसका उत्तर कहते है–
जीवों बंधो य तहा, छिज्जंति सलक्खणेहिं णियएहिं।
बंधो छेएवव्वो४, सुद्धो अप्पा य घेत्तव्वो ।।२९५।।
अपने अपने निश्चित लक्षणों के द्वारा जीव और बंधको उस तरह भिन्न करना चाहिए जिस तरह कि बंध छिद जावे और शुद्ध आत्मा का ग्रहण हो जावे।।२९५।।
आगे कहते हैं कि आत्मा और बंधको द्विधा करने का यही प्रयोजन है कि बंधको छोड़कर शुद्ध आत्मा का ग्रहण हो जावे–
कह सो घिप्पइ५ अप्पा, पण्णाए सो उ घिप्पए६ अप्पा।
जह पण्णाइ विहत्तो, तह पण्णाएव घित्तव्वो।।२९६।।
शिष्य पूछता है कि उस आत्मा का ग्रहण किस प्रकार होता है? आचार्य उत्तर देते हैं कि प्रज्ञा के द्वारा उस आत्मा का ग्रहण होता है। जिस प्रकार प्रज्ञा से उसे पहले भिन्न किया था उसी प्रकार प्रज्ञासे ही उसे ग्रहण करना चाहिए।।२९६।।
प्रज्ञा के द्वारा आत्मा का ग्रहण-
आगे पूछते हैं कि प्रज्ञा के द्वारा आत्मा का ग्रहण किस प्रकार करना चाहिए? —
१.जो ण रज्जदि ज.वृ.। २. कुणदि ज.वृ.। ३.दु ज.वृ.। ४. छेदेदव्वो ज.वृ.। ५. घिप्पदि ज.वृ.। ६. घिप्पदे ज.वृ.।
पण्णाए घित्तव्वो, जो चेदा सो अहं तु णिच्छयदो।
अवसेसा जे भावा, ते मज्झ परेत्ति णायव्वा।।२९७।।
जो चेतनस्वरूप आत्मा है वह निश्चय से मैं हूँ इस प्रकार प्रज्ञा के द्वारा ग्रहण करना चाहिए और बाकी जो भाव हैं वे मुझसे परे हैं ऐसा जानना चाहिए।।२९७।।
आगे मैं ज्ञाता दृष्टा हूँ ऐसा प्रज्ञा के द्वारा ग्रहण करना चाहिए–
पण्णाए घित्तव्वो, जो दट्ठा अहं तु णिच्छयओ।
अवसेसा जे भावा, ते मज्झ परेत्ति णायव्वा।।२९८।।
पण्णाए घित्तव्वो, जो आदा सो अहं तु णिच्छयदो।
अवसेसा जे भावा, ते मज्झ परेत्ति णादव्वा।।२९९।।Samayasara
प्रज्ञा के द्वारा इस प्रकार ग्रहण करना चाहिए कि जो द्रष्टा है—देखने वाला है वह निश्चय से मैं हूँ और अवशिष्ट जो भाव हैं वे मुझसे पर हैं ऐसा जानना चाहिए। प्रज्ञा के द्वारा इस प्रकार ग्रहण करना चाहिए कि जो ज्ञाता है निश्चय से मैं हूँ, बाकी जो भाव हैं वे मुझसे पर हैं ऐसा जानना चाहिए।।२९८-२९९।।
आगे इसी बात का समर्थन करते हैं–
को णाम भणिज्ज बुहो, १णाउं सव्वे पराइए भावे।
मज्झमिणंति य वयणं, जाणंतो अप्पयं सुद्धं।।३००।।Samayasara
शुद्ध आत्मा को जानता हुआ कौन ज्ञानी समस्त परभावों को जानकर ऐसे वचन कहेगा कि ये भाव मेरे हैं? अर्थात् कोई नहीं।।३००।।
अपराध बंध का कारण है इसकी दृष्टांत द्वारा सिद्धि-
आगे अपराध बंधका कारण है यह दृष्टांत द्वारा सिद्ध करते हैं–
२थेयाई अवराहे, कुव्वदि जो सो उ३ संकिदो भमइ।
मा वज्झेज्जं४ केणवि, चोरोत्ति जणम्मि५ वियरंतो।।३०१।।
जो ण कुणइ६ अवराहे, सो णिस्संको दु जणवए भमदि।
ण वि तस्स वज्झिदुं७ जे, चिंता उप्पज्जदि कयाइ८।।३०२।।
एवं हि सावराहो, वज्झामि अहं तु संकिदो चेया९।
जइ१० पुण णिरवराहो, णिस्संकोहं ण वज्झामि।।३०३।।
१.णाउं सव्वे परोदए भावे ज.वृ.। २. तेयादी। ३.ससंकिदो। ४. वज्झेहं। ५. जणसि। ६. कुणदि। ७.वज्झिद।
८.कयावि। ९. चेदा। १०.जो ज.वृ.।
जो पुरूष चोरी आदि अपराधों को करता है वह इस प्रकार शंकित होकर घूमता है कि मैं मनुष्यों में विचरण करता हुआ ‘चोर है’ यह समझकर बाँधा न जाऊँ? इसके विपरीत जो अपराध नहीं करता वह नि:शंक होकर देश में घूमता है, उसे बँधने की चिंता कभी भी उत्पन्न नहीं होती। इस प्रकार यदि मैं अपराध सहित हूँ तो बँधूँगा इस शंका से युक्त आत्मा रहता है। और यदि मैं निरपराध हूँ और कर्मों से बंधको प्राप्त नहीं होऊँगा।।३०१-३०३।।
अपराध क्या है-
आगे यह अपराध क्या है? इसका उत्तर देते हैं–
संसिद्धिराधसिद्धं, १साधियमाराधियं च एयट्ठं।
अवगयराधो जो खलु, चेया सो होइ अवराधो।।३०४।।
२जो पुण णिरवराधो, चेया णिस्संकिओ उ सो होइ।
आराहणय णिच्चं, वट्टेइ अहं ति जाणंतो।।३०५।।Samayasara
संसिद्धि, राध, सिद्ध, साधित और आराधित ये सब एकार्थ हैं । इसलिए जो आत्मा राधसे रहित हो वह अपराध है। और जो आत्मा निरपराध है—अपराध से रहित है वह नि:शंकित है तथा ‘मैं हूँ’ इस प्रकार जानता हुआ निरंतर आराधनासे युक्त रहता है।
भावार्थ—शुद्ध आत्मा की सिद्धि अथवा साधन को राध कहते हैं। जिसके यह नहीं है वह आत्मा सापराध है और जिसके यह हो वह निरपराध है। सापराध पुरूष के बंधकी शंका संभव है इसलिए वह अनाराधक है और निरपराध पुरूष नि:शंक हुआ अपने उपयोग में लीन होता है उस समय बंधकी चिंता नहीं होती। वह सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक् चारित्र तथा तपका एकभावरूप जो निश्चय आराधना है उसका आराधक होता है।।३०४-३०५।।
आगे कोई प्रश्न करता है कि शुद्ध आत्मा की उपासना से क्या फल है? क्योंकि प्रतिक्रमणादि के द्वारा ही सापराध आत्मा शुद्ध हो जाती है। अप्रतिक्रमण आदि से अपराध दूर नहीं होता इसलिए उन्हें अन्यत्र विषकुंभ कहा है और प्रतिक्रमण आदि से अपराध दूर हो जाता है इसलिए अमृतकुंभ कहा है३। इसका उत्तर कहते हैं–
विषकुंभ और अमृतकुंभ-
१. ……‘साधिदमाराधिकं च एयट्ठो। अवगदराधो जो खलु चेदा सो होदि अवराहो’ ज.वृ.।
२. यह गाथा ज. वृ. में नहीं हैं।
३. उक्तं च व्यवहारसूत्रे आ. वृ., तथा चोक्ते चिरन्तनप्रायश्चित्तग्रन्थे–
अपडिक्कमणं अपरिसरणं अप्पडिहारो अधारणा चेव।
अणियत्ती य अणिंदा अगरूहा सोहीय विसकुंभो।।१।।
पडिकमणं पडिसरणं परिहरणं धारणा णियत्ती य।
णिंदा गरूहा सोही अटट्ठविहो अमयकुंभो दु।।
पडिकमणं पडिसरणं, परिहारो धारणा णियत्ती१ य।
णिंदा गरहा सोही, अट्ठाविहो होइ विसकुंभो।।३०६।।
अपडिकमणं अपडिसरणं अप्परिहारो अधारणा चेव।
अणियत्ती य अणिंदा गरहा सोही अमयकुंभो।।३०७।।
प्रतिक्रमण, प्रतिसरण, प्रतिहार, धारणा, निवृत्ति, निंदा, गर्हा और शुद्धि इस तरह आठ प्रकार का विषकुंभ१ होता है और अप्रतिक्रमण, अप्रतिसरण, अपरिहार, अधारणा, अनिवृत्ति, अनिंदा, अगर्हा और अशुद्धि इस तरह आठ प्रकार का अमृतकुंभ होता है।।
भावार्थ—यद्यपि द्रव्य प्रतिक्रमणादि दोष के मेंटनेवाले हैं परंतु शुद्ध आत्मा का स्वरूप प्रतिक्रमणादि रहित है। शुद्ध आत्मा के आलंबन के बिना द्रव्य प्रतिक्रमणादि दोषस्वरूप ही है। मोक्षमार्ग में उसी व्यवहार नय का आलंबन ग्राह्य माना गया है जो निश्चय की अपेक्षा से सहित होता है। अज्ञानी जीव के प्रतिक्रमणादि विषकुंभ तो हैं ही, परंतु ज्ञानी जीव के भी व्यवहार चारित्र में जो प्रतिक्रमणादि कहे हैं वे भी निश्चय कर विषकुंभ ही हैं, यथार्थ में आत्मा प्रतिक्रमणादि रहित शुद्ध अप्रतिक्रमणादि स्वरूप है ऐसा जानना चाहिए।।३०६-३०७।।
इस प्रकार मोक्षाधिकार समाप्त हुआ।
******सर्वविशुद्ध ज्ञानाधिकार- १०९Samayasara
आत्मा अकर्ता है इसका दृष्टांतपूर्वक कथन-
आगे आत्मा अकर्ता है यह दृष्टांतपूर्वक कहते हैं–
दवियं जं उपज्जइ, गुणेहिं तं तेहिं जाणसु अणण्णं।
जह कडयादीहिं दु, पज्जएहिं कणयं अणण्णमिह।।३०८।।
जीवस्साजीवस्स दु१, जे परिणामा दु देसिया२ सुत्ते।
तं जीवमजीवं वा, तेहिमणण्णं वियाणाहि।।
ण कुदोचि वि उप्पण्णो, जम्हा कज्जं ण तेण सो आदा।
उप्पादेदि ण किंचिवि, कारणमवि तेण ण स होइ।।३१०।।
कम्मं पडुच्च कत्ता, कत्तारं तह पडुच्च कम्माणि।
उप्पजंति३ य णियमा, सिद्धी दु ण दीसए४ अण्णा।।३११।।
इस लोक में जिस प्रकार सुवर्ग अपने कटकादि पर्यायों से अनन्य—अभिन्न है उसी प्रकार जो द्रव्य जिन गुणों से उत्पन्न होता है उसे उन गुणों से अनन्य—अभिन्न जानो । आगम में जीव और अजीव द्रव्य के जो पर्याय कहे गये हैं जीव और अजीव द्रव्य को उनसे अभिन्न जानो । चूँकि आत्मा किसी से उत्पन्न नहीं हुआ है इसलिए कार्य नहीं है और न किसी को उत्पन्न करता है इसलिए वह कारण भी नहीं है । कर्म को आश्रय कर कर्ता होता है और कर्ता को आश्रय कर कर्म उत्पन्न होते हैं ऐसा नियम है। कर्ता कर्म की सिद्धि अन्य प्रकार नहीं देखी जाती ।।३०८-३११।।
आत्मा का ज्ञानावरणादि के साथ बंध होना अज्ञान का माहात्म्य है-
आगे आत्मा का ज्ञानावरणादि कर्मों के साथ जो बंध होता है वह अज्ञान का माहात्म्य है यह कहते हैं-
५चेया उ पयडीयट्टं, उप्पज्जइ विणस्सइ।
पयडीवि चेययट्ठं, उप्पज्जइ विणस्सइ।।३१२।।
एवं बंधो उ दुण्हं पि, अण्णोण्णप्पच्चया हवे।
अप्पणो पयडीए य, संसारो तेण जायए६।।३१३।।
आत्मा ज्ञानावरणादि कर्म प्रकृतियों के निमित्त से उत्पन्न होता है तथा विनाश को प्राप्त होता है और प्रकृति भी आत्मा के लिए उत्पन्न होती है तथा विनाश को प्राप्त होती है। इस प्रकार दोनों आत्मा और प्रकृति
१. य। २. देसिदा ३. उप्पज्जंते। ४. दिस्सदे त. वृ.। ५. चेदा ज. वृ.। ६. अनुष्टुप् छन्द:।
के परस्पर निमित्त से बंध होता है और उस बंध से संसार उत्पन्न होता है।।३१२-३१३।।
आगे कहते हैं कि जब तक आत्मा प्रकृति के निमित्त उपजना विनशना नहीं छोड़ता है तब तक अज्ञानी, मिथ्यादृष्टि और असंयत रहता है–
जा एसो पयडीयट्टं, चेया णेव विमुंचय।
अयाणओ हवे ताव, मिच्छाइट्ठी असंजओ।।३१४।।
जया विमुंचय चेया, कम्मप्फलमणंतयं।
तया विमुत्तो हवइ, जाणओ पासओ मुणी।।३१५।।
यह आत्मा जब तक प्रकृति के निमित्त से उपजना विनशना नहीं छोड़ता है तब तक अज्ञानी मिथ्यादृष्टि और असंयमी होता है तथा जब आत्मा अनंत कर्मफल को छोड़ देता है तब बंध से रहित हुआ ज्ञाता, द्रष्टा और मुनि-संयमी होता है।।३१४-३१५।।
अज्ञानी ही कर्मफल का वेदन करता है, ज्ञानी नहीं-
आगे अज्ञानी ही कर्मफलका वेदन करता है, ज्ञानी नहीं यह कहते हैं–
अण्णाणी कम्मफलं, पयडिसहावट्ठिओ दु वेदेइ१।
णाणी पुण कम्मफलं, जाणइ२ उदियं ण वेदेइ।।३१६।।
प्रकृति के स्वभाव में स्थित हुआ अज्ञानी जीव कर्म के फल को भोगता है और ज्ञानी जीव उदयागत कर्मफल को जानता है, भोगता नहीं है।।३१६।।३
आगे अज्ञानी भोक्ता ही है ऐसा नियम करते हैं–
ण मुयइ पयडिमभव्वो, सुट्ठु वि अज्झाइऊण सत्थाणि।
गुडदुद्धंपि पिवंता, ण पण्णया णिव्विसा हुंति।।३१७।।
अभव्य अच्छी तरह शास्त्रों को पढ़कर भी प्रकृति को नहीं छोड़ता है, क्योंकि साँप गुड़ और दूध पीकर भी निर्विष नहीं होते ।।३१७।।
ज्ञानी अभोक्ता ही है-
आगे ज्ञानी अभोक्ता ही है यह नियम करते हैं–
णिव्वेयसमावण्णो, णाणी कम्मप्फलं वियाणेइ४।
महुरं कडुयं बहुविहमवेयओ५ तेण सो होई।।३१८।।
१. वेदेदि ज. वृ.। २. जाणदि उदिदं ण वेदेदि ज. वृ.।
३. इसके आगे ज. वृ. में निम्न गाथा अधिक है—
जो पुण णिरावराहो चेदा णिस्संकिदो दु सो होदि।
आहणाए णिच्चं वट्टदि अहमिदि वियाणंतो।।
४. वियाणादि ज. वृ.। ५. मवेदको तेण पण्णत्तो ज. वृ.।
वैराग्य प्राप्त हुआ ज्ञानी जीव अनेक प्रकार के १मधुर – शुभ और कटुक२ – अशुभ कर्मो के फल को जानता है इसलिए वह आवेदक – अभोक्ता होता है ।।३१८।।
आगे इसी अर्थ का समर्थन करते हैं–
णवि कुव्वइ३ णवि वेयइ४ णाणी कम्माइं५ बहुपयाराइ६।
जाणइ७ पुण कम्मफलं, बंधं पुण्णं च पावं च।।३१९।।
ज्ञानी बहुत प्रकार के कर्मों को न तो करता है और न भोगता है, परंतु कर्म के बंध को और पुण्य पापरूपी कर्म के फल को जानता है।।३१९।।
आगे इसी बात को दृष्टांत द्वारा स्पष्ट करते हैं–
८दिट्ठि जहेव णाणं, अकारयं तह अवेदयं चेव।
९जाणइ य बंधमोक्खं, कम्मुदयं णिज्जरं चेव।।३२०।।
जिस प्रकार नेत्र पदार्थों को देखता मात्र है, उनका कर्ता और भोक्ता नहीं है उसी प्रकार ज्ञान, बंध और मोक्ष को तथा कर्मोदय और निर्जरा को जानता मात्र है, उनका कर्ता और भोक्ता नहीं है।।३२०।।
आत्मा को कर्ता मानने वाले अज्ञानी हैं-
आगे आत्मा को जो कर्ता मानते हैं वे अज्ञानी हैं और उन्हें मोक्ष नहीं प्राप्त होता यह कहते हैं–
लोयस्स१० कुणइ११ विण्हू, सरणारयतिरियमाणुसे सत्ते।
समणाणंपि य अप्पा, जइ१२ कुव्वइ१३ छव्विहे काये१४।।३२१।।
लोगसमणाणमेयं, सिद्धंतं१५ जइ ण दीसइ विसेसो।।
लोयस्स१६ कुणइ१७ विण्हू समणाणवि१८ अप्पओ कुणइ१९।।३२२।।
एवं ण कोवि मोक्खो२०, दीसइ२१ लोयसमणाण दोण्हंपि।
णिच्चं कुव्वंताणं, सदेवमणुयासुरे२२ लोए२३।।३२३।।
लोक सामान्य — जनसाधारण का कहना है कि देव नारकी तिर्यंच और मनुष्य रूप प्राणियों को विष्णु करता है, फिर मुनियों का भी यह सिद्धांत हो जावे कि छह प्रकार के कायको – षट् कायिक जीवों को
१. शुभकर्मफलं बहुविधं गुडखण्डशर्करामृतरूपण मधुरं जानाति।
२. अशुभकर्मफलं निम्बकाज्जीरविषहालाहलरूपेण कटुकं जानाति। ज.वृ.।
३. कुव्वदि। ४. वेददि। ५. कम्माइ ६. बहुपयाराइ। ७. जाणदि ज.वृ.। ८. दिट्ठी सयंपि ज.वृ.। ९. जाणदि ज.वृ.। १०. लोगस्स। ११. कुणदि। १२. जदि। १३. कुव्वदि। १४. काए। १५. पडि ण दिस्सदि विसेसो। १६. लोगस्स। १७. कुणदि। १८. समणाणं। १९. कुणदि। २०. मुक्खो। २१. दीसदि दुण्हं समणलोयाणं। २२.सदेव मणुआसरे। २३.लोगे ज.वृ.।
आत्मा करता है तो लोक सामान्य और मुनियों का एक ही सिद्धांत हो जावे, उनमें कुछ भी विशेषता न दिखे, क्योंकि लोकसामान्य के मत से विष्णु करता है और मुनियों के मत से आत्मा करता है। इस तरह की मान्यता होने पर लोक सामान्य और युक्ति दोनों को ही मोक्ष नहीं दिखेगा, क्योंकि दोनों ही देव मनुष्य असुर सहित लोकों को निरंतर करते रहते हैं।
भावार्थ—जो आत्मा को कर्ता मानते हैं वे मुनि होने पर भी लौकिक जनके समान हैं, क्योंकि लौकिक जन र्इश्वर को कर्ता मानते हैं और मुनिजन आत्मा को कर्ता मानते हैं। इस प्रकार दोनों को ही मोक्ष का अभाव प्राप्त होता है।।३२१-३२३।।
निश्चय नय से आत्मा का पुद्गल कर्म के साथ कर्ताकर्म संबंध नहीं है-
आगे निश्चयनय से आत्मा का पुद्गल द्रव्य के साथ कर्तृ-कर्म संबंध नहीं है तब उनका कर्ता कैसे होगा? यह कहते है–
ववहारभासिएण१ उ२, परदव्वं मम भणंति ३अविदियत्था।
जाणंति णिच्चयेण उ४, ण य मह परमाणुमिच्चमवि५ किंचि।।३२४।।
जह कोवि णरो जंपइ६, अम्हं७ गामविसयणयररट्ठं८।
ण य होंति९ ताणि तस्स उ१०, भणइ११ य मोहेण सो अप्पा।।३२५।।
एमेव मिच्छदिट्ठी, णाणी णिस्संसयं हवइ एसो।
जो परदव्वं मम इदि, जाणंतो अप्पयं कुणइ।।३२६।।
तम्हा ण मेत्ति णिच्चा१२, १३दोण्हं वि एयाण कत्तविवसायं।
परदव्वे जाणंतो, जाणिज्जो दिट्ठिरहियाणं१५ ।।३२७।।
पदार्थ के यथार्थ स्वरूप को न जानने वाले पुरूष व्यवहारनय के वचन से कहते हैं कि ‘परद्रव्य मेरा है’ और जो निश्चय नयसे पदार्थों को जानते हैं वे कहते हैं कि ‘परमाणु मात्र भी कोई परद्रव्य मेरा नहीं है।’ तहाँ व्यवहार नयका कहना ऐसा है कि जैसे कोई पुरूष कहता है कि ‘हमारा ग्राम है, देश है, नगर है और राष्ट्र है’, वास्तव में विचार किया जाये तो ग्रामादिक उसके नहीं हैं, वह आत्मा मोह से ही मेरा मेरा कहता है । इस प्रकार जो परद्रव्य को मेरा है ऐसा जानता हुआ उसे आत्ममय करता है वह ज्ञानी नि:संदेह मिथ्यादृष्टि है । इसलिए ज्ञानी ‘परद्रव्य मेरा नहीं है’ ऐसा जानकर परद्रव्य में इन लोक साधारण तथा मुनियों—दोनों के ही कर्तृव्यवसाय को जानता हुआ जानता है कि ये सम्यग्दर्शन से रहित हैं।।३२४-३२७।।
जीव के मिथ्यात्व भाव का कर्ता कौन है? स्पष्टिकरण-
आगे जीव के मिथ्यात्वभाव है उसका कर्ता कौन है? यह युक्ति से सिद्ध करते हैं–
………………………………………………………..
१….भासिदेण। २. दु। ३. विदिदच्छा। ४. दु। ५. मित्त मम। ज.वृ.। ६. जपदि। ७. अम्हाणं ८…. पुररट्ठं। ९. हुंति। १०. दु। ११. भणदि। १२. णच्चा। १३.दुण्हं एदाण कत्तिववसाओ। १४. दिट्ठिरहिदाणं। ज.वृ.।
………………………………………………………………….
मिच्छत्तं जइ पयडी, मिच्छाइट्ठी करेइ अप्पाणं।
तम्हा अचेदणा दे, पयडी णाणु कारगोपत्तो१।।३२८।।
अहवा एसो जीवो, पुग्गलदव्वस्स कुणइ मिच्छत्तं।
तम्हा पुग्गलदव्वं, मिच्छाइट्ठी पुण जीवो।।३२९।।
अह जीवो पयडी तह, पुग्गलदव्वं कुणंति मिच्छत्तं।
तम्हा दोहिय कदं, तं दोण्णिवि भुंजंति तस्स फलं।।३३०।।
अह ण पयडी ण जीवो, पुग्गलदव्वं करेदि मिच्छत्तं।
तम्हा पुग्गलदव्वं, मिच्छत्तं तं तु ण हु मिच्छा ।।३३१।।
यदि मिथ्यात्व नामा प्रकृति आत्मा को मिथ्यादृष्टि करती है ऐसा माना जाय तो अचेतन प्रकृति तुम्हारे मत में जीव के मिथ्याभाव को करने वाली ठहरी ऐसा बनता नहीं हैं। अथवा ऐसा माना जाय कि यह जीव ही पुद्गल द्रव्य के मिथ्यात्व को करता है तो ऐसा मानने से पुद्गल द्रव्य मिथ्यादृष्टि सिद्ध हुआ, न कि जीव, ऐसा नहीं बनता। अथवा ऐसा माना जाय कि जीव और प्रकृति ये दोनों पुद्गल द्रव्य के मिथ्यात्व करते हैं तो दोनों के द्वारा किये हुए उसके फलको दोनों ही भोगें ऐसा ठहरा, सो यह भी नहीं बनता। अथवा ऐसा माना जाय कि पुद्गल नामा मिथयात्व को न तो प्रकृति करती है और न जीव ही, तो भी पुद्गल द्रव्य ही मिथ्यात्व हुआ, सो ऐसा मानना क्या यथार्थ में मिथ्या नहीं है? अर्थात् मिथ्या ही है।
भावार्थ—मिथ्यात्व प्रकृति के उदय से आत्मा में जो अतत्त्व श्रद्धानरूप भाव उत्पन्न होता है उसका कर्ता अज्ञानी जीव है, परंतु इसके निमित्त से पुद्गल द्रव्य में मिथ्यात्वकर्म की शक्ति उत्पन्न होती है।।३२८-३३१।।
आगे इसी बात को विस्तार से कहते हैं–
कम्मेहि दु अण्णाणी, किज्जइ णाणी तहेव कम्मेहिं।
कम्मेहिं सुवाविज्जइ, जग्गाविज्जइ तहेव कम्मेहिं।।३३२।।
कम्मेहि सुहाविज्जइ, दुक्खाविज्जइ तहेव कम्मेहिं।
कम्मेहि य मिच्छत्तं, णिज्जइ णिज्जइ असंजमं चेव।।३३३।।
कम्मेहि भमाडिज्जइ, उढ्डमहो चावि तिरियलोयं य।
कम्मेहि चेव किज्जइ, सुहासुहं जित्तियं किंचि।।३३४।।
१. इसके आगे ज.वृ. में निम्न गाथा अधिक है—
सम्मत्ता जदि पयडी सम्मादिट्ठी करेदि अप्पाणं।
तम्हा अचेदणा दे पयडी णाणु कारगोपत्तो।।
जम्हा कम्मं कुव्वइ, कम्मं देई हरत्ति जं किंचि।
तम्हा उ सव्वे जीवा, अकारया हुंति आवण्णा।।३३५।।
पुरूसिच्छियाहिलासी, इच्छीकम्मं च पुरिसमहिलसइ।
एसा आयरियपरं, परागया एरिसि दु सुई।।३३६।।
तम्हा ण कोवि जीवो, अबंभचारी उ अम्ह उवएसे।
जम्हा कम्मं चेव हि, कम्मं अहिलसइ इदि भणियं।।३३७।।
जम्हा घाएइ परं, परेण घाइज्जइ य सा पयडी।
एएणच्छेण किर, भण्णइ परघाणामित्ति।।३३८।।
तम्हा ण कोवि जीवो, बघायओ अत्थि अम्ह उवदेसे।
जम्हा कम्मं चेव हि, कम्मं घाएदि इदि भणियं।।३३९।।
एवं संखुवएसं, जे उ परूविंति एरिसं समणा।
तेसिं पयडी कुव्वइ, अप्पा य अकारया सव्वे।।३४०।।
अहवा मणसि मज्झं, अप्पा अप्पाणमप्पणो कुणई।
एसो मिच्छसहावो, तुम्हं एयं मुणंतस्स।।३४१।।
अप्पा णिच्चो असंखिज्जपदेसो देसिओ उ समयम्हि।
णवि सो सक्कइ तत्तो, हीणो अहिओ य काउं जे।।३४२।।
जीवस्स जीवरूवं, विच्छरदो जाण लोगमित्तं हि।
तत्तो सो किं हीणो, अहिओ व कहं कुणइ दव्वं।।३४३।।
अह जाणओ उ भावो, णाणसहावेण अत्थि इत्ति मयं।
तम्हा णवि अप्पा अप्पयं तु सयमप्पणो कुणइ।।३४४।।
जीव कर्मों के द्वारा अज्ञानी किया जाता है उसी तरह कर्मों के द्वारा ज्ञानी होता है। कर्मों के द्वारा सुलाया जाता है उसी प्रकार कर्मों के द्वारा जगाया जाता है। कर्मों के द्वारा सुखी किया जाता है उसी प्रकार कर्मों के द्वारा दु:खी किया जाता है। कर्मों के द्वारा मिथ्यात्व को प्राप्त किया जाता है, कर्मों के द्वारा असंयम को प्राप्त कराया जाता है। कर्मों के द्वारा ऊर्ध्वलोक अधोलोक और तिर्यग्लोग में घुमाया जाता है। और जो कुछ भी शुभाशुभ कार्य है वह सब कर्मों के द्वारा किया जाता है। क्योंकि कर्म ही करता है और कर्म ही देता है तथा जो कुछ हरा जाता है वह कर्म ही हरता है, इसलिए सभी जीव अकारक प्राप्त हुए अर्थात् जीव कर्ता न
होकर कर्म ही कर्ता को प्राप्त हुआ। यह आचार्य परंपरा से आयी हुई ऐसी श्रुति है कि पुरूषवेद कर्म स्त्री की इच्छा करता है और स्त्रीवेद नामा कर्म पुरूष की चाह करता है, अत: कोई भी जीव अब्रह्मचारी नहीं है। हमारे उपदेश में तो ऐसा ही है कि धर्म ही कर्म को चाहता है ऐसा कहा गया है। जिस कारण जीव दूसरे को मारता है और दूसरे के द्वारा मारा जाता है वह भी प्रकृति ही है। इस अर्थ में यह बात कही जाती है कि यह परघात नामक प्रकृति है, अत: हमारे उपदेश में कोई भी जीव उपघात करने वाला नहीं है, क्योंकि कर्म ही कर्म को घातता है ऐसा कहा गया है। इस प्रकार जो कोई मुनि ऐसे सांख्य मत का प्ररूपण करते हैं उनके प्रकृति ही करती है और सब आत्मा अकारक-अकर्ता है। अथवा तू ऐसा मानेगा कि मेरा आत्मा मेरे आत्मा को करता है तो ऐसा जानने वाले तुम्हारा यह मिथ्यास्वभाव है, क्योंकि आत्मा नित्य असंख्यातप्रदेशी आगम में कहा गया है। उन असंख्यात प्रदेशों से वह हीनाधिक नहीं किया जा सकता। जीव का जीवरूप विस्तार की अपेक्षा निश्चय से लोकप्रमाण जानो। वह जीवद्रव्य उस परिमाण से क्या हीन तथा अधिक कैसे कर सकता है। अथवा ऐसा मानिए कि ज्ञायकभाव ज्ञानस्वभाव कर स्थित है तो उस मान्यता से यह सिद्ध हुआ कि आत्मा अपने स्वभाव कर स्थिर रहता है और उसी हेतु से यह सिद्ध हुआ कि आत्मा अपने आपको स्वयमेव नहीं करता है।।३३२-३४४।।
क्षणिकवाद का निषेध-
आगे क्षणिकवाद को स्पष्ट कर उसका निषेध करते हैं–
केहिंचि दु पज्जएहिं, विणस्सए णेव केहिचि दु जीवो।
जम्हा तम्हा कुव्वदि, सो वा अण्णो व णेयंतो।।३४५।।
केहिंचि दु पज्जएहिं, विणस्सए णेव केहिंचि दु जीवो।
जम्हा तम्हा वेददि, सो वा अण्णो व णेयंतो।।३४६।।
जो चेव कुणइ सो चिय, ण वेयए जस्स एस सिद्धंतो।
सो जीवो णायव्वो, मिच्छादिट्ठी अणारिहदो।।३४७।।
अण्णो करेइ अण्णो, परिभुंजइ जस्स एस सिद्धंतो।
सो जीवो णादव्वो, मिच्छादिट्ठी अणारिहदो।।३४८।।
यत: जीव नामा पदार्थ कितनी ही पर्यायों से विनष्ट होता है और कितनी ही पर्यायों से विनष्ट नहीं होता इसलिए वही करता है अथवा अन्य करता है ऐसा एकांत नहीं है। यत: जीव कितनी ही पर्यायों से विनष्ट होता है और कितनी ही पर्यायों से विनष्ट नहीं होता इसलिए वही जीव भोगता है अथवा अन्य भोगता है ऐसा एकांत नहीं है। इसके विपरीत जिसका ऐसा सिद्धांत है कि जो करता है वह नहीं भोगता है, वह जीव मिथ्यादृष्टि है तथा अर्हंत मत से बाह्य है ऐसा जानना चाहिए। इसी प्रकार जिसका ऐसा सिद्धांत है कि अन्य करता है और दूसरा कोई भोगता है वह जीव भी मिथ्यादृष्टि तथा अर्हंत मत से बाह्य जानना चाहिए।।३४५-३४८।।
निश्चय और व्यवहार के कथन का दृष्टांत द्वारा स्पष्टीकरण-
आगे इसी बात को दृष्टांत से कहते हैं–
जह सिप्पिओ उ कम्मं, कुव्वइ ण य सो उ तम्मओ होइ।
तह जीवोवि य कम्मं, कुव्वदि ण य तम्मओ होइ।।३४९।।
जह सिप्पिओ उ करणेहिं, कुव्वइ ण य सो उ तम्मओ होइ।
तह जीवो करणेहिं, कुव्वइ ण य तम्मओ होइ।।३५०।।
जह सिप्पिओ उ करणाणि गिण्हइ ण सो उ तम्मओ होइ।
तह जीवो करणाणि उ, गिण्हइ ण य तम्मओ होइ।।३५१।।
जह सिप्पिउ कम्मफलं, भुंजदि ण य सो उ तम्मओ होइ।
तह जीवो कम्मफलं, भुंजइ ण य तम्मओ होइ।।३५२।।
एवं ववहारस्स उ, वत्तव्वं दरिसणं समासेण।
सुणु णिच्छस्स वयणं, परिणामकयं तु जं होई।।३५३।।
जह सिप्पिओ उ चिट्ठं, कुव्वइ हवइ य तहा अणण्णो से।
तह जीवोवि य कम्मं, कुव्वइ हवइ य अणण्णी से ।।३५४।।
जह चिट्ठं कुव्वतो, उ सिप्पिओ णिच्च दुक्खिओ होई।
तत्तो सिया अणण्णो, तह चेट्ठंतो दुही जीवो।।३५५।।
जिस प्रकार सुनार आदि शिल्पी आभूषण आदि कर्म को करता है परंतु वह आभूषणादि से तन्मय नहीं होता उसी प्रकार जीव भी पुद्गलात्मक कर्म को करता है परंतु उससे तन्मय नहीं होता। जिस प्रकार शिल्पी हथौड़ा आदि करणों से कर्म करता है परंतु वह उनसे तन्मय नहीं होता उसी प्रकार जीव भी योग आदि करणों से कर्म करता है परंतु तन्मय नहीं होता। जिस प्रकार शिल्पी करणों को ग्रहण करता है परंतु तन्मय नहीं होता उसी प्रकार जीव करणों को ग्रहण करता है परंतु तन्मय नहीं होता। जिस प्रकार शिल्पी आभूषणादि कर्मों के फलको भोगता है परंतु तन्मय नहीं होता उसी प्रकार जीव भी कर्म के फलको भोगता है परंतु तन्मय नहीं होता उसी प्रकार जीव भी कर्म के फलको है परंतु तन्मय नहीं होता। इस प्रकार व्यवहार का दर्शन – मत संक्षेप से कहने योग्य है। अब निश्चय के वचन सुनो जो कि अपने परिणामों से किये हुए होते हैं। जिस प्रकार शिल्पी चेष्टा करता है परंतु उस चेष्टा से अनन्य – अभिन्न – तद्रूप रहता है उसी प्रकार जीव भी कर्म करता है परंतु वह उन कर्मों से – रागादिरूप परिणामों से अनन्य – अभिन्न रहता है। तथा जिस प्रकार शिल्पी चेष्टा करता हुआ निरंतर दु:खी होता है और उस दु:ख से अभिन्न रहता है उसी प्रकार चेष्टा करता हुआ जीव भी निरंतर दु:खी होता है और उस दु:ख से कथंचित् अनन्य – अभिन्न रहता है।।३४९-३५५।।
आगे निश्चय व्यवहार के इस कथन को दृष्टांत द्वारा दस गाथाओं से स्पष्ट करते हैं–
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होइ।
तह जाणओ दु ण परस्स जाणओ जाणओ सो दु।।३५६।।
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया य सा होइ।
तह पासओ दु ण परस्स पासओ पासओ सो दु।।३५७।।
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया दु सा होइ।
तह संजओ दु ण परस्स संजओ संजओ सो दु।।३५८।।
जह सेडिया दु ण परस्स सेडिया सेडिया दु सा होदि।
तह दंसणं दु ण परस्स दंसणं दंसणं तं तु।।३५९।।
एवं तु णिच्छयणयस्स भासियं णाणदंसणचरित्ते।
सुणु ववहारणयस्स य, वत्तव्वं से समासेण।।३६०।।
तह परदव्वं सेडिदि, हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं जाणइ, पाया वि सयेण भावेण।।३६१।।
जह परदव्वं सेडिदि, हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं पस्सइ, जीवोवि सयेण भावेण।।३६२।।
जह परदव्वं सेडदि, हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं विजहइ, णायावि सयेण भावेण।।३६३।।
जह परदव्वं सेडदि, हु सेडिया अप्पणो सहावेण।
तह परदव्वं सद्दहइ, सम्मदिट्ठी सहावेण।।३६४।।
एवं ववहारस्स दु, विणिच्छओ णाणदंसणचरित्ते।
भणिओ अण्णेसु वि पज्जएसु एमेव णायव्वो।।३६५।।
जिस प्रकार खड़िया दीवाल आदि पर पदार्थों को सफेद करने वाली है इसलिए खड़िया नहीं है वह स्वयं ही खड़िया रूप है उसी प्रकार जीव परका ज्ञायक होने से ज्ञायक नहीं है किंतु स्वयं ही ज्ञायकरूप है। जिस प्रकार खड़िया पर पदार्थों को सफेद करने वाली होने से खड़िया नहीं है किंतु स्वयं खड़िया है उसी प्रकार जीव परका दर्शक – देखने वाला होने से दर्शक नहीं है, किंतु स्वयं दर्शक है। जिस प्रकार खड़िया पर पदार्थों को सफेद करने वाली होने से परकी नहीं है उसी प्रकार जीव परको त्यागने से संयत नहीं है, किंतु स्वयं संयतरूप है। जिस प्रकार खड़िया परकी होने से खड़िया नहीं है, किंतु स्वयं खड़िया रूप है उसी प्रकार जीव परका श्रद्धानी होने से श्रद्धानरूप नहीं है, किंतु स्वयं श्रद्धानरूप है। ऐसा ज्ञान, दर्शन तथा चारित्र के विषय में निश्चय नयका कथन है। अब व्यवहार नयका जो वचन है उसे संक्षेप से सुनो। जिस प्रकार खड़िया अपने स्वभावकर दीवाल आदि पर पदार्थों को सफेद करती है उसी प्रकार ज्ञाता आत्मा पर पदार्थों को अपने स्वभाव के द्वारा जानता है। जिस प्रकार खड़िया पर पदार्थ को सफेद करने से खड़िया नहीं है, वह स्वयं खड़िया है उसी प्रकार आत्मा स्वयं परद्रव्य को देखता है इसलिए द्रष्टा नहीं है, किंतु स्वस्वभाव से दर्शक होने से दर्शक है। जिस प्रकार खड़िया अपने स्वभाव से परपदार्थ को सफेद करती है उसी प्रकार ज्ञाता आत्मा भी अपने स्वभाव से परपदार्थ को त्यागता है। जिस प्रकार खड़िया अपने स्वभाव से परद्रव्य को सफेद करती है उसी प्रकार सम्यग्दृष्टि स्वभाव से परद्रव्य का श्रद्धान करता है। इस प्रकार ज्ञान-दर्शन-चारित्र के विषय में व्यवहार का निश्चय कहा। इसी तरह अन्य पर्यायों के विषय में भी जानना चाहिए।।३६-३५६-३६५।।
अज्ञान से आत्मा अपना ही घात करता है-
आगे अज्ञान से आत्मा अपना ही घात करता है यह कहते हैं—
दंसणणाचरित्तं, किंचिवि णत्थि दु अचेयणे विसये।
तम्हा किं घादयदे, चेदयिदा तेसु विसएसु।।३६६।।
दंसणणाणचरित्तं, किंचिवि णत्थि दु अचेयणे कम्मे।
तम्हा किं घादयदे, चेदयिदा तेसु कम्मेसु।।२६७।।
दंसणणाणचरित्तं, किंचिवि णत्थि दु अचेयणे काये।
तम्हा किं घादयदे, चेदयिदा तेसु कायेसु।।२६८।।
णाणस्स दंसणस्स य, भणिओ१ घाओ२ तहा चरित्तस्स।
३णवि तहिं पुग्गलदव्वस्स, कोवि घाओ उ णिद्दिट्ठो।।३६९।।
जीवस्स जे गुणा केइ, णत्थि खलु ते परेसु दव्वेसु।
तम्हा सम्माइट्ठिस्स४, णत्थि रागो उ विसएसु।।३७०।।
रागो दोसो मोहो, जीवस्सेव५ य अणण्णपरिणामा।
एएण६ कारणेण उ७, सद्दादिसु णत्थि रागादि।।३७१।।
दर्शन ज्ञान चारित्र, अचेतन विषयों में कुछ भी नहीं हैं इसलिए उन विषयों में आत्मा क्या घात करे?
१. भणिदो। २. घादो ३. णवि तम्हि कोवि पुग्गलदव्वे घादो दु णट्ठिदो। ४. सम्मादिट्ठिस्स ५. जीवस्स दु जे अणण्णपरिणामा। ६. एदेण। ७. दु ज. वृ.।
दर्शन ज्ञान चारित्र अचेतन कर्म में कुछ भी नहीं हैं इसलिए आत्मा उन कर्मो में क्या घात करे? दर्शन ज्ञान चारित्र अचेतन काय में कुछ भी नहीं हैं इसलिए आत्मा उन कायों में क्या घात करे? घात, ज्ञान दर्शन तथा चारित्र कहा गया है, वहाँ पुद्गल द्रव्य का तो कुछ भी घात नहीं कहा। जो कुछ जीव के गुण हैं वे निश्चयकर परद्रव्यों में नहीं हैं। यही कारण है कि सम्यग्दृष्टि के विषयों में राग ही नहीं है। राग द्वेष मोह ये सब जीव के ही अभिन्न परिणाम हैं इसलिए रागादिक शब्दादि विषयों में नहीं हैं।।३६६-३७१।।
सभी द्रव्य स्वभाव से उपजते हैं-
आगे कहते हैं कि सभी द्रव्य स्वभाव से ही उपजते हैं–
अण्णदविएण अण्णदवियस्स ण कीरए१ गुणुप्पाओ
तम्हा उ२ सव्वदव्वा, उप्पंज्जंते सहावेण।।३७२।।
अन्य द्रव्य के द्वारा अन्य द्रव्यका गुणोत्पाद नहीं किया जाता इसलिए यह सिद्धांत है कि सभी द्रव्य अपने स्वभाव से ही उत्पन्न होते हैं।।३७२।।
आत्मा स्वयं ही अज्ञानी और मोही होकर शब्दादि को ग्रहण करता है-
आगे इस बात को प्रकट करते हैं कि जो स्पर्शादि विषय हैं वे पुद्गलरूप परिणमन करते हैं। आत्मा से ‘तुम मुझे ग्रहण करो या न करो’ ऐसा कुछ भी नहीं कहते। आत्मा स्वयं ही अज्ञानी तथा मोही हुआ उन्हें ग्रहण करता है–
३णिंदियसंथुयवयणाणि, पोग्गला परिणमंति ४बहुयाणि।
ताणि सुणिऊण रूसदि, तुसदि य अहं पुणो भणिदो।।३७३।।
पोग्गलदव्वं ५सद्दत्तपरिणयं तस्स जइ६ गुणो अण्णो।
तम्हा ण तुमं भणिओ, किंचिवि किं ७रूससि ८अबुद्धो।।३७४।।
असुहो सुहो व सुद्दो, ण तं भणइ सुणसु मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, सोयविसयमागयं सद्दं।।३७५।।
असुहं सुंह च रूवं, ण तं भणइ पिच्छ मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, चक्खुविसयमागयं रूवं।।३७६।।
असुहो सुहो व गंधो, ण तं भणइ जिग्घ मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, घाणविसयमागयं गंधं।।३७७।।
असुहो सुहो व रसो, ण तं भणइ रसय मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, रसणविसयमागयं तु रसं।।३७८।।
१. कीरदे गुणविघादो ज. वृ.। २. दु ज. वृ.। ३. णिंदिदसंथुद। ४. बहुगाणि। ५. सद्दत्तहपरिणदं। ६. जदि। ७. रूससे। ८. अबुहो।
असुहो सुहो व फासो, ण तं भणइ फुससु मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, कायविसयमागयं फासं।।३७९।।
असुहो सुहो व गुणो, ण तं भणइ बुज्झ मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, बुद्धिविसयमागयं तु गुणं।।३८०।।
असुहं सुहं व दव्वं, ण तं भणइ बुज्झ मंति सो चेव।
ण य एइ विणिग्गहिउं, बुद्धिविसयमागयं दव्वं ।।३८१।।
१एयं तु जाणिऊण, उवसमं णेव गच्छई मूढो।
णिग्गहमणा परस्स य, सयं च बुद्धिं सिवमपत्तो।।३८२।।
बहुत प्रकार के निंदा और स्तुति रूप जो वचन हैं उन रूप पुद्गल परिवर्तन करते हैं। उन्हें सुनकर अज्ञानी जीव यह मानता हुआ कि ये शब्द मुझसे कहे गये हैं रूष्ट होता है और संतुष्ट होता है। शब्दस्वरूप परिणत हुआ पुद्गल द्रव्य है, शब्दत्व उसी का गुण है और तुझसे भिन्न है। इसलिए तुझसे कुछ नहीं कहा गया है। तु अज्ञानी हुआ क्यों रोष करता है? शुभ अथवा अशुभ शब्द तुझसे ऐसा नहीं कहता कि तू मुझे सुन और श्रोत्रेंद्रिय के विषय को प्राप्त हुए शब्द को ग्रहण करने के लिए वह आत्मा भी नहीं आता। अशुभ अथवा शुभ रूप तुझसे ऐसा नहीं कहता कि तु मुझे देख और न चक्षु के विषय को प्राप्त हुए रूप को ग्रहण करने के लिए आत्मा ही आता है। अशुभ अथवा शुभ गंध तुझसे यह नहीं कहता कि तु मुझे सूँघ और न घ्राण के विषय को प्राप्त हुए गंध को ग्रहण करने के लिए आत्मा ही आता है। अशुभ अथवा शुभ रस तुझसे नहीं कहता कि तू मुझे चख और न रसना इंद्रिय के विषय को प्राप्त हुए रस को ग्रहण करने के लिए आत्मा ही आता है। अशुभ अथवा शुभ स्पर्श तुझसे नहीं कहता कि तू मेरा स्पर्श कर और न स्पर्शन इंद्रिय के विषय को प्राप्त हुए स्पर्श को ग्रहण करने के लिए आत्मा ही आता है। अशुभ अथवा शुभ गुण तुझसे नहीं कहता कि तू मुझे समझ और न बुद्धि के विषय को प्राप्त हुए गुण को ग्रहण करने के लिए आत्मा ही आता है। अशुभ अथवा शुभ द्रव्य तुझसे नहीं कहता कि तू मुझे जानो और न बुद्धि के विषय को प्राप्त हुए द्रव्य को ग्रहण करने के लिए आत्मा ही आता है। अज्ञानी जीव यह जानकर भी उपशमभाव को प्राप्त नहीं होता और परपदार्थ के ग्रहण करने का मन करता है, सो ठीक ही है क्योंकि स्वयं कल्याणरूप बुद्धि को प्राप्त नहीं हुआ है।।३७३-३८२।।
प्रतिक्रमण, प्रत्याख्यान, आलोचना और चारित्र का स्वरूप-
आगे प्रतिक्रमण प्रत्याख्यान आलोचना और चारित्र का स्वरूप बतलाते हैं–
कम्मं जं पुव्वकयं, सुहासुहमणेयवित्थरविसेसं।
तत्तो णियत्तए अप्पयं तु जो सो पडिक्कमणं।।३८३।।
१. एवं तु जाणि दव्वस्स उवसमेणेव गच्छदे। ज. वृ.।
कम्मं जं सुहमसुहं, जम्हि य भावम्हि वज्झइ भविस्सं।
तत्तो णियत्तए जो, सो पच्चक्खाणं हवइ चेया।।३८४।।
जं सुहमसुहमुदिण्णं, संपडि य अणेयवित्थरविसेसं।
तं दोसं जो चेयइ, सो खलु आलोयणं चेया१।।३८५।।
२णिच्चं पच्चक्खाणं, कुव्वइ णिच्चं य पडिक्कमदि जो।
३णिच्चं आलोचेयइ, सो हु चरित्तं हवइ चेया४।।३८६।।
पूर्वकाल मे किये हुए शुभाशुभ अनेक विस्तार विशेषको लिये हुए जो ज्ञानावरणादि कर्म हैं उनसे जो जीव अपने आत्मा को छुड़ाता है वह प्रतिक्रमण है। जिस भाव के होने पर जो शुभाशुभ कर्म भविष्य में बँधने वाले हैं उनसे जो ज्ञानी निवृत्त होता है वह प्रत्याख्यान हैं। अनेक विस्तार विशेष को लिये जो शुभाशुभ कर्म वर्तमान में उदय को प्राप्त है दोषरूप उस कर्म को जो ज्ञानी अनुभवता है—उससे स्वामित्व भाव को छोड़ता है वह निश्चय से आलोचना है। तथा इस प्रकार जो आत्मा नित्य प्रतिक्रमण करता है, नित्य प्रत्याख्यान करता है और नित्य आलोचना करता है वह निश्चय से चारित्र है।।३८३-३८६।।
कर्मफल को जानने वाला जीव अष्टविध कर्मों को बांधता है-
आगे जो कर्म फल को अपना तथा अपना किया हुआ मानता है वह अष्टविध कर्मों का बंध करता है यह कहते हैं–
वेदंतो कम्मफलं, अप्पाणं कुणइ जो दु कम्मफलं।
सो तं पुणोवि बंधइ, बीयं दुक्खस्स अट्ठविहं।।३८७।।
वेदंतो कम्मफलं, मए कयं मुणइ जो दु कम्मफलं।
सो तं पुणोवि बंधइ बीयं दुक्खस्स अट्ठविहं।।३८८।।
वेदंतो कम्मफलं, सुहिदो दुहिदो य हवदि जो चेदा।
सो तं पुणोवि बंधइ, बीयं दुक्खस्स अट्ठविहं।।३८९।।
जो जीव कर्म फल का वेदन करता हुआ कर्म फल को आपरूप करता है—अपना मानता है वह दु:ख के बीज स्वरूप आठ प्रकार के कर्म को फिर भी बाँधता है। कर्म फल का वेदन करता हुआ जो जीव कर्म फल को अपना किया हुआ मानता है वह दु:ख के बीज स्वरूप आठ प्रकार के कर्म को फिर भी बाँधता है। जो जीव कर्म फल का वेदन कारता हुआ सुखी दु:खी होता है वह दु:ख के बीज स्वरूप आठ प्रकार के कर्म को फिर भी बाँधता है।।३८७-३८९।।
आगे ज्ञान ज्ञेय से पृथक् है यह कहते है —
१. चेदा। २. णिच्चं पच्चक्खीणं कुव्वदि णिच्चं पि दो पडिक्कमदि। ३. णिच्चं आलोचेदिय ४. चेदा त. वृ.
सत्थं णाणं ण हवइ, जम्हा सत्थं ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं सत्थं जिणा विंति।।३९०।।
सद्दो णाणं ण हवइ, जम्हा सद्दो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं सद्दं जिणा विंति।।३९१।।
रूवं णाणं ण हवइ, जम्हा रूवं ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं रूवं जिणा विंति।।३९२।।
वण्णो णाणं ण हवइ, जम्हा वण्णो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं वण्णं जिणा विंति।।३९३।।
गंधो णाणं ण हवइ, जम्हा गंधो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं गंधं जिणा विंति।।३९४।।
ण रसो ण हवदि णाणं, जम्हा दु रसो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, रसं य अण्णं जिणा विंति।।३९५।।
फासो णाणं ण हवइ, जम्हा फासो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं फासं जिणा विंति।।३९६।।
कम्मं णाणं ण हवइ, जम्हा कम्मं ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं कम्मं जिणा विंति।।३९७।।
धम्मो णाणं ण हवइ, जम्हा धम्मो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं धम्मं जिणा विंति।।३९८।।
णाणमधम्मो ण हवइ, जम्हाऽधम्मो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णमधम्मं जिणा विंति।।३९९।।
कालो णाणं ण हवइ, जम्हा कालो ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं णाणं, अण्णं कालं जिणा विंति।।४००।।
आयासं पि ण णाणं, जम्हायासं ण याणए किंचि।
तम्हा अण्णं यासं, अण्णं णाणं जिणा विंति।।४०१।।
णज्झवसाणं णाणं, अज्झवसाणं अचेदणं जम्हा।
तम्हा अण्णं णाणं, अज्झवसाणं तहा अण्णं।।४०२।।
जम्हा जाणइ णिच्चं, तम्हा जीवो दु जाणओ णाणी।
णाणं च जाणयादो, अव्वदिरित्तं मुणेयव्वं।।४०३।।
णाणं सम्मादिट्ठिं, दु संजमं सुत्तमंगपुव्वगयं।
धम्माधम्मं च तहा, पव्वज्जं अब्भुवंति बुहा।।४०४।।
शास्त्र ज्ञान नहीं है, क्योंकि शास्त्र कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और शास्त्र अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। शब्द ज्ञान नहीं है, क्योंकि शब्द कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और शब्द अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। रूप ज्ञान नहीं है, क्योंकि रूप कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और रूप अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। वर्ण ज्ञान नहीं है, क्योंकि वर्ण कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और वर्ण अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। गंध ज्ञान नहीं है, क्योंकि गंध कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और गंध अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। रस ज्ञान नहीं है, क्योंकि रस कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और रस अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। स्पर्श ज्ञान नहीं है, क्योंकि स्पर्श कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और स्पर्श अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। कर्म ज्ञान नहीं है, क्योंकि कर्म कुछ भी जानता नहीं हैं इसलिए ज्ञान अन्य है और कर्म अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। धर्मास्तिकाय ज्ञान नहीं है, क्योंकि धर्मास्तिकाय कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और धर्मास्तिकाय अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। अधर्मास्तिकाय ज्ञान नहीं है, क्योंकि अधर्मास्तिकाय कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और अधर्मास्तिकाय अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। कालद्रव्य ज्ञान नहीं है, क्योंकि कालद्रव्य कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और कालद्रव्य अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। आकाश भी ज्ञान नहीं है, क्योंकि आकाश कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और आकाश अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। अध्यवसान ज्ञान नहीं है, क्योंकि अध्यवसान कुछ भी जानता नहीं है इसलिए ज्ञान अन्य है और अध्यवसान अन्य है ऐसा जिनेंद्रदेव जानते हैं। चूँकि जीव निरंतर जानता है इसलिए ज्ञायक है तथा ज्ञान है और ज्ञान ज्ञायक से अव्यतिरिक्त-अभिन्न है ऐसा जानना चाहिए। इस प्रकार ज्ञान ही सम्यग्दृष्टि है, संयम है, अंगपूर्वगत सूत्र है, धर्म अधर्म है तथा दीक्षा है ऐसा बुधजन अंगीकार करते हैं।।।३९०-४०४।।
अत्ता जस्सामुत्तो१, ण हु सो आहारओ२ हवइ३ एवं।
आहारो खलु मुत्तो, जम्हा सो पुग्गलमओ उ४ ।।४०५।।
णवि सक्कइ घित्तुं जं, ण५ विमोत्तुं जं य जं परदव्वं।
सो कोवि य तस्स गुणो, ६पाउग्गिओ विस्ससो वावि।।४०६।
१. जस्स अमुत्तो। २. आहारगो। ३. हवदि। ४. दु। ५. ण मुंचदे चेव जं परं दव्वं। ज. वृ.। ६. पाउग्गिय ज वृ.।
तम्हा उ१ जो विसुद्धो, चेया२ सो णेव गिण्हए३ किंचि।
णेव विमुंचइ४ किंचिवि, जीवाजीवाण दव्वाणं।।४०७।।
इस प्रकार जिसका आत्मा अमूर्तिक है वह निश्चय से आहारक नहीं होता, क्योंकि आहार मूर्तिक है तथा पुद्गलमय है। जो परद्रव्य न ग्रहण किया जा सकता है और न छोड़ा जा सकता है वह आत्मा का कोई प्रायोगिक अथवा वैस्रसिक गुण ही है। इससे यह सिद्ध हुआ कि जो विशुद्ध आत्मा है वह जीव अजीव द्रव्य में से कुछ भी न ग्रहण करता है और न कुछ छोड़ता ही है।।४०५-४०७।।
लिंग मोक्ष का मार्ग नहीं है-
आगे कहते हैं कि लिंग मोक्षमार्ग नहीं है —
पासंडीलिंगाणि व, गिहलिंगाणि व बहुप्पयाराणि।
घित्तुं वदंति मूढा, लिंगमिणं मोक्खमग्गोत्ति।।४०८।।
ण हु होदि मोक्खमग्गो, लिंगं जं देहणिम्ममा अरिहा।
लिंगं मुइत्तु दंसणणाणचरित्ताणि सेयंति।।४०९।।
बहुत प्रकार के पाखंडिलिंगो अथवा गृहस्थलिंगों को ग्रहण कर मूढ़ जन ऐसा कहते हैं कि यह लिंग मोक्ष का मार्ग है। परंतु लिंग मोक्ष का मार्ग नहीं है, क्योंकि अर्हंत देव भी देह से निर्ममत्व हो तथा लिंग छोड़कर सम्यग्दर्शन सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चारित्र की ही सेवा करते हैं।।४०८-४०९।।
आगे इसी बात को दृढ़ करते हैं–
ण वि एस मोक्खमग्गो, पाखंडीगिहिमयाणि लिंगाणि।
दंसण णाणचरित्ताणि, मोक्खमग्गं जिणा विंति।।४१०।।
जो पाखंडी और गृहस्थरूप लिंग है वह मोक्षमार्ग नहीं है। जिनेंद्र भगवान दर्शन ज्ञान और चारित्र को ही मोक्षमार्ग कहते हैं।।४१०।।
तम्हा जहित्तु लिंगे, सागारणगारएहिं वा गहिए।
दंसणणाणचरित्ते, अप्पाणं जुंज मोक्खपहे।।४११।।
इसलिए गृहस्थों और मुनियों के द्वारा गृहीत लिंगों को छोड़कर दर्शन ज्ञान चारित्रस्वरूप मोक्षमार्ग में आत्मा को लगाओ।।४११।।
मोक्षमार्ग में रत रहने का उपदेश-
आगे इसी मोक्षमार्ग में निरंतर रत रहो यह उपदेश देते हैं —
मोक्खपहे अप्पाणं, ठवेहि तं५ चेव झाहि तं चेव।
तत्थेव विहर णिच्चं, मा विहरसु अण्णदव्वेसु।।४१२।।
१.दु। २. च्चेदा। ३. गिण्हदे। ४. विमुंचदि ज. वृ. ५. चेदयहि झायहि तं चेव। ज वृ.
हे भव्य! तू पूर्वोक्त मोक्षमार्ग में आत्मा को लगा, उसी का ध्यान कर, उसी का चिंतन कर, उसी में निरंतर विहार कर। अन्य द्रव्यों में विहार मत कर।।४१२।।
बाह्य लिंगों में ममता रखने वाले जीव समयसार को नहीं जानते हैं-
आगे कहते हैं कि जो बाह्य लिंगों में ममता बुद्धि रखते हैं वे समयसार को नहीं जानते हैं–
१पाखंडीलिंगेसु व, गिहलिंगेसु व बहुप्पयारेसु।
कुव्वंति जे ममत्तं, तेहिं ण णायं२ समयसारं।।४१३।।
जो बहुत प्रकार के पाखंडी लिंगों और गृहस्थलिंगों में ममता करते हैं उन्होंने समयसार को नहीं जाना है।।४१३।।
व्यवहारनय,मुनि और श्रावक के लिंग-वेष को मोक्ष मार्ग मानता है, परंतु निश्चयनय नहीं-
आगे कहते हैं कि व्यवहार नय दोनों लिंगों को मोक्षमार्ग बतलाता है, परंतु निश्चय नय किसी लिंग को मोक्षमार्ग नहीं कहता–
ववहारिओ पुण णओ, दोण्णि वि लिंगाणि भणइ मोक्खपहे।
णिच्छयणओ ण३ इच्छइ, मोक्खपहे४ सव्वलिंगाणि।।४१४।।
व्यवहार नय तो मुनि और श्रावक के भेद से दोनों ही प्रकार के लिगों को मोक्षमार्ग कहता है, परंतु निश्चय नय सभी लिंगों को मोक्षमार्ग में इष्ट नहीं करता ।।४१५।।
समयसार के पढ़ने का फल-
आगे श्री कुंदकुंदाचार्य देव समयप्राभृत ग्रंथ को पूर्ण करते हुए उसके फलकी सूचना करते हैं —
जो समयपाहुडमिणं, पडिहूणं५ अत्थतच्चदो णाउ६
अत्थे ठाही७ चेया८, सो ९होही उत्तमं सोक्खं।।४१५।।Samayasara
जो भव्यपुरूष इस समय प्राभृत को पढ़कर तथा अर्थ और तत्व को जानकर इसके अर्थ में स्थित रहेगा वह उत्तम सुखस्वरूप होगा।।४१५।।
इस प्रकार सर्वविशुद्ध ज्ञान का प्ररूपक नवम अंक पूर्ण हुआ।
*
………………………….
१. पाखंडिय ज. वृ.। २. णादं ज. वृ.। ३. णेच्छदि ज. वृ.। ४. मुक्ख पहे ज. वृ.। ५. पठिदूणय ज. वृ.। ६.णादु ज. वृ.। ७. ठाहिदि ज. वृ.। ८. चदा ज. वृ.। ९. पावदि ज. वृ.।
……………………………………………………………….
Samayasara





Leave a Comment